CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बैज का आरोप: वक्फ की जमीनें उद्योगपतियों को देने की तैयारी, संशोधन से भटकाया जा रहा ध्यान

बैज का आरोप: वक्फ की जमीनें उद्योगपतियों को देने की तैयारी, संशोधन से भटकाया जा रहा ध्यान

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 अप्रैल |

वक्फ बोर्ड संशोधन को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, संशोधन में कुछ भी ठोस नहीं है, सिर्फ गोल-गोल बातें की गई हैं।

इसके जरिए सरकार वक्फ बोर्ड की ज़मीनों को चिन्हित कर अपने उद्योगपतियों को देना चाहती है। यह संशोधन अमेरिका द्वारा लगाए गए 26% टैरिफ से ध्यान भटकाने के लिए लाया गया है, जिसका कांग्रेस पार्टी और विपक्ष लगातार विरोध कर रहे हैं।

सलीम राज को अपनी कम्युनिटी की चिंता नहीं

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज के बयानों पर पलटवार करते हुए बैज ने कहा, “छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खुद भाजपा के नेता हैं। उन्हें अपनी कम्युनिटी की चिंता नहीं है, सिर्फ अपनी पार्टी और सरकार की चिंता है।

अगर 90% कम्युनिटी एक तरफ है, तो वह पहले कम्युनिटी का हिस्सा हैं, भाजपा कार्यकर्ता बाद में। उन्हें अपनी कम्युनिटी के साथ खड़ा होना चाहिए, लेकिन अगर उन्हें चापलूसी करनी है तो फिर हमें कुछ नहीं कहना।

दरअसल, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने इस बिल को मुस्लिम समाज की तरक्की और खुशहाली का बिल बताया था। साथ ही, उन्होंने सनातन बोर्ड बनाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही थी।

सरकार बना रही आदिवासी संस्कृति का मजाक’

बस्तर पंडुम को लेकर बैज ने कहा, “बस्तर पंडुम कोई एक दिन का त्योहार नहीं है, ये एक सालभर की परंपरा और विरासत है, जिसमें नियम होते हैं। महिलाएं इसमें शामिल नहीं होतीं, क्योंकि यह सदियों पुरानी परंपरा है। लेकिन सरकार इसे राजनीतिक हथियार बनाकर आदिवासी संस्कृति का मजाक बना रही है। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग हो रहा है और बस्तर की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, “बस्तर पंडुम के नाम पर जमीन की तलाश हो रही है, ताकि अमित शाह के करीबी उद्योगपतियों को खनिज सौंपा जा सके। नक्सलवाद के नाम पर भी सरकार नई जमीन देख रही है। ये बीजेपी का आदिवासियों के त्योहारों का अपमान है।”

भारतमाला प्रोजेक्ट: CBI जांच से क्यों डर रही सरकार?

दीपक बैज ने कहा, “सरकार की मंशा पर हमें भरोसा नहीं है, हमें डाउट है। अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए सरकार जांच से भाग रही है। कांग्रेस पार्टी लगातार विधानसभा में इस मुद्दे को उठा रही है, क्योंकि इस घोटाले में बीजेपी के लोग ही शामिल हैं। अगर सरकार वाकई सुशासन चाहती है, तो दोनों घोटालों की जांच CBI से करवानी चाहिए।”

गुजरात अधिवेशन: नई ऊर्जा और संगठन को मजबूती

गुजरात में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर भी पीसीसी चीफ ने बात की। उन्होंने कहा, “इस बार लगभग 40 से अधिक नेता अधिवेशन में शामिल होंगे। हमें यकीन है कि वहां से नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को मज़बूत करने के दिशा-निर्देश मिलेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ में और मजबूती से काम करेंगे।”

Floriculture Success Stories : फूलों की खुशबू से महकी किस्मत, परंपरागत खेती छोड़ अपनाई फूलों की खेती, कम लागत में मिला मोटा मुनाफा
महिला आरक्षण का रास्ता साफ, 2027 जनगणना के बाद बढ़ेगी लोस-विस सीटों की संख्या
Chhattisgarh Shocking Incident : “छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, 4 माह के मासूम को मां ने पटककर मार डाला, गांव में सनसनी”
अदालत के आदेश पर जामा मस्जिद में सर्वे के लिए पहुंची पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग, कलेक्टर एसपी मौके पर, भीड़ पर छोड़े आंसू गैस के गोले
GK Electric Lok Suvidha Finance Deal: ई-व्हीकल खरीदना होगा आसान, जीके इलेक्ट्रिक और लोक सुविधा के बीच रणनीतिक समझौता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FIFA World Cup 2026 : दिग्गज गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, रोनाल्डो ने भी बताया आखिरी विश्व कप

FIFA World Cup 2026

Ayodhya donation theft case : चंदा चोरी पर होगा बड़ा फैसला, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर भी मंथन

Ayodhya donation theft case

BJP alderman appointment row : सम्मेलन के बाहर कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

BJP alderman appointment row

Chhattisgarh road accidents : बाइक टक्कर के बाद आग का गोला बनीं दो गाड़ियां

Chhattisgarh road accidents

Chhattisgarh High Court order : आरक्षक पदोन्नति विवाद, अगली सुनवाई तक नियुक्तियों पर रोक

Chhattisgarh High Court order

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?