CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delhi Assembly Session 2025 : विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की गैर मौजूदगी पर विपक्ष का हंगामा, सरकार ने दिया ये जवाब

Delhi Assembly Session 2025 : विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की गैर मौजूदगी पर विपक्ष का हंगामा, सरकार ने दिया ये जवाब

By Newsdesk Admin 26/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मार्च। Delhi Assembly Session 2025: दिल्ली विधानसभा में उस वक्त माहौल गरमा गया जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अनुपस्थिति को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की. विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने जवाब दिया कि विधानसभा के नियमों के तहत किसी भी मुद्दे पर अन्य मंत्री जवाब दे सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में नहीं हैं, लेकिन सरकार के अन्य मंत्री जवाब दे रहे हैं. इस मामले को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

विधानसभा में सरकार की ओर से कहा गया, “आप चाहे पूरक प्रश्न पूछें या शोर मचाएं, लेकिन नियमों की जानकारी होना जरूरी है. आप दस साल सत्ता में रहे, लेकिन विधानसभा के नियम आज भी समझ में नहीं आ रहे. नियम 38 के तहत सदन में कुल 20 सवाल होते हैं, लेकिन विपक्ष गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रहा है.”

विधानसभा में आतिशी के बयान पर विवाद

विधानसभा के दौरान मंत्री आशीष सूद और विपक्षी नेता आतिशी के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. आतिशी ने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए, जिस पर मंत्री आशीष सूद ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, “आतिशी खुद सदन में समय पर नहीं आतीं, फिर भी सरकार पर आरोप लगा रही हैं. हमारी सरकार ने दिल्ली का बजट बढ़ाया है, इसलिए विपक्ष को परेशानी हो रही है. DUSIB (दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड) की हालत पहले कैसी थी, यह सब जानते हैं. जब आतिशी की सरकार थी, तब इन्हें कोई चिंता नहीं थी, लेकिन अब चिंता जता रही हैं.”

अनधिकृत कॉलोनियों पर सरकार का जवाब

दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के विकास पर भी सदन में बहस हुई. इस दौरान मंत्री आशीष सूद ने पिछली सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए. उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि पिछले दस साल में 1797 अनधिकृत कॉलोनियों में सिर्फ 1564 किमी सड़क बनाई गई. यानी एक कॉलोनी में मुश्किल से एक किलोमीटर सड़क बनी. इसी तरह, 3499 किमी सीवर लाइन डाली गई, यानी एक कॉलोनी में औसतन सिर्फ दो किमी सीवर लाइन बिछाई गई.

मंत्री सूद ने कहा कि यह पिछली सरकार का काला चिट्ठा है. हम दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और तेजी से काम कर रहे हैं.

अनधिकृत कॉलोनियों का मुद्दा पुराना

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में रहा है. इन बस्तियों में रहने वाले लाखों लोग सड़क, पानी, सीवर और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं. पिछली सरकारों पर आरोप लगता रहा है कि उन्होंने सिर्फ चुनावी फायदे के लिए इन कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणाएं कीं, लेकिन जमीनी स्तर पर ज्यादा काम नहीं हुआ.

अब देखना यह होगा कि मौजूदा सरकार इन कॉलोनियों के विकास को लेकर क्या ठोस कदम उठाती है या यह भी सिर्फ राजनीतिक बहस तक सीमित रहेगा.

You Might Also Like

Grocer robbed : भिलाई में चाय का पैसा मांगने पर किराना दुकानदार से लूट, खुर्सीपार से 4 आरोपी गिरफ्तार

Verdict in 14 kg marijuana case : तीन दोषियों को 5 साल की सजा, कोर्ट बोला—बढ़ रहा है नशा

Major administrative reshuffle in Chhattisgarh : 43 IAS अधिकारियों के तबादले, गृह और पंचायत जैसे महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव

Major DRI raid in Raipur : Hansh ट्रैवल्स से जाली नोटों से भरे 3 बोरे जब्त, करोड़ों के नेटवर्क का खुलासा

Country-made pistol and cash seized : खारून नदी किनारे अवैध हथियार बेचने की फिराक में आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व कैश जब्त, देखिए विडियो

Newsdesk Admin 26/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Grocer robbed : भिलाई में चाय का पैसा मांगने पर किराना दुकानदार से लूट, खुर्सीपार से 4 आरोपी गिरफ्तार

Grocer robbed

Verdict in 14 kg marijuana case : तीन दोषियों को 5 साल की सजा, कोर्ट बोला—बढ़ रहा है नशा

Verdict in 14 kg marijuana case

Ganja Smuggling : रायपुर में गांजा तस्करी पर सख्त फैसला, 14 किलो नशे के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों को 5 साल की सजा

सीजी भास्कर, 06 मई। रायपुर में बढ़ते नशे…

OP Choudhary : कांकेर पहुंचते ही वित्त मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन

सीजी भास्कर, 06 मई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

IAS Reshuffle : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव, 43 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

सीजी भास्कर, 06 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Verdict in 14 kg marijuana case : तीन दोषियों को 5 साल की सजा, कोर्ट बोला—बढ़ रहा है नशा

06/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

Major administrative reshuffle in Chhattisgarh : 43 IAS अधिकारियों के तबादले, गृह और पंचायत जैसे महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव

06/05/2026
कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक आरोपी को देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और 2 लाख रुपये नगदी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। (Country-made pistol and cash seized)
अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

Country-made pistol and cash seized : खारून नदी किनारे अवैध हथियार बेचने की फिराक में आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व कैश जब्त, देखिए विडियो

06/05/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीति

Mamata Banerjee Oath Controversy : ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण विवाद पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, बोले- राज्यपाल…! देखिए विडियो

06/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?