CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डोनाल्ड ट्रंप ने किया भारतीय कॉमेडियन को मैसेज, कहा-बीयर पीने चलें

डोनाल्ड ट्रंप ने किया भारतीय कॉमेडियन को मैसेज, कहा-बीयर पीने चलें

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

25 मार्च 2025 :

अपनी कॉमेडी को लेकर कईं बार विवादों में फंसे कॉमेडियन वीर दास (Vir Das) एक बार फिर चर्चा में आ गए है. दरअसल वीर दास ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पर्सनल चैट शेयर की है जिसमें वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करते नजर आ रहे है. अब ये ट्रंप असली हैं या फेक ये तो पता नहीं लेकिन दिलचस्प बात यह है कि मैसेज भेजने वाला वीर को ‘विवेक’ कहकर बुला रहा है. जो कि बायोटेक उद्यमी और पूर्व राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामस्वामी का संदर्भ था.

खासबात ये है कि इस मैसेज के शेयर किए जाने के कुछ देर ही पहले ही ‘द एटलांटिक’ के संपादक-इन-चीफ ने दावा किया था कि उन्हें गलती से ट्रंप के अधिकारियों ने एक टेक्स्ट ग्रुप में जोड़ दिया गया था. जिसमें ट्रंप के अधिकारी यमन में होने वाले आगामी हमलों के बारे में चर्चा कर रहे थे. हालांकि वीर दास के मैसेज और इस कथित ‘युद्ध योजना’ लीक के बीच कोई सीधा संबंध नहीं था, लेकिन दोनों घटनाओं का समय दिलचस्प था.

मैसेज में अटैक को लेकर हुई बातचीत

वीर दास को डोनाल्ड ट्रंप के नाम से आए इस मैसेज में ‘अटैक’ के बारे में बात की थी. मैसेज में डोनाल्ड कहते हैं, “भाई, हम एक और अटैक प्लान कर रहे हैं. क्या तुम आओगे?” जिसका वीर दास ने तुरंत ही जवाब दिया, “मुझे माफ करना, आप कौन हैं?” तब मैसेज भेजने वाले ने खुद को ‘ट्रंप बेबी’ बताते हुए जवाब दिया और आगे कहा, “क्या तुम इस हफ्ते ड्रोन देखना चाहोगे? एलोन के 9वें बच्चे ने मना कर दिया है, हमारे पास स्थिति कक्ष में एक अतिरिक्त कुर्सी है.”

वीवेक की जगह वीर को किया मैसेज

इस गलती का खुलासा तब हुआ जब ‘ट्रंप’ ने पूछा, ‘विवेक?’ और वीर दास ने जवाब दिया, ‘नहीं सर, मैं वीर दास हूं.’ इसके बाद ट्रंप ने मजाक में कहा, ‘तुम्हारा प्रोफाइल पिक एक ब्राउन आदमी का है, तुम विवेक नहीं हो?’ फिर ट्रंप ने यह भी कहा, ‘तुम्हारे जैसे बहुत लोग हैं यार, यही कारण है मुझे विवेक चाहिए.’

वीर दास ने ट्रंप के ‘ड्रोन देखने’ के निमंत्रण को मना कर दिया, यह कहते हुए कि वह बीरिया इम्प्रॉव में अपने शो में व्यस्त हैं. फिर ‘ट्रंप’ ने जवाब दिया, ‘रुको, तुम एक कॉमेडियन हो? तुम्हारा कोई पॉडकास्ट है? तुम्हारे पास 48 घंटे हैं, देश छोड़ दो.’

इसके जवाब में वीर दास न ‘हां सर, नहीं सर, नमस्ते’ लिखकर इस अजीब बातचीत का अंत किया. वीर दास ने इस चैट को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘तुम यकीन नहीं करोगे, डोनाल्ड ने मुझे गलती से मैसेज किया.’

Newlywed Bride Elopes: सात फेरे लेकर ससुराल आई दुल्हन, आठवें दिन ऐसा फैसला कि टूट गया पूरा परिवार
दो मुंह-तीन आंख… गाय ने अजीब बछड़े को दिया जन्म, लोग बोले- ‘ये चमत्कार है’
Panic due to leopard attack : पोल्ट्री फार्म में 10 मुर्गियों का शिकार, CCTV में कैद हुई घटना
हर शाम लगाता चाउमिन का स्टॉल, सभी कहते रहे मेहनती है वो, …..और रात होते ही बदल जाती थी चाल-ढाल, पुलिस ने पकड़ी गैंग तो खुला यह “राज”
मां तूने ये क्या किया… बिहार में रेलवे स्टेशन पर मां ने चार बच्चों के साथ खा लिया जहर, तीन की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AAI Recruitment 2026
AAI Recruitment 2026 : एयरपोर्ट अथॉरिटी में भर्ती, 1.80 लाख तक सैलरी,​सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर…

Career Guidance
Career Guidance : करियर की सही दिशा चुनने का मिला मौका, कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताए सफलता के अहम मंत्र

उच्च शिक्षा और भविष्य की तैयारी को लेकर…

Dantewada Wife Murder Case
Dantewada Wife Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच पति गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा…

Mahua Products Success Story
Mahua Products Success Story : महुआ के अचार और शहद से बदली महिलाओं की जिंदगी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़…

Chandrahasi­ni Arogya Dham
Chandrahasi­ni Arogya Dham : चंद्रपुर में बनेगा आधुनिक अस्पताल, भूमिपूजन के साथ जनसेवा केंद्र की शुरुआत

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?