CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MLA रिकेश की स्पोर्ट्स कल्चर डेवलप करने केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई से 100 करोड़ की योजना पर चर्चा, ESIC हास्पीटल और खिलाड़ियों की शत प्रतिशत BSP में नौकरी पर भी हुई बात

MLA रिकेश की स्पोर्ट्स कल्चर डेवलप करने केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई से 100 करोड़ की योजना पर चर्चा, ESIC हास्पीटल और खिलाड़ियों की शत प्रतिशत BSP में नौकरी पर भी हुई बात

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

भिलाई नगर, 29 मार्च। आज दिल्ली में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने श्रम, रोजगार, युवा मामले तथा खेल केंद्रीय मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की खेलधानी भिलाई में खेल संसाधनों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की है।

उन्होंने उत्कृष्ट शत प्रतिशत खिलाड़ियों को भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी दिए जाने के आलावा नेहरू नगर के ESIC हास्पीटल में सभी रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर की शीघ्र नियुक्ति की मांग भी मंत्री से की है।

श्री सेन ने भिलाई से क्रिकेट, बालीवाल, हैंडबाल, हाकी सहित अन्य खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर चुके अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए बताया कि दुर्ग-भिलाई की पहचान प्रदेश में खेलधानी के रूप में है। यहां अनेक खेलों के लिए पर्याप्त संसाधन मुहैया कराने से हजारों खिलाड़ियों को जहां बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा वहीं ये खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करेंगे। भिलाई स्टील प्लांट में खिलाड़ियों की नौकरी सुविधा दिए जाने से युवाओं में शिक्षा के साथ साथ स्पोर्ट्स कल्चर भी डेवलप होगा और खेल संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता से भिलाई दुर्ग के खिलाड़ी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखा सकेंगे।

युवा व खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से श्री सेन ने विभिन्न खेल सेटअप के लिए लगभग 100 करोड़ की योजना पर विचार से बातचीत की है। उन्होंने दुर्ग जिले के सभी उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भिलाई इस्पात संयंत्र‌ में नौकरी दिए जाने की मांग भी रखी। मंत्री मंडाविया ने युवाओं और खिलाड़ियों के लिए भिलाई में अत्याधुनिक खेल सेटअप मुहैया करवाने सहित रोजगार के अवसर हेतु श्री सेन के सुझाव पर जल्द योजना तैयार करने का आश्वासन दिया है।

श्री सेन ने केंद्रीय श्रम मंत्री से कहा कि वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत नेहरू नगर में 100 करोड़ की लागत से पिछले वर्ष पीएम मोदीजी द्वारा उद्घाटित सुपर स्पेशलिटी ESIC हॉस्पिटल से क्षेत्र के लगभग 50 हजार कार्डधारी मजदूरों और कर्मचारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। अस्पताल में सभी रोग के स्पेशलिस्ट डॉक्टर और पर्याप्त मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति होने से अत्याधुनिक मेडिकल संसाधन से लैस इस अस्पताल में इमरजेंसी, ओपीडी और फार्मेसी के साथ ही ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी इलाज सुविधा विस्तार किए जाने से श्रम बाहुल्य वैशाली नगर क्षेत्र के लिए ESIC का यह अस्पताल वरदान साबित होगा।

श्री मंडाविया ने ESIC हास्पीटल में यथाशीघ्र शेष स्पेशलिस्ट डॉक्टर और मेडिकल अफसर व स्टाफ नियुक्ति के लिए विधायक रिकेश सेन को आश्वस्त किया है।

92 करोड़ कमाने वाला दिग्गज अचानक बाहर… IPL 2026 Auction Maxwell Exit ने सभी को चौंकाया
आतंकी हमले के बाद PM मोदी ने अमित शाह से की बात, गृह मंत्री के आवास पर हाई लेवल मीटिंग
“बस लड़का चाहिए था…” बेटी होने की बात सुनकर मां ने कराया गर्भपात, गलत दवा से गई जान…
‘आतंकियों के मददगारों को नहीं छोड़ेंगे, लेंगे सख्त और निर्णायक कदम’, PM मोदी का बड़ा ऐलान
फार्महाउस बनेगा पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अस्थायी ठिकाना, सरकारी बंगले का इंतजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?