CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘जिला अदालतों और हाईकोर्ट में ज्यादा बेहतर होता है काम’, क्यों भड़क गईं सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी?

‘जिला अदालतों और हाईकोर्ट में ज्यादा बेहतर होता है काम’, क्यों भड़क गईं सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी?

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share

1 अप्रैल, 2025 :

जस्टिस एम. बेला त्रिवेदी ने मंगलवार (1 अप्रैल, 2025) को कहा कि वकील की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट से ज्यादा बेहतर तरीके से काम जिला अदालतों और हाईकोर्ट में होता है. जस्टिस एम. बेला त्रिवेदी मद्रास हाईकोर्ट के एक फैसले के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रही थीं. 28 मार्च को एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (AoR) पी सोमा सुंदरम पेश नहीं हुए थे, जिसे लेकर कोर्ट काफी गुस्से में था.

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार पिछली सुनवाई में सोमा सुंदरम उपस्थित नहीं थे और उनकी तरफ से एडवोकेट आर नेदुमारन ने कोर्ट को बताया कि एओआर दिल्ली से बाहर हैं और तमिलनाडु जा रहे हैं. उस दिन कोर्ट ने 2 बजे तक के लिए सुनवाई टाल दी थी और एओआर को वर्चुअली पेश होने के लिए कहा था. हालांकि, सोमा सुंदरम वर्चुअली पेश नहीं हुए और एडवोकेट आर नेदुमारन ने कहा कि वह रिमोट एरिया में हैं, जिसकी वजह से उनसे फोन पर भी कॉनटेक्ट नहीं हो पा रहा है इसलिए वह वर्चुअली पेश नहीं हो सकेंगे.

कोर्ट ने इसके बाद एओआर को निर्देश दिया कि प्रूफ के तौर पर वह तमिलनाडु के टिकट के साथ पेश हों. 1 अप्रैल को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एओआर से कहा, ‘आप फैसले को चुनौती दे रहे हैं तो क्या आपको पेपर्स को पढ़ना नहीं चाहिए. किसी स्पष्टीकरण की गुंजाइश कहां है.’ इस पर जैसे ही एओआर ने बेंच को ‘माय लर्नड फ्रेंड’ कहकर संबोधित किया तो कोर्ट ने उन्हें टोका और कहा, ‘डोंट से लर्नंड फ्रेंड. हम परेशान हैं और दुखी भी. दिन रात हम यही सब देख रहे हैं. पहले देरी के लिए माफी मांगते हैं. फिर माफी आवेदन में… ये किस तरह की भाषा है.’

जिला अदालतों और हाईकोर्ट में ज्यादा बेहतर होता है काम’, क्यों भड़क गईं सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी?

एओआर ने कोर्ट को बताया कि याचिका किसी और ने तय की है तो जस्टिस बेला त्रिवेदी ने कहा- ‘तो क्या? इस पर आपके साइन हैं या नहीं.’ एओआर ने इस पर सहमति जताई. कोर्ट ने गुस्से में उनसे ये भी कहा, ‘हमें पेपर पढ़ने पड़ेंगे क्योंकि आप तो व्यस्त हैं और हम खाली हैं. क्या इस तरह सुप्रीम कोर्ट काम करता है. मैं एक जिला अदालत से आई हूं. मैंने वहां इस तरह का माहौल नहीं देखा है. हाईकोर्ट और जिला अदालतों में सुप्रीम कोर्ट से ज्यादा बेहतर तरीके से काम होता है. ये कोई छोटी बात नहीं है. एक आम आदमी सुप्रीम कोर्ट की ओर देख रहा है. हम आपकी माफी स्वीकार नहीं करेंगे. इसे तार्किक और कानूनी अंजाम तक पहुंचाया जाएगा.’

Ramadan के मौके पर Sambhal में बिना लाउडस्पीकर दी जा रही अजान, प्रशासन की सख्ती पर मौलाना ने कही ये बात
India-Russia Strategic Visit : पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे से रिश्तों में नई मजबूती की उम्मीद
BSP Bhilai Breaking : 550 करोड़ का भ्रष्टाचार 🛑 सीबीआई की भिलाई में छापेमारी
Putin Viral PHOTO : राष्ट्रपति या पीएम नहीं… कार से उतरते ही पुतिन ने सबसे पहले किससे मिलाया हाथ? फोटो हो रही वायरल
रायपुर सांसद बृजमोहन को भारत सरकार ने कोयला और खान मंत्रालय की सलाहकार समिति का बनाया सदस्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Canal Body Found : कोरबा में नहर किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Korba Canal Body Found

Excise Transfer
Excise Transfer : आबकारी विभाग में व्यापक तबादला, 30 अधिकारियों और कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

सीजी भास्कर, 22 जून। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर…

Chhattisgarh Excise Department Transfers : 30 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

Chhattisgarh Excise Department Transfers

Rahul Gandhi Chintamani Maharaj Meeting : रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और चिंतामणि महाराज की मुलाकात से गरमाई सियासत

Rahul Gandhi Chintamani Maharaj Meeting

Lionel Messi : ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैदान में उतरते ही मेसी के सामने इतिहास रचने का सुनहरा मौका

सीजी भास्कर, 22 जून। फीफा विश्व कप 2026…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?