CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गाजीपुर के एक घर में 37 बिजली के मीटर… सुबह-सुबह टीम ने मारा छापा, पकड़े गए 15 विद्युत चोर

गाजीपुर के एक घर में 37 बिजली के मीटर… सुबह-सुबह टीम ने मारा छापा, पकड़े गए 15 विद्युत चोर

By Newsdesk Admin
07/03/2025
Share

सीजी भास्कर 7 मार्च उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बिजली विभाग की टीम ने एक घर में छापा मारा, जिसमें उन्हें 37 बिजली के मीटर मिले. इनमें 26 नए और 11 पुराने मीटर पाए गए. छापामार अभियान में टीम ने 15 बिजली चोर भी पकड़े. बिजली विभाग की टीम ने विद्युत अपभोक्ताओं से बकाया सात लाख रुपये की वसूली की. बिजली विभाग की छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया.

गाजीपुर में उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग के करोड़ों रुपया बकाया हैं. इसके बावजूद बहुत सारे ऐसे भी उपभोक्ता है जो बिजली चोरी कर चला रहे हैं. ऐसे ही लोगों के लिए जिले में मॉर्निंग रेड अभियान पिछले काफी दिनों से चलाया जा रहा है. हालांकि, यह अभियान बीच में कुछ समय के लिए बंद था. लेकिन अब यह एक बार फिर से शुरू हो गया है. इस अभियान में एसडीओ, अधिशासी अभियंता, जेई समेत तमाम जिम्मेदार अधिकारी शामिल रहते हैं.सुबह-सुबह बिजली विभाग की छापामार कार्रवाई से हड़कंप गाजीपुर शहर में गुरुवार को बिजली विभाग ने मॉर्निंग रेड अभियान चलाया.

गाजीपुर शहर में बिजली विभाग के एक्सईएन नगर आशीष कुमार के नेतृत्व में मिश्र बाजार, लाल दरवाजा, रजदेपुर समेत दर्जनों मुहल्लों में बिजली विभाग की 4 टीमों ने सुबह 6 बजे से 10 बजे तक लगातार चेकिंग किया, जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा. गाजीपुर शहर की बिजली चेकिंग में करीब 15 उपभोक्ता को बिजली की चोरी करते पकड़े गया, जिनके ऊपर एफआईआर दर्ज कराने की कारवाई की गई. वहीं, इन उपभोक्ताओं से बिजली बकाया के करीब सात लाख रुपए भी विभाग को प्राप्त हुए.घर पर मारा छापा, 37 मीटर बरामदइसके अतिरिक्त बिजली विभाग को एक गुप्त जानकारी मिली कि मिश्रा बाजार इलाके में एक व्यक्ति के घर पर अवैध रूप से बिजली के मीटर भी रखे हुए हैं. इसके आधार पर मिश्र बाजार स्थित संजय कुमार गुप्ता के परिसर में सुबह-सुबह जब बिजली विभाग की टीम पहुंची तो उन्हें भी समझ में नहीं आया कि यह क्या हो रहा है. विभाग अपने गुप्त सूचना को पुख्ता करने के लिए उनके घर का जब कोना-कोना छानना शुरू किया तो एक-एक कर घर से बिजली के मीटर मिलना शुरू हुए.

आखिर कहां से आए इतने बिजली मीटर?इतनी बड़ी संख्या में बिजली मीटर देख अधिकारियों का भी माथा ठनका गया. सवाल उठने लगे कि इतनी बड़ी मात्रा में बिजली के मीटर विभागीय कार्यालय की जगह इस व्यक्ति के घर पर कहां से आ गए? विभाग के लोगों ने जब उन मीटरों को गहनता से देखा तो अवैध रूप से कुल 37 मीटर रखे हुए पाए गए, जिसमें 26 नए मीटर एवं 11 पुराने उतारे हुए मीटर मिले. इतनी बड़ी संख्या में एक ही परिसर में नए और पुराने बिजली के मीटरों का बिजली विभाग के अधिकारियों और बाहरी लोगों से मिलकर काम करने की आशंका को भारी बल मिलता दिखा. विभागीय अधिकारीयों ने इस मामले को लेकर आरोपी संजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी कार्रवाई शुरू कर दिया है

Ipl 2025 KKR : शाहरुख की KKR के लिए परेशानी का सबब बने RRR, इस सीजन अब तक नहीं दिखा स्वैग, देखिए खास विडियो
Rikesh will handle Bihar election: विधायक रिकेश सेन बिहार चुनाव के दोनों चरण के लिए “प्रवासी प्रभारी” बनाए गए
पति छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, तीन मासूम बच्चों पर भी नहीं पसीजा कलेजा
फोन पर बात करते आपा खो बैठी लड़की, ब्लेड से कलाई काटी और बेहोश हो….
Rule Change: UPI, म्‍यूचुअल फंड से LPG तक… आज से बदल गए ये 6 बड़े नियम, हर जेब पर होगा असर!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh News : दिल्ली की CWC बैठक में छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर मंथन, E20 से बेरोजगारी तक केंद्र पर निशाना

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : कांग्रेस कार्यसमिति की…

Raipur Crime News : CMO को 20 मिनट में 55 बार गाली, इंजीनियर को जान से मारने की धमकी; कांग्रेस नेता पर FIR

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : नगर पालिका कार्यालय…

CG Transport Constable : 50 पदों के लिए 250 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, अब फिजिकल टेस्ट

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : छत्तीसगढ़ में परिवहन…

Bajrang Dal
Bajrang Dal : कम उम्र में लक्ष्य शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, गरियाबंद बजरंग दल के बने सह संयोजक

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संगठन…

Chhattisgarh Fake Disability Certificate : 186 अधिकारी-कर्मचारियों की होगी मेडिकल जांच, रायपुर में बनेगा बोर्ड

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?