CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हर्षिता ब्रेला हत्याकांड: कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी माता-पिता को मिला झटका

हर्षिता ब्रेला हत्याकांड: कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी माता-पिता को मिला झटका

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share

लंदन , 02 अप्रैल 2025 :

Delhi Crime News: लंदन में हर्षिता ब्रेला की हत्या के मामले में दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने मामले से जुड़े मुख्य आरोपी पंकज लाम्बा के माता-पिता की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी. इसके साथ ही कोर्ट ने पंकज लाम्बा की बहन, चाचा और चाची की अग्रिम जमानत याचिकाओं को भी नामंजूर कर दिया.

कोर्ट ने कहा कि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और अन्य आरोपी भी फरार हो सकते हैं, इसलिए उन्हें राहत नहीं दी जा सकती. एडिशनल सेशन जज गुरमोहिना कौर की कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मामले की जांच अभी शुरुआती दौर में है और हर्षिता के पिता सतीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं. कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष के अनुसार, हर्षिता को शादी के तुरंत बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और धमकाया गया.

पुलिस हिरासत के बाद भेजे गए न्यायिक हिरासत में

19 मार्च को पुलिस ने पंकज लाम्बा के पिता दर्शन सिंह और मां सुनील देवी को एक दिन की पुलिस हिरासत में लिया था. बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कोर्ट ने यह भी माना कि हर्षिता जब लंदन में थी, तब भी आरोपी परिवार उसके माता-पिता को धमकाता रहा और दहेज की मांग पूरी करने के लिए दबाव बनाता रहा.

अदालत में दी गई अहम दलील

हर्षिता के पिता की ओर से पेश वकील जय देव सोलंकी ने कोर्ट में दलील दी कि हर्षिता को शादी के अगले दिन से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था. उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक हर्षिता की मौत गला दबाने से हुई है जो कि स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है.

अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज

पंकज लाम्बा की बहन उमा, चाचा सतींदर और चाची ललिता की अग्रिम जमानत याचिका भी अदालत ने खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि अग्रिम जमानत एक असाधारण राहत है और इसे केवल विशेष परिस्थितियों में ही दिया जाना चाहिए.

लुकआउट नोटिस जारी

दिल्ली पुलिस ने 3 दिसंबर को पालम गांव थाने में आईपीसी की धारा 498ए (महिला के प्रति पति या पति के रिश्तेदार द्वारा क्रूरता) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया था. पुलिस ने आरोपी पंकज लाम्बा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है ताकि वह देश छोड़कर भाग न सके.

मुख्य आरोपी अब भी फरार

इस मामले में मुख्य आरोपी पंकज लाम्बा अभी भी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है. फिलहाल अदालत के इस फैसले के बाद हर्षिता के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है.

ट्रंप के 145 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर शी जिनपिंग की EU से अपील- एकतरफा ‘दादागीरी’ के खिलाफ साथ आओ
Vijay Mallya Bankruptcy Case UK : भगौड़े विजय माल्या ने आवेदन लिया वापस, अब बैंकों को मिल सकती है बड़ी राहत, जानिए क्या है मामला
भिलाई से राजनांदगांव “दिव्य रथ” नि:शुल्क बस, विधायक रिकेश ने हरी झंडी दिखा किया रवाना, हफ्ते में दो दिन चलेगी
देश की पहली माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत, कोयला खदानों की रोमांचक सैर अब आम लोगों के लिए !
covid infection : दिल्ली एम्स में मास्क अनिवार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans :उन ग्राहकों के लिए यह…

Mungeli Half Murder Case
Mungeli Half Murder Case : जमीन के झगड़े में खूनी वारदात, युवक पर जानलेवा हमला

Mungeli Half Murder Case :पुलिस के मुताबिक, गंभीर…

Yashwant Varma
Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े नकदी प्रकरण में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?