CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हनीमून से वापस लौटी महिला को अवैध अप्रवासन पर किया गया गिफ्तार, ट्रंप को वोट करने वाले पति ने कहा- कोई पछतावा नहीं

हनीमून से वापस लौटी महिला को अवैध अप्रवासन पर किया गया गिफ्तार, ट्रंप को वोट करने वाले पति ने कहा- कोई पछतावा नहीं

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share

अमेरिका , 24 मार्च 2025 :

राष्ट्रपति बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है. इसी बीच अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामना आया है. यहां पर एक महिला को संघीय आव्रजन अधिकारियों ने हनीमून से लौटने के बाद गिरफ्तार कर लिया. दरअसल,ये महिला वीजा खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रह रहीं थी.

इसके बाद महिला के पति और ट्रंप समर्थक ने कहा कि उसे अपने वोट पर कोई पछतावा नहीं है. ट्रंप ने यह प्रणाली नहीं बनाई, लेकिन उनके पास इसे सुधारने का अवसर है.

डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक हैं ब्रैडली बार्टेल

विस्कॉन्सिन के निवासी ब्रैडली बार्टेल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक हैं और उन्होंने चुनाव में उन्हें वोट दिया था. उनकी पत्नी कैमिला मुनोज पेरू की नागरिक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुनोज 2019 में वर्क-स्टडी वीजा पर विस्कॉन्सिन डेल्स आई थीं. हालांकि कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर रोक लगने से उनका वीजा समाप्त हो गया. इस दौरान उन्होंने खेती और एक रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम किया, जहां उनकी मुलाकात ब्रैडली बार्टेल से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कुछ समय बाद उन्होंने शादी कर ली. लेकिन महामारी के चलते वे तुरंत हनीमून पर नहीं जा सके.

फरवरी में बार्टेल और उनकी पत्नी मुनोज हनीमून के लिए प्यूर्टो रिको गए. लौटने पर आव्रजन अधिकारियों ने मुनोज से उनकी नागरिकता को लेकर पूछताछ की. जब उन्होंने बताया कि वह ग्रीन कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं, तो अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया. अब मुनोज को लुइसियाना स्थित एक ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) सुविधा में रखा गया है.

ब्रैडली बार्टेल ने जताया दुख

मुनोज की गिरफ्तारी को लेकर उनके पति बार्टेल ने गहरा दुख जताया. उन्होंने इसे एक बुरे सपने जैसा अनुभव बताया. बार्टेल ने कहा, ‘हमने वकील रखा है, लेकिन सिस्टम इतना अक्षम है कि प्रक्रिया को जितना समय लगना चाहिए, उससे कहीं ज्यादा लग रहा है.’ उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें नफरत भरे संदेश मिल रहे हैं और कई लोगों ने कहा है कि वे इसी के लायक हैं.

बार्टेल ने अमेरिकी आव्रजन प्रणाली की आलोचना करते हुए इसमें सुधार की मांग की. उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि ICE के पास सही जानकारी नहीं होती. विभागों के बीच बेहतर संचार और प्रक्रियाओं को सुधारने के लिए सिस्टम को नया रूप देने की जरूरत है.’ उन्होंने आगे कहा कि अगर उनकी पत्नी को निर्वासित किया जाता है, तो वे भी पेरू जाने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने माना कि उनके बेटे के लिए यह निर्णय लेना बेहद कठिन होगा.

Crime News: 11वीं की छात्रा से सोशल मीडिया पर की दोस्ती फिर किया दुष्‍कर्म, आरोपित भी नाबालिग
Delhi Airport : एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन से टकराया कंटेनर, बड़ा हादसा टला
Roadside Murder Mystery: कवर्धा में सड़क किनारे मिली खून से सनी अज्ञात लाश, गले-पेट पर चाकू के गहरे वार
वायरल गर्ल मोनालिसा की चमकी किस्मत, इस सिंगर संग करने जा रही म्यूजिक वीडियो, खुद शेयर की Good न्यूज
दुबई में नौकरी का झांसा, 19 दिन तक बंधक बनाकर कराया काम; कानपुर का युवक कैसे जान बचाकर लौटा भारत?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?