CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत से दुबई तक चलेगी अंडरवाटर ट्रेन, 1 हजार km प्रति घंटे होगी स्पीड, जानें कब से कर पाएंगे सफर

भारत से दुबई तक चलेगी अंडरवाटर ट्रेन, 1 हजार km प्रति घंटे होगी स्पीड, जानें कब से कर पाएंगे सफर

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 अप्रैल। आपने हवाई यात्रा का अनुभव लिया होगा, लेकिन अब सोचिए समुद्र के नीचे ट्रेन से सफर करना कैसा रहेगा? ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये सच होने जा रहा है. भारत और दुबई के बीच प्रस्तावित अंडरवॉटर ट्रेन का सफर सचमुच रोमांचक होने वाला है. इस ट्रेन की स्पीड 600 किमी/घंटे से 1000 किमी/घंटे तक हो सकती है और यह मुंबई से दुबई तक का सफर सिर्फ दो घंटे में तय कर सकेगी. यह प्रोजेक्ट काफी चर्चा में है, और इसे लेकर बड़े निवेश और तकनीकी चुनौतियां सामने आ रही हैं.

समुद्र के नीचे से होगा सफर

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और दुबई के बीच एक शानदार ट्रेन नेटवर्क स्थापित किया जाएगा, जो करीब 1200 मील (लगभग 2000 किलोमीटर) की दूरी को समुद्र के नीचे कवर करेगा. इस अंडरवॉटर ट्रेन की मदद से यात्री समुद्र के नीचे से होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे.

हवाई यात्रा से भी तेज

इस ट्रेन का सबसे खास पहलू उसकी स्पीड है. इसकी स्पीड 600 किमी/घंटे से लेकर 1000 किमी/घंटे तक हो सकती है, जो इसे हवाई यात्रा से भी तेज बना देती है. मुंबई से दुबई का सफर जो आमतौर पर करीब 3-4 घंटे का होता है, अब सिर्फ दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा. यही नहीं, इस ट्रेन के जरिए सामान, जैसे कि कच्चा तेल और अन्य वस्तुएं भी तेज़ी से ट्रांसपोर्ट की जा सकेंगी, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार को भी मजबूती मिलेगी.

भारत और दुबई के रिश्तों को मिलेगी मजबूती

इस प्रोजेक्ट का एक और अहम पहलू यह है कि यह भारत और दुबई के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा. दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, यात्री और माल परिवहन के लिए एक सुविधाजनक और तेज़ विकल्प मिलेगा.

निवेश और तकनीकी चुनौतियां

हालांकि यह प्रोजेक्ट बेहद रोमांचक है, लेकिन इसमें काफी निवेश की आवश्यकता होगी. अनुमान के मुताबिक, इसे पूरा करने के लिए अरबों डॉलर की जरूरत होगी. इस प्रोजेक्ट को तकनीकी और इंजीनियरिंग की कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सब कुछ सही रहा, तो इस प्रोजेक्ट को 2030 तक पूरा किया जा सकता है.

कब से होगा यह सफर?

हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी भी चर्चा में है और इसकी स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह सफर अगले कुछ सालों में शुरू हो सकता है. यदि यह योजना सफल होती है, तो यह यात्रियों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव होगा, जो उनके सफर को और भी खास बना देगा.

वर्तमान में दुबई में कितने हैं भारतीय

ग्लोबलमीडियासाइट.क़ॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में अब तक संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्रवासियों की संख्या 2.80 मिलियन है. वहीं साल 2023 में अब तक पाकिस्तानियों की संख्या 1.29 मिलियन है. यानी पाकिस्तानियों के मुकाबले भारतीयों की संख्या ज्यादा है.

यूएई की जनसंख्या साल दर साल बढ़ती गई

साल 2000 में यूएई की जनसंख्या केवल 3.13 मिलियन थी, जोकि साल 2010 में दो गुनी से ज्यादा 8.54 मिलियन हो गई. वहीं दस साल के बाद 2020 में यहां की जनसंख्या 9.89 मिलियन हो गई और फिर 2023 में यह आंकड़ा 10.17 मिलियन तक पहुंच गया.

भिलाई के नेहरू नगर में पलक झपकते ही बाईक हो गई पार, 5 मिनट के अंदर जोमेटो डिलीवरी ब्वाय के साथ खेल
सावधान….भिलाई में मोबाईल की तरह टू व्हीलर गाड़ियां चोरी बाद पुर्जा पुर्जा बिक रही हैं कबाड़ में, डिसेबल-असेंबल का एक बड़ा गिरोह ऐसे कामों में सक्रिय
इलाज के दौरान ऋचा की थमी सांसें, आज ही अंतिम संस्कार, होली के दिन हाईवे के डिवाइडर से टकराई कार लहराते हुए हवा में कई फिट उछली थी
Drunk Driving Night Drive Raipur: होली से पहले रायपुर की सड़कों पर नाइट-चेकिंग, 3 घंटे में 154 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े
Ram Mandir Donation Theft Case : SIT की बड़ी कार्रवाई, 40 सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी जांच के घेरे में

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durga Puja
Durga Puja :  दुर्गा उत्सव, पुलिस ने 150 आयोजकों को दी एसओपी, सुरक्षा मानकों के सख्त पालन के निर्देश

दुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में…

Rohit Sharma
Rohit Sharma :  रोहित शर्मा के रिहैब की जानकारी पर सवाल, एक साल में 32 खिलाड़ियों के चोटिल होने का दावा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर रोहित शर्मा…

Voter List
Voter List :  अमेरिका में मतदाता सूची की जांच से भारतीयों पर असर की आशंका, 2 लाख नामों को लेकर चर्चा

अमेरिका में मतदाता सूची में शामिल लोगों की…

Delhi Metro Security : छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, CISF में मिली नई जिम्मेदारी
Delhi Metro Security : छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, CISF में मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को…

Illegal Timber
Illegal Timber :  कोंडागांव में वन विभाग की दबिश, घर से साल लकड़ी की 20 चौखट बरामद

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में वन संपदा की सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?