CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » OLX पर फर्जी विज्ञापन से फंसाया, फिर की लूट: बिलासपुर से बाइक खरीदने आए युवक से ठगी, आरोपी गिरफ्तार..

OLX पर फर्जी विज्ञापन से फंसाया, फिर की लूट: बिलासपुर से बाइक खरीदने आए युवक से ठगी, आरोपी गिरफ्तार..

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च। दुर्ग में OLX पर बाइक बेचने का विज्ञापन देकर युवक को फंसाने और लूटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले युवक को बाइक बेचने का झांसा दिया और फिर उसे बुलाकर 80 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिला के मस्तूरी थाना अंतर्गत जयराम नगर निवासी लव कुमार जांगड़े (23 साल) ने उसके साथ लूट होने की शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 27 मार्च 2025 को OLX की साइट पर बाइक बेचने का विज्ञापन पोस्ट किया था।

विज्ञापन देखकर लव कुमार ने आरोपियों को रिप्लाई किया। चैट में दिए नंबर पर बातचीत के बाद उनके बीच 80 हजार रुपए में बाइक का सौदा तय हुआ। 28 मार्च को लव कुमार बाइक खरीदने के लिए 80 हजार रुपए कैश लेकर बिलासपुर से दुर्ग पहुंचा। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर कॉल किया।

आरोपियों ने पहले से बनाया था लूट का प्लान

आरोपियों ने पहले से ही युवक को लूटने का प्लान बनाया था। उन्होंने उसे लेने के लिए एक लड़के को रेलवे स्टेशन भेजा। लड़के ने लव कुमार को कहा कि वो उसे बाइक वाले तक ले जाएगा। लव उसके साथ बैठ गया। वो लड़का उसे लेकर नगर की तरफ निकला। रास्ते में एक दुकान पर रुककर लड़के ने सिगरेट ली और फिर थोड़ी दूर जाकर बाइक रोक दी। उसने लव से कहा, “थोड़ा सिगरेट पी लेते हैं, फिर आगे चलेंगे।”

चाकू की नोक पर लूट लिए 80 हजार रुपए

इससे पहले की लव कुछ समझ पाता वहां पहले से मौजूद दो लड़के चाकू लेकर पहुंच गए। उन्होंने लव के ऊपर चाकू टिका दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद उन्होंने उसकी जेब से 80 हजार रुपए निकाले और फिर अपनी अपनी बाइक से फरार हो गए। लूटे जाने के बाद लव मोहन नगर थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया।

तीन नाबालिग किए गए गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इसे 24 घंटे के अंदर क्रैक करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की टीम ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर तीनों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, चाकू और लूट की रकम भी जब्त कर लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Brijmohan Agrawal : सांसद और अफसर के बीच बढ़ा विवाद, मामला अब लोकसभा पहुंचा, स्पीकर ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Rajnandgaon Dental College Mess : डेंटल कालेज के मेस के खाने में निकला मरा मेंढक, चावल में मिली इल्ली
Bhilai Steel Plant Internship : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में अवसर, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 160 पदों पर निकली भर्ती; 9 हजार मिलेगा मानदेय
Raipur District Panchayat Inspection : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 25 लाख से नवीनीकरण कार्यों की घोषणा
Durg Knife Cake Incident: सड़क पर चाकू से केक काटने वाले 5 युवक गिरफ्तार, भिलाई में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी भी दबोचा गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?