CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IT Raid : छत्तीसगढ़ में 236 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा, इन कारोबारियों के ठिकानों पर पड़ी रेड

IT Raid : छत्तीसगढ़ में 236 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा, इन कारोबारियों के ठिकानों पर पड़ी रेड

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share
IT Raid
IT Raid

सीजी भास्कर, 20 मार्च । आयकर विभाग ने 10 व्यापारियों के ठिकानों (IT Raid) से 236 करोड़ रुपए की अघोषित आय का खुलासा किया है। यह कार्रवाई वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 1 अप्रैल 2024 से 18 मार्च 2025 के बीच की गई।

इसमें सराफा, रेलवे ठेकेदार, अस्पताल और कोलवाशरी संचालकों के ठिकाने शामिल हैं। धारा 133-ए के तहत यह सर्वे रायपुर में 5, बिलासपुर में 2, और राजनांदगांव, धमतरी, और अंबिकापुर में 1-1 कारोबारी के ठिकानों पर किया गया। सभी फर्म के संचालक अपनी नियमित आय के साथ-साथ सर्वे के दौरान मिली अघोषित आय पर भी अग्रिम टैक्स जमा करवा रहे हैं।

यह सभी कार्रवाई मुख्य आयकर आयुक्त (सीसीआईटी) अपर्णा करण के निर्देश (IT Raid) पर की गई है। उन्होंने बताया कि करदाताओं के लिए समय पर कर भुगतान को आसान बनाने के लिए अग्रिम कर भुगतान एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 208 के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की अनुमानित कर देयता एक वित्तीय वर्ष में 10,000 रुपए या उससे अधिक होती है, तो अग्रिम कर का भुगतान करना अनिवार्य है।

समय पर अग्रिम कर का भुगतान करने से करदाता धारा 234 बी और 234 सी के तहत लगने वाले ब्याज से बच सकते हैं। एकमुश्त कर भुगतान के मुकाबले, अग्रिम कर को चार किस्तों में चुकाने से आर्थिक बोझ कम होता है।

इसके अलावा, नियमित रूप से अग्रिम कर का भुगतान करने से करदाता की प्रोफाइल मजबूत होती है, जिससे वे किसी भी प्रकार की छापेमारी (IT Raid) या सर्वेक्षण से बच सकते हैं। अग्रिम कर के भुगतान से सरकार को समय पर राजस्व प्राप्त होता है, जिससे देश की आर्थिक नीतियों को बेहतर तरीके से लागू करने में सहायता मिलती है।

करदाता स्वयं मूल्यांकन करें (IT Raid)

करदाता स्व-मूल्यांकन कर के माध्यम से टैक्स का भुगतान करते हैं, जो वित्तीय वर्ष के समाप्त होने के बाद होता है। यदि करदाता 31 मार्च तक कर का भुगतान अग्रिम टैक्स के रूप में करते हैं, तो वे अतिरिक्त ब्याज की देनदारी से बच सकते हैं।

स्व-मूल्यांकन कर का भुगतान करने पर ब्याज देय होता है, जबकि समय पर अग्रिम टैक्स का भुगतान करने से यह अतिरिक्त लागत बचाई जा सकती है।

इस संदर्भ में, सभी करदाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे स्व-मूल्यांकन कर के बजाय 31 मार्च से पहले अग्रिम टैक्स का भुगतान करें। उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी करदाताओं को चालू वित्तीय वर्ष में अग्रिम टैक्स का 100 प्रतिशत भुगतान 31 मार्च तक करने के लिए कहा गया है।

Hanging Solar Fencing : हाथियों की घुसपैठ रोकने वन विभाग का नया प्रयोग – ‘हैंगिंग सोलर फेंसिंग’ से 200 मीटर पहले ही मिलेगी चेतावनी
Raipur Water Supply Update : शहर की 42 टंकियों से आज शाम नहीं आएगा पानी, जानिए किन क्षेत्रों में रहेगा असर
रामावतार जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में अमित जोगी को नहीं मिली राहत, 23 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
Dial 112 : बलौदाबाजार में पुलिस व्यवस्था को मिली नई मजबूती, 15 नए डायल वाहन सड़कों पर उतरे
रायपुर VIP रोड पर भीषण हादसा : थार डिवाइडर और पेड़ से टकराई, 5 सवार घायल, 2 गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Marriage Pretext Rape Accused Arrested : दवा खिलाकर कराया गर्भपात

सीजी भास्कर, 11 जून। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म…

Anvay Dravid Selected in India U-19 Team : राहुल द्रविड़ के बेटे अनवय श्रीलंका दौरे पर पहनेंगे टीम इंडिया की जर्सी

सीजी भास्कर, 11 जून। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड…

Congress protests across the country today : महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार को घेरेगी

सीजी भास्कर, 11 जून। महंगाई, पेपर लीक, सीट चोरी,…

NCW Notice : मंच पर कही गई बात ने बढ़ाया विवाद, अब दोनों को देना होगा जवाब

सीजी भास्कर, 11 जून। एक स्टैंडअप कार्यक्रम में…

CGRERA Fine on Godrej Properties : बिना पंजीयन विज्ञापन पर ₹10 लाख जुर्माना, बिक्री पर रोक

सीजी भास्कर, 11 जून। रायपुर, छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Raigarh Minor Driving Crackdown: Raigarh में नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन, 40 किशोर पकड़े गए

01/03/2026
Scientific Farming Success Story
छत्तीसगढ़

Scientific Farming Success Story : पारंपरिक खेती छोड़ वैज्ञानिक सोच अपनाने वाले कालेंद्र कुमेटी बने किसानों के रोल मॉडल

05/06/2026
Bastar Dussehra
छत्तीसगढ़

Bastar Dussehra : मुरिया दरबार में अमित शाह का बड़ा संदेश, नक्सलवाद से बस्तर को मुक्त करने का संकल्प

04/10/2025
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्यसामाजिक

Rape under the pretext of marriage: डेढ़ साल बाद,गर्भवती होने पर किया इनकार

26/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?