CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP: गड़े खजाने के लिए दी मानव बलि… कोर्ट के आदेश पर 7 महीने बाद कब्र से निकाला शव, होगा पोस्टमार्टम

UP: गड़े खजाने के लिए दी मानव बलि… कोर्ट के आदेश पर 7 महीने बाद कब्र से निकाला शव, होगा पोस्टमार्टम

By Newsdesk Admin
23/03/2025
Share

सीजी भास्कर 23 मार्च उत्तर प्रदेश के संभल में डीएम ने फिरासत हत्याकांड मामले में पुलिस को 7 महीने बाद शव निकालने का आदेश दिया. पुलिस ने फिरासत के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक फिरासत के पिता ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाते हुए बेटे के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को गांव के ही चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था. परिवार का कहना है कि गांव के ही चार लोगों ने लालच में आकर उनके बेटे की हत्या कर दी थी.

संभल के नेहटा गांव में रहने वाले फिरासत की हत्या 29 अगस्त 2024 को हुई थी. पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के कारण ना तो मामले में कोई एफआईआर दर्ज की गई थी और न ही शव को पोस्टमार्टम कराया था. परिवार ने सिस्टम के सामने बेबस होकर गांव के ही कब्रिस्तान में बेटे फिरासत के शव को दफना दिया था. पूरी घटना को लेकर परिवार का आरोप था कि उनके बेटे की हत्या गांव के ही अंसार, दिलशाद, इदरीश और राशिद ने लालच में आकर की थी.पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाईपरिवार का आरोप है कि फिरासत को झांसे में फंसाकर आरोपी एक सुनसान जगह ले गए थे, जहां उसकी उन लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को एक्सीडेंट को रूप देने की कोशिश की थी. बेटे की मौत के बाद परिवार ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की थी. इसके बाद मृतक के पिता शाहबुद्दीन ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.कोर्ट ने दिया थामुकदमा दर्ज करने का आदेशकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए 11 फरवरी 2025 को पुलिस को चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था. हालांकि, इसके बाद भी न्याय की प्रक्रिया कहीं अधूरी नजर आ रही थी.

फिरासत के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था. फिरासत के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए परिजनों ने 19 मार्च को डीएम को एक पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी थी. जिस पर डीएम ने अपनी अनुमति दे दी है.7 महीने बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाडीएम की अनुमति के बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. 7 महीने बाद शव निकालने के कारण शव पूरी तरह से गल गया था. शव में केवल हड्डियां बची थी. पिता शहाबुद्दीन ने कहा कि बेटे के लिए बहुत संघर्ष किया है. अब हमें उम्मीद है कि पीएम रिपोर्ट में सच सामने आ जाएगा, जिससे आरोपियों को सजा मिलेगी. पूरे मामले में अब पुलिस और परिवार पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है.10 किलो सोने को लेकर की हत्यापुलिस की कहना है कि रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले की जानकारी होते ही मृतक के पिता शाहबुद्दीन ने बताया कि फिरारात की दोस्ती गांव के ही अंसार के साथ थी.

अंसार ने फिरासत को राशिद, इदरीश और दिलशाद से मिलवाया था. दिलशाद जादू-टोना का काम करता है उनसे अपने दोस्त अंसार को बताया कि वह अपने जादू-टोना से लखी बाग किला शाहबाद रामपुर में गड़े हुए 10 किलो सोने को अपने गांव नेहटा जारत पर ला सकता है, लेकिन इसके लिए उसे किसी की बलि देनी होगी.आरोपियों ने हत्या को बताया था एक्सीडेंटपरिवार का आरोप है कि इसके बाद 29 अगस्त को अंसार ने फिरासत को फोन किया और कहा कि बहजोई रोड नेहटा जारत के पास आ जाओ. वहां से बकरी के लिए पत्ते तोड़कर चलते है. पिता ने आगे बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

इसके बाद लहूलुहान हालत में अंसार और इदरीश फिरासत को लेकर उसके घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार का बताया कि फिरासत एक्सीडेंट में घायल हो गया है. बेटे को लहूलुहान हालत में देखकर परिवार बहुत परेशान हो गया है और वह तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद फिरासत को मृत घोषित कर दिया .

विधानसभा में विधायकों को AI की ट्रेनिंग, IIT के प्रोफेसर देंगे क्लास
भिलाई में चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी का फोड़ा सिर, सास ने बीच बचाव कर छुड़वाया, बहू के साथ पहुंची थाना, FIR दर्ज
Bihar Congress Yatra: बिहार कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ पैदल यात्रा’, प्रदेश अध्यक्ष ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप
गृह मंत्रालय के आदेश पर दुर्ग में बैंक के 111 फ्रीज खाते में बड़े संदिग्ध लेन देन की पूछताछ शुरू, नोटिस दे बुलाए गए खाताधारी, एकांउट आपरेट करने वाले फोन बंद कर हुए फरार
Unclaimed Deposits Portal : बिना दावे वाली संपत्तियों के क्लेम के लिए आएगा एकीकृत पोर्टल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Achanakmar Tiger Reserve
Achanakmar Tiger Reserve : 1 नवंबर से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व, जंगल सफारी के साथ ठहरने की भी मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़ में जंगल और वन्यजीवों के बीच समय…

सितंबर में थोक महंगाई का बड़ा उछाल, 11.39% पर पहुंची दर

देश में थोक महंगाई दर को लेकर एक…

Mule Accounts
Mule Accounts : कमीशन के फेर में बैंक खाते बेचने वाले 7 गिरफ्तार

ठिकाने लगाने के लिए म्यूल अकाउंट (किराए के…

Box Office Clash October 2026 : 5 फिल्मों की टक्कर, रजनीकांत से विजय देवरकोंडा तक सितारों की अग्निपरीक्षा
Box Office Clash October 2026 : 5 फिल्मों की टक्कर, रजनीकांत से विजय देवरकोंडा तक सितारों की अग्निपरीक्षा

इस हफ्ते सिनेमाघरों में फिल्मों की भिड़ंत (Box…

Mungeli Paddy Procurement
Mungeli Paddy Procurement : मुंगेली में अब 113 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, 25 अक्टूबर तक किसानों का पंजीयन पूरा करने के निर्देश

मुंगेली जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?