CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत ने वक्फ पर संसद में उद्धव ठाकरे को घेरा, ‘अगर बाला साहब होते तो…’

एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत ने वक्फ पर संसद में उद्धव ठाकरे को घेरा, ‘अगर बाला साहब होते तो…’

By Newsdesk Admin 02/04/2025
Share

2 अप्रैल 2025 :

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में बुधवार (2 अप्रैल) को वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा शुरू हुई. विपक्षी पार्टियां एक सुर में इसका विरोध कर रही है. वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि इससे गरीब मुसलमानों को फायदा मिलेगा. चर्चा के दौरान एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में भी तकरार देखने को मिली.

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने इसे संविधान के खिलाफ बताया. वहीं एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने बिल का समर्थन करते हुए कहा कि इन्हें (यूबीटी) अपनी अंतरात्मा से पूछना चाहिए कि बालासाहेब होते तो क्या ये यहां भाषण कर पाते.

ये गलतियों को सुधारने का अवसर था- श्रीकांत शिंदे

कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, ”ये गलतियों को सुधारने का अवसर था, अपने इतिहास संभालने का, विचारधारा को जिंदा रखने का. इसके लिए बालासाहेब ठाकरे ने कभी आंदोलन किया था. लेकिन अफसोस कि यूबीटी वालों ने पहले इस विचारधारा को बुलडोजर कर दिया. बालासाहेब कि विचारधारा स्पष्ट थी. हिंदुत्व की रक्षा, देश की एकता और बाकी धर्मों के लोगों के लिए सम्मान.”

हरे जैकेट पर तंज

शिंदे ने सावंत पर तंज कसते हुए कहा, ”हरी जैकेट बुधवार के लिए पहनी है या वक्फ बिल आना था इसलिए.” उन्होंने कहा, ”आज हिन्दुओं से भी इनको एलर्जी होने लगी है. छत्रपति शिवाजी को जिसने मारा, उसके लिए वकालत कर रहे हैं.”

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत

उन्होंने कहा, ”ये बिल का नाम बदल कर UMEED रखा गया है, ये सिर्फ शब्द नहीं है, ये कानून का सार है.ये वोट के लिए नहीं, वतन के लिए काम है. ये बिल पारदर्शिता लाने के लिए लाया गया है, तो इनके पेट में दर्द हो रहा है. इंडी गठबंधन (इंडिया गठबंधन) विरोध कर रही है, लेकिन कोई भी ऐसा सीएम नहीं होगा जिसने वक्फ के भ्रष्टाचार की जांच नहीं की होगी.”

अरविंद सावंत ने क्या कहा?

बिल का विरोध करते हुए दक्षिण मुंबई से सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि इस देश की आजादी के लिए जिन्होंने कुछ नहीं किया, दुर्भाग्य है कि वो सरकार चला रहे हैं. अगर आप हमारे मंदिर में किसी गैर हिंदू को लाने की कोशिश करेगी तो शिवसेना उसका विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि आपके मन में कुछ और ही है, आपको जमीन हड़पनी है.

You Might Also Like

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Newsdesk Admin 02/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Opium Farming : तरबूज के खेत में छिपा ‘नशे का खेल’, रायगढ़ में अफीम की खेती पकड़ी गई, झारखंड का कनेक्शन सामने

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ में अवैध नशे…

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

सीजी भास्कर, 20 मार्च। देश की राष्ट्रपति Droupadi…

Fake Gold Scam India : 7 साल का भरोसा बना सबसे बड़ा जाल, घी बेचने वाली ने RI को ऐसे लगाया 45 लाख का चूना

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले…

Manish Malhotra Mother Death : बॉलीवुड में शोक की लहर: Manish Malhotra की मां गरिमा मल्होत्रा का निधन, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस

सीजी भास्कर, 20 मार्च। बॉलीवुड और फैशन जगत…

Mob Lynching Case CG : जादू-टोना के शक में दरिंदगी: बाप-बेटों को घुमाया, पीटा… अब हाईकोर्ट सख्त, DGP से मांगा जवाब

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के…

You Might Also Like

देश-दुनियाधर्म

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

20/03/2026
Heavy Vehicle Ban Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

20/03/2026
MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh
देश-दुनिया

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

19/03/2026
देश-दुनिया

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

19/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?