CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शराब के नशे में विवाद के बाद साथी ड्राइवर की हत्या, शव नहर में फेंका गया

शराब के नशे में विवाद के बाद साथी ड्राइवर की हत्या, शव नहर में फेंका गया

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। नहर में ट्रक ड्राइवर के शव मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में पता चला कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी।

मामले में मृतक के दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि मामूली विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी थी। मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा के बरमपुर का है।

यह घटना सर्वमंगला चौकी क्षेत्र की है। 15 मार्च 2025 को किशन दुबे ने थाना में सूचना दी कि बरमपुर शराब भट्टी के पास नहर में एक अज्ञात शव पेड़ में फंसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

जांच में मृतक की पहचान सुरेन्द्र राय (35) के रूप में हुई है, जो बिहार के भागलपुर जिले का रहने वाला था। वो पेशे से ट्रक चालक था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने विशेष टीम का गठन किया।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा : जांच में पुलिस ने दो संदिग्धों उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र निवासी जोगेन्द्र सिंह (24) और बिहार के जिला मुजफ्फरपुर निवासी देवेन्द्र महतो (48) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि मृतक सुरेन्द्र से उनकी पुरानी जान-पहचान थी और सभी ट्रक चालक थे। घटना वाले दिन तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान सुरेन्द्र ने अत्यधिक शराब पी ली और अपना ट्रक जाम में फंसा दिया। इससे नाराज होकर एक आरोपी ने ट्रक मालिक को फोन कर इसकी जानकारी दे दी। इसी बात को लेकर सुरेन्द्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की नौबत आ गई।

हत्या के बाद मौके से फरार हुए दोनों आरोपी : बात बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने सुरेन्द्र से मारपीट की और नहर में फेंक दिया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

घटना की जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ धारा 238, 3(5) BPNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Illegal Wildlife Hunting : चीतल का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार
Sitapur Rescue : पक्षी पकड़ने इमली के पेड़ पर चढ़ा युवक, 14 घंटे तक फंसा रहा; देसी जुगाड़ से हुआ रेस्क्यू
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: EOW चार्जशीट के बाद 22 आबकारी अधिकारी निलंबित…
Pushpa 2 Japan Collection: जापान में टॉप-10 तक पहुंची अल्लू अर्जुन की फिल्म, फिर भी RRR-Bahubali 2 से रही पीछे
Chhattisgarh Liquor Scam Big-Boss Chat: सौम्या की वायरल बातचीत से नए राज़ बेनकाब

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?