CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मुसलमानों को स्वीकार नहीं ये बिल, पास हुआ तो पूरे देश में होगा आंदोलन’, वक्फ संशोधन बिल को लेकर अरशद मदनी

‘मुसलमानों को स्वीकार नहीं ये बिल, पास हुआ तो पूरे देश में होगा आंदोलन’, वक्फ संशोधन बिल को लेकर अरशद मदनी

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

20 मार्च 2025 :

वक्फ संशोधन बिल की आलोचना करते हुए जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा हमारा धार्मिक कर्तव्य है और जंतर मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के माध्यम से मुसलमानों ने सरकार को यह संदेश दे दिया है कि वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों को स्वीकार नहीं है. साथ ही मौलाना मदनी ने कहा कि अगर बिल वापस नहीं लिया गया तो इसके खिलाफ पूरे देश में लोकतांत्रिक और संगठित आंदोलन चलाया जाएगा.

‘अपनी मर्जी थोपना चाहती है सरकार’

मौलाना अरशद मदनी ने कहा, ‘वक्फ संशोधन बिल को लेकर तमाम मुस्लिम संगठनों ने सरकार को अपने रुख और देश के करोड़ों मुसलमानों की भावनाओं से अवगत कराने का प्रयास किया लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को नजरअंदाज कर अपनी मर्जी थोपना चाहती है’. अरशद मदनी ने 17 मार्च के विरोध प्रदर्शन को सरकार को एक स्पष्ट संदेश देने का प्रयास बताया और कहा कि यदि सरकार अपने अड़ियल रुख पर कायम रहती है तो इसका सीधा अर्थ होगा कि उसे मुसलमानों की भावनाओं की कोई परवाह नहीं है.

‘वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करना चाहती है सरकार’

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष ने कहा, ‘इस बिल के पीछे सरकार की मंशा अब छुपी नहीं रही है. सच्चाई यह है कि इस बिल का उद्देश्य वक्फ की सुरक्षा और पारदर्शिता लाना नहीं है बल्कि इसके जरिए सरकार हमारी वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करना चाहती है. यही वजह है कि संयुक्त पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) में मुस्लिम संगठनों और विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों की सिफारिशों और सुझावों को सिरे से खारिज कर दिया गया है’.

‘बिल पास हो गया तो धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को इतिहास माफ नहीं करेगा’

मौलाना मदनी ने केंद्र सरकार के सहयोगी दलों यानी TDP, JDU और LJP के बारे में कहा है कि सरकार में शामिल खुद को धर्मनिरपेक्ष कहने वाली पार्टियों को जिनकी जीत में मुसलमानों का भी योगदान है उनको आगाह किया जाता है कि वे इस असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक बिल को संसद में पास न होने दें. अन्यथा, इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा.

उन्होंने कहा कि आज देश जिस विनाशकारी मार्ग पर चल पड़ा है उसके लिए वे पार्टियां भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने सत्ता के लालच में मौजूदा सरकार को समर्थन दिया है. इन पार्टियों के लिए देश का धर्मनिरपेक्ष संविधान और मुसलमानों के अधिकारों से ज्यादा उनका राजनीतिक स्वार्थ महत्वपूर्ण है. ऐसी पार्टियां देश की तबाही और बर्बादी में प्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रही हैं.

मौलाना मदनी ने कहा कि देश इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है. शांति, एकता, राष्ट्रीय सौहार्द्र और भाईचारे का माहौल नष्ट किया जा रहा है. संविधान और कानून को पैरों तले रौंदा जा रहा है. एक विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है और उनके साथ दोयम दर्जे के नागरिकों जैसा व्यवहार किया जा रहा है. ऐसा जताने की कोशिश की जा रही है कि देश संविधान और कानून के रास्ते पर नहीं, बल्कि बहुमत की मर्जी से चलेगा.

मायके में जमीन बिक्री के डेढ़ करोड़ में हिस्सा लेने पहुंची महिला को मारी गोली, स्कार्पियो में पहुंचे हत्यारे, आरोप भतीजे पर, पुलिस कर रही जांच
Durg Police Security : 98 जगहों पर रावण दहन, 600 जवानों की सुरक्षा ड्यूटी, 21 स्थलों पर बड़े आयोजन
Bhilai Dogra Association : ओमान तट पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत : भिलाई के हिमाचली समाज ने विधायक रिकेश के माध्यम से केंद्र सरकार से लगाई न्याय की गुहार
कंगारू कोर्ट की हैवानियत : बकरी चोरी के आरोप में युवक की खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई
मॉल के वॉशरूम में गर्लफ्रेंड संग कर रहा था अश्लील हरकत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

Bhilai Steel Plant Worker Death
Bhilai Steel Plant Worker Death : भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत

Bhilai Steel Plant Worker Death : मंगलवार की…

Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर हुआ यह हमला (Bhilai Petrol…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?