CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Stock Market : छह दिन की रैली थमी, विदेशी पूंजी निकासी से सेंसेक्स 344 अंक टूटा, निफ्टी भी 96 अंक लुढ़का

Stock Market : छह दिन की रैली थमी, विदेशी पूंजी निकासी से सेंसेक्स 344 अंक टूटा, निफ्टी भी 96 अंक लुढ़का

By Newsdesk Admin
24/10/2025
Share
Stock Market
Stock Market

सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। लगातार छह कारोबारी सत्रों तक चली तेजी पर शुक्रवार को विराम लग गया। विदेशी पूंजी (Stock Market) की निकासी और बैंकों व एफएमसीजी शेयरों में मुनाफावसूली के कारण घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 344.52 अंक गिरकर 84,211.88 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार (Stock Market) के दौरान एक समय यह 599 अंक तक फिसलकर 83,957.15 अंक पर पहुंच गया था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 96.25 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 25,795.15 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स समूह की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर सबसे अधिक 3.20 प्रतिशत टूटा। अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही। वहीं भारती एयरटेल, आइसीआइसीआइ बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सन फार्मा के शेयर बढ़त में बंद हुए।

विश्लेषकों का कहना है कि गिरावट की एक वजह वाणिज्य (Stock Market) एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी भी रही, जिसमें उन्होंने कहा था कि “भारत जल्दबाजी में कोई समझौता नहीं करता और न ही किसी समयसीमा या दबाव में निर्णय लेता है।” एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. ने कहा, “गोयल की इस टिप्पणी से निवेशकों को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के जल्द होने की उम्मीदों पर ब्रेक लग गया।”

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने बताया कि रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों और मुनाफावसूली की प्रवृत्ति ने भी बाजार पर दबाव डाला। ब्रोकरेज फर्मों का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में कंपनियों के तिमाही नतीजे और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव बाजार की दिशा तय करेंगे।

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक दुकानें और दफ्तर बंद रखने के निर्देश
Wife Murder For Affair : प्रेमिका को पाने के लिए पति ने पत्नी को बांके से काट डाला, दिल दहला देने वाली वारदात
Vande Bharat Express में बीजेपी विधायक के साथियों ने यात्री को पीटा…! सीट एक्सचेंज से किया था इंकार, MP कांग्रेस के नेताओं ने लगाए आरोप
मोहन भागवत पर दिए बयान पर संजय निरुपम का पलटवार, ‘उद्धव ठाकरे का कंडीशनल हिंदुत्व…’
हिंदू धर्म में जब तक नहीं आएगी समानता, तब तक नहीं रुकेगा धर्मांतरण” – सपा सांसद रामजीलाल का बयान गरमाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Crocodile Rescue
Korba Crocodile Rescue : ग्रामीणों ने खेत में पकड़ा मगरमच्छ, सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम

Korba Crocodile Rescue : घटना के बाद ग्रामीणों…

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?