CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हवा में ही गायब हो गया 239 यात्रियों को ले जा रहा MH-370 विमान….! अबूझ पहेली बनी ये दुर्घटना

हवा में ही गायब हो गया 239 यात्रियों को ले जा रहा MH-370 विमान….! अबूझ पहेली बनी ये दुर्घटना

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मार्च। मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH370 की खोज फिर से शुरू होने जा रही है. ये फ्लाइट 2014 में 239 यात्रियों के साथ लापता हो गई थी. मलेशियाई सरकार ने टेक्सास स्थित मरीन रोबोटिक्स कंपनी ओशन इन्फिनिटी को इस मिशन के लिए अंतिम मंजूरी दे दी है।

यह खोज अभियान ‘नो फाइंड, नो फी’ आधार पर होगा, यानी यदि विमान का मलबा नहीं मिलता है तो कंपनी को भुगतान नहीं किया जाएगा. यदि मलबा मिल जाता है, तो कंपनी को $70 मिलियन का भुगतान किया जाएगा।

पहले भी चला चुकी है अभियान

ओशन इन्फिनिटी पहले भी 2018 में एक असफल खोज अभियान चला चुकी है. इस बार, कंपनी दक्षिणी हिंद महासागर के एक नए 15,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में खोज करेगी. मलेशियाई सरकार इस प्रयास के माध्यम से लापता यात्रियों के परिवारों को क्लोजर प्रदान करना चाहती है.

2014 में हुआ था हादसा

मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH370 ने 2014 में कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी. इस विमान में कुल 239 यात्री सवार थे. उड़ान के दौरान यह वियतनाम के हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था, जब अचानक इसका संपर्क टूट गया. सैटेलाइट डेटा विश्लेषण के आधार पर माना जाता है कि विमान पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट से दूर दक्षिणी हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हालांकि इसको लेकर की गई दो बड़ी खोजों में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला.

विमान ने उड़ान भरने के 40 मिनट बाद आखिरी बार सिग्नल भेजा था. जब यह वियतनाम के हवाई क्षेत्र में पहुंचा तो कैप्टन जहरी अहमद शाह ने आखिरी संदेश दिया था,”शुभ रात्रि, मलेशियाई तीन सात शून्य.”

इसके तुरंत बाद विमान का ट्रांसपोंडर बंद हो गया, जिससे उसका ट्रैक करना मुश्किल हो गया. सैन्य रडार के मुताबिक, विमान ने अचानक अपनी उड़ान दिशा बदल दी और उत्तरी मलेशिया और पेनांग द्वीप के ऊपर से होते हुए अंडमान सागर की ओर मुड़ गया. फिर यह इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के सिरे तक पहुंचा और वहां से दक्षिण दिशा में मुड़ते ही सारा संपर्क पूरी तरह टूट गया.

पहले भी हो चुका है इस तरह का हादसा

एयर फ्रांस की फ्लाइट AF447 भी दुर्घटना का शिकार हो गई थी. ये फ्लाइट 1 जून 2009 को रियो डी जेनेरियो (ब्राजील) से पेरिस (फ्रांस) जा रही थी. इस विमान में कुल 228 लोग (216 यात्री और 12 क्रू मेंबर) सवार थे.

उड़ान के दौरान अटलांटिक महासागर के ऊपर अचानक विमान रडार से गायब हो गया. चार साल की गहन खोज और जांच के बाद इस दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी और पायलट की गलत प्रतिक्रियाओं को बताया गया.

Rahul Gandhi Bike News : गायब बाइक के मालिक से मिले राहुल गांधी, नई की चाबी सौंपी
छत्तीसगढ़ के भविष्य निर्माण का संकल्प है नक्सल उन्मूलन: CM विष्णु देव साय
Three big thugs arrested : नकली डाक टिकट बना बेचते, खाते में मिले 8 करोड़…पुलिस ने तीन ठगों को किया अरेस्ट
Hormuz Strait Shipping Crisis : होर्मुज में भारतीय जहाज पर ईरान की नापाक हरकत, दागीं गोलियां! राजदूत तलब
जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया, भुज एयरबेस से राजनाथ की हुंकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur traffic enforcement campaign : 100 से अधिक ऑटो चालकों पर कार्रवाई

Bilaspur traffic enforcement campaign

Preity Zinta Deepfake Lawsuit
Preity Zinta Deepfake Lawsuit : प्रीति जिंटा को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत

सीजी भास्कर, 18 जून : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और…

Dial 112 constable attacked in Bilaspur : नशे में धुत युवक ने डंडे से फोड़ा सिर

Dial 112 constable attacked in Bilaspur

CG Electricity Bill Dispute
CG Electricity Bill Dispute : कांग्रेस राज में 5 साल में सिर्फ 2 पैसे बढ़ी थी दर, भाजपा ने जून में 45 लाख उपभोक्ताओं को थमाया ‘करंट’ : अमितेष

रिपोर्टर : आशुतोष सिहं ठाकुर सीजी भास्कर, 18…

CG Disaster Management Apps
CG Disaster Management Apps : आकाशीय बिजली और बाढ़ की पहले से मिलेगी सटीक जानकारी, मोबाइल में डाउनलोड करें सचेत, दामिनी और मेघदूत ऐप

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह ठाकुर सीजी भास्कर, 18…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?