CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RSS नेता का बड़ा बयान : PM मोदी और संघ के बीच नहीं है कोई दूरी

RSS नेता का बड़ा बयान : PM मोदी और संघ के बीच नहीं है कोई दूरी

By Newsdesk Admin
31/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मार्च। प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने के 11 साल बाद पहली बार रविवार (30 मार्च) को नरेंद्र मोदी नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय पहुंचे. पीएम मोदी नागपुर में आरएसएस मुख्यालय का दौरा करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं।

पीएम मोदी के मुख्यालय आने पर आरएसएस नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आगमन से अच्छा लगा. ये पूछे जाने पर कि क्या आरएसएस और पीएम मोदी के बीच कोई दूरी है, उन्होंने साफ किया कि दोनों के बीच कोई दूरी नहीं है.

सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि पीएम मोदी पहले से अच्छे कार्य को करते हैं. उनके आने से अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की संघ से कोई दूरी नहीं है. इससे पहले रविवार को आरएसएस मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी ने डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर का दौरा कर संघ के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी नेमाधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला भी रखी, जो माधव नेत्रालय नेत्र संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र का एक नया विस्तार भवन है. इस भवन का नाम आरएसएस के प्रमुख रहे माधवराव गोलवलकर के नाम पर रखा गया है.

आरएसएस को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर’ की आधारशिला रखने के बाद कहा, ‘‘आरएसएस के स्वयंसेवक देश के विभिन्न क्षेत्रों एवं हिस्सों में नि:स्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस भारत की अमर संस्कृति और आधुनिकीकरण का वट वृक्ष है, जिसके आदर्श और सिद्धांत राष्ट्रीय चेतना की रक्षा करना है.’’

पीएम मोदी ने कहा कि सेवा की भावना आरएसएस स्वयंसेवकों की पीढ़ियों को अथक परिश्रम के लिए प्रेरित करती है. उन्होंने कहा कि यह समर्पण स्वयंसेवकों को निरंतर सक्रिय रखता है और उन्हें कभी थकने या रुकने नहीं देता. उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान आरएसएस स्वयंसेवकों के ‘अनुकरणीय कार्य’ की सराहना की जहां उन्होंने नेत्र कुंभ पहल के माध्यम से लाखों लोगों की सहायता की.उन्होंने कहा कि जहां भी सेवा की आवश्यकता है, स्वयंसेवक मौजूद हैं.

Robbery Planning Arrest Raipur : रायपुर में डकैती की साजिश नाकाम, स्कॉर्पियो में बैठे 6 आरोपी धराए
EWS और नजूल जमीन पर भूमाफियाओं ने निगम का बोर्ड उखाड़ फेंका, निगम कमिश्नर तक पहुंची शिकायत
IPL BREAKING : रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली जीत कर खोला खाता
Child Abandoned at Ganga Ghat: गंगा घाट पर छोड़ दिया गया मासूम, भिखारियों के बीच रहकर बचाई अपनी जान
जसप्रीत बुमराह अभी नहीं खेल पाएंगे IPL, वापसी की तारीख बढ़ी, 10 अप्रैल तक लौट सकता है ये खिलाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?