CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP विधायक चिंतामणि का दो टूक जवाब: ‘माफी मांगना मेरा स्वभाव नहीं’, सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण मामले पर उठाए थे सवाल..

BJP विधायक चिंतामणि का दो टूक जवाब: ‘माफी मांगना मेरा स्वभाव नहीं’, सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण मामले पर उठाए थे सवाल..

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मार्च |

Contents
  • माफी मांगना मेरा स्वभाव नहीं
  • चिंतामणि के समर्थन में उतरी कांग्रेस
  • चिंतामणि बोले- मैं अपनी बात पर अडिग हूं

विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय के समर्थन में बोलते नजर आए।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने सदन में सिंहस्थ क्षेत्र में किसानों की भूमि के स्थायी अधिग्रहण को लेकर आवाज उठाई थी। भाजपा ने उन्हें नोटिस दिया, क्या इस तरह से लोकतंत्र का कार्य चलेगा। इस पर सदन में चर्चा जरूर की जाए।

माफी मांगना मेरा स्वभाव नहीं

  • सदन के बाहर विधानसभा परिसर में विधायक मालवीय ने पार्टी से मिले नोटिस पर कहा कि मुझे अभी तक नोटिस नहीं मिला है, नोटिस हार्डकापी में मिलेगा तो पार्टी को जवाब दूंगा। उन्होंने कहा कि नोटिस पर माफी मांगना मेरा स्वभाव नहीं है।
  • बता दें कि भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने 18 मार्च को सिंहस्थ क्षेत्र में भूमि के स्थायी अधिग्रहण का विषय उठाया था। इसके पांच दिन बाद पार्टी ने चिंतामणि को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा था।

चिंतामणि के समर्थन में उतरी कांग्रेस

  • चिंतामणि के समर्थन में कांग्रेस उतर आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को पत्रकारवार्ता करके कहा कि विधायक चिंतामणि ने सदन में आवाज उठाई, तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नोटिस दिया है। इससे यह संदेश जाता है कि भाजपा दलित, संविधान और किसान विरोधी है।
  • इधर, कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने सदन में कहा कि विधायक चिंतामणि मालवीय ने सदन में उज्जैन के सिंहस्थ क्षेत्र में किसानों की जमीन के स्थायी अधिग्रहण की बात कही थी। चिंतामणि को नोटिस मिला है। आजकल सच कहना भी सही नहीं रहा है। चिंतामणि ने अपनी बात कही है, भले ही वह भाजपा विधायक हैं। सदन से बाहर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी भाजपा की कार्रवाई की अनुचित बताया।

चिंतामणि बोले- मैं अपनी बात पर अडिग हूं

  • विधायक चिंतामणि ने कहा कि मैं भाजपा का प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हूं। मैंने जो कहा वह सदन के अंदर का विषय है। विधायक का विशेषाधिकार है कि जनसमस्याओं से सदन को अवगत कराया जाए। ये मेरा और पार्टी का आंतरिक विषय है। मैं अपनी बात पर अडिग हूं।
  • उन्होंने कहा कि उज्जैन में 13 अखाड़ों ने लिखित में दिया है कि उन्हें जमीन की जरूरत नहीं है। मुझे नोटिस मिलता है तो उसके बिंदुओं पर उचित जवाब दूंगा। पार्टी को तथ्यों से अवगत भी कराऊंगा।
रायगढ़ में पहले दिन 20 मकान तोड़े:47 लोगों को दिया घर, 21 लोग शिफ्ट हुए; सामान ले जाने निगम कर रहा मदद
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार: स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही महिला अफसर से छेड़खानी और लूट
Sakti Papa Dhaba Viral Video : ढाबे के टॉयलेट में धोए जा रहे थे बर्तन
भिलाई के सुपेला हास्पिटल तोड़ फोड़ हंगामा, 4-5 युवक घुसे और जमकर किया उत्पात, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही तफ्तीश
पुलिस की चौंकाने वाली लापरवाही: मुस्लिम युवक का दाह संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?