CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Iran High Alert : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर भारी भीड़ के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम

Iran High Alert : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर भारी भीड़ के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम

By Newsdesk Admin
05/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 जुलाई। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अंतिम यात्रा को लेकर प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने की आशंका के चलते संभावित भगदड़ और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। (Iran High Alert)

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने अनुमान जताया है कि अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए राहत एवं बचाव एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। तेहरान में मृतकों और लापता लोगों के लिए विशेष प्रबंधन इकाइयों का गठन किया गया है, जबकि राजधानी के बेहेश्त-ए-जहरा कब्रिस्तान में अतिरिक्त कब्रों की भी व्यवस्था (Iran High Alert) की गई है।

जानकारी के अनुसार, अली खामेनेई का पार्थिव शरीर 6 जुलाई तक तेहरान के ग्रैंड प्रेयर हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद तेहरान, कोम तथा इराक के नजफ और करबला सहित प्रमुख शिया धार्मिक स्थलों से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। 9 जुलाई को उन्हें मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

भीड़ नियंत्रण के लिए तेहरान में 24 घंटे मेट्रो और बस सेवाएं संचालित करने की योजना (Iran High Alert) बनाई गई है। हजारों अतिरिक्त बसें तैनात की गई हैं, जबकि स्कूलों और मस्जिदों को बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए तैयार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी में निगरानी बढ़ा दी है और कुछ क्षेत्रों में यातायात तथा हवाई सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

ईरान इस आयोजन को लेकर अतिरिक्त सतर्क इसलिए भी है क्योंकि इससे पहले बड़े जनाजों के दौरान भगदड़ जैसी घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। वर्ष 2020 में आईआरजीसी कमांडर कासिम सुलेमानी के जनाजे में भगदड़ से 56 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 1989 में आयतुल्ला रुहोल्लाह खोमैनी की अंतिम यात्रा के दौरान भी जान-माल का नुकसान हुआ था।

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि सरकार केवल भीड़ प्रबंधन ही नहीं, बल्कि आंतरिक राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। ऐसे में पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहेंगी।

New York Airport Crash 2026: रनवे पर टकराए विमान और फायर ट्रक, अफरा-तफरी में 2 की मौत, 70+ घायल
Kane Richardson Retirement : भारत की धरती पर खेला आखिरी मैच, इंजरी ने थाम दी केन रिचर्ड्सन की रफ्तार
बॉर्डर पर 14 नक्सली ढेर, 1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेरा, कोबरा बटालियन का जख्मी जवान रायपुर लाया गया, मैनपुर में मुठभेड़ और सर्चिग जारी
CJI SuryaKant : जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें CJI, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ
Neeta Ambani Theatre Fest Postponed : व्यापार तनाव के बीच नीता अंबानी ने न्यूयार्क थिएटर फेस्ट किया स्थगित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism : नवा रायपुर में फिल्म सिटी, चित्रकोट में बनेगी टेंट सिटी
Chhattisgarh Tourism : नवा रायपुर में फिल्म सिटी, चित्रकोट में बनेगी टेंट सिटी

छत्तीसगढ़ में पर्यटन को नई ऊंचाई देने की…

Cyber Jagruti Abhiyan
Cyber Jagruti Abhiyan : साइबर जागृति अभियान, लोरमी में 1298 विद्यार्थियों को मिले डिजिटल सुरक्षा के गुर

बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और युवाओं को…

Ladakh Marathon : 58 और 70 की उम्र में भी जोश कायम, कोंडागांव के दो बुजुर्ग धावक लद्दाख मैराथन में लगाएंगे दौड़
Ladakh Marathon : 58 और 70 की उम्र में भी जोश कायम, कोंडागांव के दो बुजुर्ग धावक लद्दाख मैराथन में लगाएंगे दौड़

उम्र को महज एक आंकड़ा मानते हुए कोंडागांव…

Raksha Bandhan Special Train : 27 से 29 अगस्त तक चलेगी दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर यात्रियों को भी फायदा
Raksha Bandhan Special Train : 27 से 29 अगस्त तक चलेगी दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर यात्रियों को भी फायदा

रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़…

Paikbhattha Panchayat
Paikbhattha Panchayat : अविश्वास प्रस्ताव के लिए सौंपा ज्ञापन, पाईकभाठा सरपंच पर पंचों ने लगाए मनमानी के आरोप

नगरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाईकभाठा में सरपंच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?