CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में दो गैंग के बीच जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO:एक-दूसरे को शर्ट फाड़ते तक पीटा, मोहल्लेवासी बोले- महिलाओं का सड़क पर चलना मुश्किल

रायपुर में दो गैंग के बीच जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO:एक-दूसरे को शर्ट फाड़ते तक पीटा, मोहल्लेवासी बोले- महिलाओं का सड़क पर चलना मुश्किल

By Newsdesk Admin
19/03/2025
Share

रायपुर , 19 मार्च 2025 :

रायपुर में दो गैंग के बीच जमकर लात-घूंसे चले हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है। यह विवाद इलाके में वर्चस्व बनाने को लेकर हुआ है। बदमाशों ने आपस में बहसबाजी के बाद एक-दूसरे को जमकर पीटा है। कई बदमाशों के शर्ट भी फट गए।

जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा इलाके में कविता नगर और ब्रिज नगर है। इन दोनों मोहल्लों के अलग-अलग गैंग के 12 से अधिक लड़कों के बीच मंगलवार देर शाम मारपीट हो गई। मोहल्लेवासियों ने टिकरापारा थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है।

ट्रैफिक होता रहा जाम, मोहल्लेवासियों में नाराजगी

यह मारपीट बीच सड़क में हो रही थी। जिस वजह से रास्ते में लगातार ट्रैफिक जाम होता रहा। मारपीट के दौरान वहां पर बच्चे भी मौजूद थे। घटना के बाद कविता नगर के लोगों ने पुलिस को शिकायत भी दी है। शिकायत के मुताबिक, इस एरिया में लगातार असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।

बदमाश वहां से गुजरने वाली महिलाओं पर कमेंट करते हैं। जिससे डर का माहौल बना रहता है। उन्होंने इस मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस से इलाके में पेट्रोलिंग के लिए भी कहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि, 12 से ज्यादा युवक आपस में एक-दूसरे को बुरी तरह पीट रहे हैं। लड़ाई के दौरान कुछ युवक जमीन पर भी गिरे। जिससे उनके कपड़े भी फट गए।

गाली देने से मना करने पर महिला को पीट दिया

वहीं, दूसरे मामले में टिकरापारा थाना इलाके में ही रहने वाली लीलावती टंडन ने भी मंगलवार को थाने में शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले हुसैन नाम का युवक घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था।

जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो वह अपने दोस्तों को बुलाकर महिला के घर के भीतर घुस गया। फिर उन्होंने हाथ मुक्के से महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में महिला के सिर पैर पर चोटें आई हैं। इन दोनों मामले टिकरापारा थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Durg police operation Vishwas : नशा कारोबार बड़ा प्रहार, 21 तस्कर गिरफ्तार
शासकीय स्कूल छात्रा और NEET क्वालिफायर टि्वंकल को विधायक रिकेश ने भेंट की प्रोत्साहन राशि
Double Murder : दशहरे की रात दो लाशें और खून से सना घर…सास-दामाद की गला घोंटकर हत्या, बेटी ICU में
रायगढ़ में वन विभाग की कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में 5 अरेस्ट
Chhattisgarh Tourism Scheme : 75% सब्सिडी के साथ सस्ते व आकर्षक टूर पैकेज, छत्तीसगढ़ में पर्यटन का नया अध्याय शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Expansion
BSP Expansion : भिलाई स्टील प्लांट के विस्तार पर बड़ा कदम, सेल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री साय से मांगा सहयोग

भिलाई स्टील प्लांट के विस्तार को लेकर राज्य…

Bribe Audio
Bribe Audio : 1 करोड़ की कथित रिश्वत के ऑडियो से मचा हड़कंप, ASI और कॉन्स्टेबल लाइन अटैच

अंबिकापुर में रिश्वत के कथित ऑडियो ने पुलिस…

Stray Cattle
Stray Cattle : 110 आवारा मवेशी लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे किसान, फसल बचाने के लिए उठाया ऐसा कदम कि मच गई अफरा-तफरी

आवारा मवेशियों से परेशान किसानों का गुस्सा गुरुवार…

Land Dispute
Land Dispute : जमीन विवाद में नेता समेत 5 पर FIR, 10 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, शिकायतकर्ता ने पुलिस पर उठाए सवाल

दुर्ग में जमीन विवाद से जुड़ा एक मामला…

Bastar Martyrs QR Code
Bastar Martyrs QR Code : बस्तर में शहीद जवानों की डिजिटल पहचान, तस्वीरों के साथ लगाए जा रहे QR कोड

Bastar Martyrs QR Code :इस पहल के जरिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?