CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अलविदा जुमे पर प्रयागराज में नमाजियों पर की गई फूलों की बारिश, शहर में Police भी रही तैनात

अलविदा जुमे पर प्रयागराज में नमाजियों पर की गई फूलों की बारिश, शहर में Police भी रही तैनात

By Newsdesk Admin
28/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मार्च। UP News: रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज आज संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई. अलविदा जुमे की नमाज प्रयागराज की मस्जिदों में शांति और सौहार्द के बीच अदा की गई. इस दौरान मस्जिदों से लेकर पूरे प्रयागराज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पुलिस और पीएसी के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई थी.

प्रयागराज में चौक इलाके की जामा मस्जिद के बाहर दूसरे समुदाय के लोगों ने नमाजियों पर फूलों की बारिश की और खास अंदाज में उनका अभिनंदन किया. यहां नमाजियों पर फूलों की बारिश कर गंगा जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल पेश की गई. प्रयागराज की ज्यादातर मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज दो शिफ्ट में अदा की गई, पिछले कई सालों की तरह यहां इस बार भी कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं हुई.

सौहार्द के माहौल में हुई अलविदा जुमे की नमाज

अलविदा जुमे के मौके पर मस्जिदों में हुई विशेष नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन, शांति व भाईचारा कायम रहने की दुआएं मांगी गई. वक्त संशोधन बिल को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा की गई अपील का संगम नगरी प्रयागराज में कहीं कोई असर नहीं देखने को मिला. अलविदा जुमे की नमाज यहां सौहार्द के माहौल में हुई. इस मौके पर पुलिस व प्रशासन के बड़े अधिकारी लगातार गश्त करते नजर आए. यहां ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही थी.

अलविदा जुमे की नमाज के बाद ईद की तैयारियां हुईं तेज

अलविदा जुमे की नमाज के साथ ही ईद की तैयारियां और तेज हो गई है, बाजारों में रौनक और बढ़ गई है. खरीददारों की भीड़ से बाजार पटे हुए हैं. इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी ईद की नमाज को भी सकुशल संपन्न कराने के लिए अपनी अपनी कवायद शुरू कर दी है.

जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ के CS विकासशील ने भरा सेल्फ-एन्यूमरेशन फॉर्म, प्रदेशवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
Excise Policy Case CBI : हाई कोर्ट में तीखी झड़प, खुद जिरह पर उतरे अरविंद, तुषार मेहता बोले- “ये अदालत ‘नौटंकी’ के लिए नहीं”
भोपाल का 90 डिग्री ओवरब्रिज: नया डिजाइन फाइनल, अब कब शुरू होगा काम?
UP में कांग्रेस की उम्मीदों को झटका, गुटबाजी का शिकार…सामने आईं तस्वीरें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप
UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप

यूपीआई पर फीस का मुद्दा (UPI Fees Rahul…

Girlfriend Dispute
Girlfriend Dispute : गर्लफ्रेंड से बात करने पर भड़का युवक, दूसरे लड़के पर कैंची से हमला, आरोपी गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड से दूसरे युवक की बातचीत को लेकर…

Balod Police Action
Balod Police Action : बालोद में ढाबों पर पुलिस की दबिश, अवैध शराब जब्त, 49 पर कार्रवाई

अवैध शराब बिक्री और यातायात नियमों के उल्लंघन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?