CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धर्मांतरण के लिए मजबूरी या धोखाधड़ी नहीं, बल्कि स्वतंत्र इच्छा से ही मान्य होगा

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धर्मांतरण के लिए मजबूरी या धोखाधड़ी नहीं, बल्कि स्वतंत्र इच्छा से ही मान्य होगा

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share

इलाहाबाद , 02 अप्रैल 2025 :

UP News: धर्मांतरण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने कहा है कि धर्मांतरण सिर्फ हृदय परिवर्तन और विश्वास से ही हो सकता है. धोखे व दबाव में किया गया धर्मांतरण गैरकानूनी व गंभीर अपराध होता है. ऐसे मामलों में दो पक्षों में समझौते के आधार पर केस को रद्द नहीं किया जा सकता .

जस्टिस मंजू रानी चौहान की बेंच ने कहा है कि इस्लाम धर्म में परिवर्तन तभी वास्तविक माना जा सकता है जब कोई बालिग व्यक्ति साफ मन और अपनी इच्छा से पैगंबर हजरत मोहम्मद में विश्वास रखता हो. इस्लाम के सिद्धांतों से प्रभावित होकर उसने सच्चे मन से हृदय परिवर्तन किया हो.

कोर्ट ने कहा कि सच्चे मन से अपने हृदय में अल्लाह को बसा ले और पैगंबर मोहम्मद साहब में आस्था रखें. उनके सिद्धांतों को दिल से माने और अपने आराध्य में ब्रह्मांड की शक्तियों का दर्शन करें. कोर्ट ने इन्हीं दलीलों के आधार पर झूठ बोलकर धर्मांतरण कराने और शादी के नाम पर रेप करने के आरोपी को कोई राहत देने से मना कर दिया है

अदालत ने इसे गंभीर अपराध माना है और केस रद्द करने की अर्जी को खारिज कर दिया है. अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि महिला का शरीर उसका मंदिर होता है और पवित्रता उसकी बुनियाद होती है. इसे कतई हिलाया नहीं जा सकता है. अदालत ने कहा कि रेप की घटनाएं जीवन की गरिमामयी सांसों को दबा देती हैं.

रामपुर से जु़ड़ा था मामला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के रहने वाले तौफीक की याचिका को खारिज कर दिया है. आरोपी के मुताबिक तौफीक के जीजा मोहम्मद अयान ने फेसबुक पर राहुल नाम से आईडी बनाई थी. राहुल नाम की आईडी की वजह से ही उसने एक ही पति को अपने प्रेम जाल में फंसाया. उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में उसे जानकारी हुई कि राहुल का असली नाम अयान है.

इस मामले में अयान के साथ ही उसके साले तौफीक व रियाज के खिलाफ रेप और धर्मांतरण कराने की एफआईआर दर्ज कराई. एफ आई आर 7 जून 2021 को दर्ज हुई थी. इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है. हालांकि इस बीच आरोपियों और शिकायतकर्ता युवती के बीच समझौता हो गया था.

युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से धर्मांतरण किया था और किसी के बहकावे में आकर एफआईआर दर्ज कराई थी. आरोपी युवक के साथ ही रह रही है. युवती ने भी ट्रायल कोर्ट में चल रही आपराधिक कार्रवाई रद्द करने की अपील की. अदालत ने इस मामले में कहा है कि ऐसे मामलों में समझौते की बात कल्पना से परे है. इस मामले में धर्म परिवर्तन आस्था के लिए नहीं बल्कि विवाह का आधार बनाने या उससे बचने के उद्देश्य से किया गया था. इसे कतई सद्भावना पूर्वक नहीं माना जा सकता.

‘कांटा लगा’ फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान | इंडस्ट्री में शोक की लहर
Dhanteras 2025 Shopping Record: देशभर में बंपर खरीदारी, 1 लाख करोड़ रुपए का कारोबार – सोने-चांदी की बिक्री ने बनाया नया इतिहास
JPC की बैठक में हंगामा, टीएमसी सांसद ने खोया आपा, कांच की बोतल पटकी, खुद भी घायल, JPC से निलंबित
ट्रंप ने पहले कहा भारत ने जीरो टैरिफ की पेशकश की, अब बोले- मुझे डील को लेकर हड़बड़ी नहीं
Government Office Fire : फाइलों के ढेर में उठी लपटें, मछली पालन विभाग के दफ्तर में आग से मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gautam Gambhir made a big announcement : अफगानिस्तान टेस्ट में नंबर-3 पर उतरेंगे साई सुदर्शन

सीजी भास्कर, 05 जून। भारत और अफगानिस्तान के…

NEET UG 2026 Re-Exam : री-एग्जाम को लेकर हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने कलेक्टर-SP को दिए सख्त निर्देश

सीजी भास्कर, 05 जून। आगामी 21 जून को आयोजित…

Brutality in Mungeli : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद घर में घुसकर अपहरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 05 जून। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : बीमारी का हवाला देकर मांगी राहत, लेकिन सीबीआई ने खोले नए राज; अब अदालत के फैसले पर नजर

सीजी भास्कर, 05 जून। नीट पेपर लीक मामले…

Khan Sir Coaching Dispute : फायरिंग मामले में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, दर्ज हुई प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस

सीजी भास्कर, 05 जून। पटना में चर्चित फायरिंग…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bedroom CCTV Divorce Case Chhattisgarh: हाईकोर्ट ने निजी वीडियो सबूत पर दोबारा सुनवाई के दिए आदेश

27/01/2026
देश-दुनिया

राजा ने मेरे मुंह पर गुटखा थूका, पेशाब भी पिलाने लगा था…’, आदिवासी युवक का छलका दर्द, बताई बर्बरता की कहानी

04/07/2025
अन्यखेलछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

क्या आप जानते हैं भिलाई वैशाली नगर विधानसभा में रहते हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर विराट कोहली के Uncle 🔵 टी-20 फायनल मुकाबले के बाद विराट के रिटायरमेंट की घोषणा पर बोले जितेन्द्र कोहली 🟠 देखिए विडियो युवा क्रिकेटर को दिया यह Tips

01/07/2024
देश-दुनिया

‘ऑपरेशन सिंदूर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाएगी केंद्र सरकार’, बोले रविशंकर प्रसाद- भारत झुकेगा नहीं

17/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?