CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बछिया की बर्थ-डे पार्टी..कार्ड छपा, केक कटा..VIDEO:धमतरी में गिफ्ट में मिला स्पेशल चारा; जन्म के समय अपंग थी, ऑपरेशन भी हुआ

बछिया की बर्थ-डे पार्टी..कार्ड छपा, केक कटा..VIDEO:धमतरी में गिफ्ट में मिला स्पेशल चारा; जन्म के समय अपंग थी, ऑपरेशन भी हुआ

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share

धमतरी , 24 मार्च 2025 :

छत्तीसगढ़ के धमतरी में बड़े धूमधाम से बछिया जन्मोत्सव मनाया गया। इसके लिए बकायदा कार्ड और बैनर छपवाकर लोगों को आमंत्रित भी किया गया। केक काटने की रस्म भी निभाई गई। लोगों ने बछिया के लिए विशेष चारा भी भेंट किया। गौ मालिक ने सभी मेहमानों के लिए पार्टी का भी आयोजन किया।

बछिया के मालिक ने बताया कि, बछिया राधिका का जन्मदिन हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशी का पल है। राधिका का जन्म 3 महीने पहले हुआ था और वह चार में से तीन पैरों से विकलांग थी। जिसका ऑपरेशन कराया गया था।

गोद में उठाकर किया गया डांस

जानकारी के मुताबिक, सोरिद वार्ड के बाबूलाल सिन्हा ने गाय के बछिया का जन्मोत्सव करने कार्ड छपवाया। कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए लोगों को कार्ड बांटे। जन्मोत्सव में पहुंचे लोगों और बाबूलाल की फैमिली ने बछिया को अपने गोद में लेकर खूब डांस किया।

खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सोहर गीतों पर लोगों ने बछिया को गोद में लेकर नृत्य किया। जन्मोत्सव पर रविवार सुबह सत्यनारायण की पूजा, दोपहर गड़वा बाजा उत्सव और शाम को रामायण कार्यक्रम के बाद केक काटकर जन्मदिन को सेलिब्रेट किया गया।

सड़क हादसे से बचाने मनाया जन्मदिन

इस कार्यक्रम में पहुंचे करीब 300 लोगों के लिए प्रीतिभोज रखा गया। मालिक ने बताया कि, रोड पर मवेशी खड़े रहते हैं। जिसको हर कोई अपने घर में रख ले तो मवेशियों को सड़क हादसे से बचाया जा सकता है। जन्मोत्सव में बछिया के लिए लोग गिफ्ट लेकर भी पहुंचे।

मां लक्ष्मी को कुत्तों ने काटा था

बाबूलाल की पत्नी ने बताया कि, बछिया की माता का नाम लक्ष्मी और बछिया का नाम राधिका है। बताया गया कि कुत्तों के काटने के बाद लक्ष्मी को सीरियस स्थिति में घर लाए थे।

मोहल्ले वालों ने मान लिया था कि अब नहीं बचेगी। लेकिन घर के हॉल में रख कर महामृत्युंजय का जाप किया तो छटपटा कर उठ गई। जब से यह घर पर है तब से घर में शुभ ही हो रहा है।

लोग कुत्ते का जन्मदिन मनाते हैं, लेकिन गाय को नहीं पूछते

वार्डवासियों ने भी बछिया के जन्मोत्सव मनाने के सराया। कहा, लोग कुत्ते का जन्मदिन मना लेते हैं, लेकिन गाय को आज के युग में कोई नहीं पूछते। हमने एक क्विंटल खल्ली गिफ्ट किया।

गौ माता का संरक्षण करना बहुत जरूरी

कुछ और लोगों ने कहा कि, पहली बार इस तरह का आयोजन देखने मिला। गौ माता का संरक्षण करना बहुत जरूरी है। हिंदू धर्म में गौ माता का दर्जा भगवान से भी बढ़कर है। ऐसा कार्यक्रम करने से लोगों में सेवा भावना जागृत होगी।

Development News Chhattisgarh : जर्जर स्कूल बनेगा स्मार्ट स्कूल, ग्रामीणों की समस्याएं होंगी जल्द दूर
Cattle Safety Drive CG : रेडियम पट्टी से रोकी जाएगी सड़क हादसा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन का बड़ा अभियान
Korea Police Transfer : कोरिया पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 69 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले
Cruel treatment in the name of exorcism : युवती की मौत के मामले में महिला को उम्रकैद
High Court Arbitration Appeal Dismissed : 221 दिन की देरी पर भारी पड़ी कानून की सख्ती, हाईकोर्ट ने हाईवे मुआवजा अपील खारिज की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड
Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कारोबारी (Girlfriend Boyfriend…

Katghora Road Accident : सड़क किनारे खड़े ट्रक ने कराया हादसा, बस-बोलेरो की भिड़ंत में 8 घायल
Katghora Road Accident : सड़क किनारे खड़े ट्रक ने कराया हादसा, बस-बोलेरो की भिड़ंत में 8 घायल

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में सड़क…

Map Bantaankan  : धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 10 तहसीलदारों को नोटिस
Map Bantaankan  : धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 10 तहसीलदारों को नोटिस

रायगढ़ जिले में नक्शा बंटांकन (Map Bantaankan) कार्य…

Cloth Shop Fire : कपड़े की दुकान में भीषण आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान राख
Cloth Shop Fire : कपड़े की दुकान में भीषण आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान राख

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मंगलवार तड़के एक…

School Bus Accident : स्कूल बस ने ली 3 साल के मासूम की जान, चालक गिरफ्तार
School Bus Accident : स्कूल बस ने ली 3 साल के मासूम की जान, चालक गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?