CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘हिंदुओं से सीखो धार्मिक अनुशासन’, सड़कों पर नमाज बैन का CM योगी ने किया बचाव… “महाकुंभ का दिया उदाहरण”

‘हिंदुओं से सीखो धार्मिक अनुशासन’, सड़कों पर नमाज बैन का CM योगी ने किया बचाव… “महाकुंभ का दिया उदाहरण”

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सड़कों पर नमाज अदा करने पर रोक लगाने के अपनी सरकार के फैसले का बचाव किया। साथ ही उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ को धार्मिक अनुशासन और व्यवस्थित आचरण का एक आदर्श उदाहरण बताया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई और इस पूरे आयोजन के दौरान की कोई घटना सामने नहीं आई।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘सड़कें चलने के लिए होती हैं और जो लोग ऐसा कह रहे हैं… उन्हें हिंदुओं से अनुशासन सीखना चाहिए. प्रयागराज में 66 करोड़ लोग आए… कहीं लूटपाट नहीं हुई, कहीं आगजनी नहीं हुई, कहीं छेड़छाड़ नहीं हुई, कहीं तोड़फोड़ नहीं हुई, कहीं अपहरण नहीं हुआ, यही अनुशासन है, यही धार्मिक अनुशासन है. करोड़ों हिंदू श्रद्धा के साथ प्रयागराज महाकुंभ में आए, महास्नान में भाग लिया और फिर अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए. त्योहार और उत्सव या ऐसे कोई भी आयोजन बदतमीजी का माध्यम नहीं बनने चाहिए. अगर सुविधा चाहिए तो अनुशासन का पालन करना भी सीखो.’

बता दें कि ईद के मौके पर यूपी सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए सभी जिलों की पुलिस ने आदेश जारी किया था कि सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और निर्धारित स्थलों पर ही इस तरह के आयोजन होंगे. मेरठ पुलिस ने एक निर्देश जारी कर कहा था कि इस वर्ष शहर में ईद की नमाज केवल निर्धारित स्थानों जैसे कि निकटतम मस्जिदों और फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के मैदान तक ही सीमित रहेगी. राज्य सरकार के इस निर्देश के बाद मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी लोगों से अपील की थी कि वे निर्धारित स्थलों पर ही ईद की नमाज अदा करें.

VIDEO | EXCLUSIVE: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath (@myogiadityanath) describes the state administration's decision to ban namaz on roads as right, adding that people should learn discipline from devotees who came to Prayagraj during Maha Kumbh.

"Roads are meant for walking… pic.twitter.com/XSQvRxIJRF

— Press Trust of India (@PTI_News) April 1, 2025

उत्तर प्रदेश में सोमवार को ईद की नमाज चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई, जिसमें AI-इनेबल्ड ड्रोन सर्विलांस और सोशल मीडिया सर्विलांस शामिल थे. वहीं मेरठ में मामूली झड़प में कुछ लोग घायल हो गए और तीन गिरफ्तारियां हुईं. मुरादाबाद में नमाजियों की ईदगाह में प्रवेश को लेकर पुलिस के साथ बहस हुई. ईदगाह में भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस ने कुछ देर के लिए एंट्री बंद कर दी थी, जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई. कुछ लोग ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा करने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया और उन्हें ऐसा करने से रोका. ईदगाह में भीड़ कम होने के बाद लोगों को प्रवेश की अनुमति दी गई और उन्होंने नमाज अदा की.

निजी स्वार्थ का केंद्र बन गया है वक्फ: CM योगी

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर एक सवाल का जवाब देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुधार समय की मांग है. उन्होंने कहा, ‘हर अच्छे काम का विरोध होता है. इसी तरह वक्फ संशोधन विधेयक पर भी हंगामा हो रहा है. जो लोग इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं…क्या वक्फ बोर्ड ने कोई कल्याण किया है? सब कुछ छोड़िए, क्या वक्फ ने मुसलमानों का भी कोई कल्याण किया है? वक्फ निजी स्वार्थ का केंद्र बन गया है. यह किसी भी सरकारी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का माध्यम बन गया है और सुधार समय की मांग है. हर सुधार का विरोध किया जाता है. देश, काल और परिस्थिति के अनुसार हमें ऐसे सुधारों के लिए तैयार रहना चाहिए. मुझे लगता है कि वक्फ कानून में संशोधन का मुस्लिम समाज को ही सर्वाधिक लाभ होगा.’

Durg Police Action : अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी पर कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब और नकदी जब्त
CG News : बेरहम युवक ने पीट-पीट कर छात्रा को उतारा मौत के घाट, गलियों में भाग कर लगाती रही मदद की गुहार, पिता से दुश्मनी का बदला युवक ने इस तरह लिया
भोपाल: अज्ञात हमलावरों ने पत्रकार पर किया हमला, चाकू और डंडों का इस्तेमाल
गरियाबंद: कोर्ट कर्मचारी को जमीन पर पटककर पीटा, परिवार ने मोबाइल-बैग छीना और दस्तावेज फाड़े, कोर्ट के फैसले से था नाराज
बिना इंडीकेटर तेज रफ्तार कार शराब भट्टी की ओर मुड़ी, भिलाई के डाक्टर की बुलेट जा टकराई, घायल चिकित्सक की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur BEd Student Death : बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी

Raipur BEd Student Death : फिलहाल पुलिस ने…

Bilaspur Jewellery Fraud
Bilaspur Jewellery Fraud : महिला से रास्ता पूछकर रची साजिश, बातों में फंसाकर जेवर लेकर भागे बदमाश

Bilaspur Jewellery Fraud : पुलिस ने लोगों से…

Rani Kapoor Case
Rani Kapoor Case : रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद सुलझने की उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पर जताया भरोसा

संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी…

Seed Production
Seed Production : धान बीज उत्पादन से किसानों को मिलेगा 3,700 रुपये, 15 तक कराएं पंजीयन

धान बीज उत्पादन (Seed Production) से किसानों की…

PARAS Portal
PARAS Portal : अब हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा, सीएम साय बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?