CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राज ठाकरे के MNS कार्यकर्ताओं ने मचाया बवाल, Bank मैनेजर और Gaurd को मराठी न बोलने पर धमकाया

राज ठाकरे के MNS कार्यकर्ताओं ने मचाया बवाल, Bank मैनेजर और Gaurd को मराठी न बोलने पर धमकाया

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 अप्रैल। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) द्वारा राज्य में मराठी भाषा को अनिवार्य करने की मुहिम के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है. महाराष्ट्र के ठाणे से बैंक मैनेजर को मराठी में बात करने के लिए धमकाने और गार्ड की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ठाणे Thane जिले में बैंकों से मराठी में लेन-देन करने की मांग के बाद बुधवार (2 अप्रैल) को अंबरनाथ में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में MNS कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

घटना तब हुई जब MNS कार्यकर्ता बैंक पहुंचे और प्रबंधक से मराठी में बातचीत करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बैंक मैनेजर पर मराठी न बोलने का आरोप लगाते हुए उन्हें आक्रामक तरीके से घेर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टेबल पीटना शुरू कर दिया, कंप्यूटर मॉनिटर को धक्का दिया और ऊंची आवाज में मराठी में बात करने की मांग करने लगे।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया Social Media पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में बैंक प्रबंधक यह तर्क देते हुए दिख रहे हैं कि वह एक अखिल भारतीय सेवा का हिस्सा हैं और उन्हें किसी भी आधिकारिक भाषा में काम करने की अनुमति है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को स्थानीय भाषा तुरंत सीखने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता, इसमें समय लगता है।

गार्ड को जड़े थप्पड़ : वहीं एक और वीडियो वायरल है, जिसमें MNS के कार्यकर्ता बैंक गार्ड को मराठी में बात करने के लिए कह रहे हैं. गार्ड लगातार कहता दिख रहा है कि वह वाराणसी का रहने वाला है, लेकिन MNS के लोग एक-एक कर के उसपे थप्पड़ बरसा रहे हैं।

MNS की भाषा सुरक्षा मुहिम

इस घटना पर MNS की स्थानीय इकाई ने सफाई देते हुए कहा कि इसमें उनके सदस्य शामिल थे. हालांकि, इस झड़प को लेकर कोई पुलिस शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इस पर अब तक कोई साफ जालकारी नहीं है।

इसी बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (MNVS) ने भी मराठी भाषा की सुरक्षा को लेकर अपने अभियान को तेज कर दिया है. विद्यार्थी सेना के महासचिव संदीप पचांगे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ठाणे जिला परिषद के शिक्षा अधिकारी से मिला और अंग्रेजी माध्यम के उन स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जो छात्रों को मराठी बोलने से रोक रहे हैं।

मराठी भाषा पर सियासी तकरार : राज ठाकरे Raj Thakre की पार्टी एमएनएस लंबे समय से महाराष्ट्र में मराठी भाषा और संस्कृति की सुरक्षा के लिए आक्रामक रवैया अपनाती रही है। पार्टी का मानना है कि महाराष्ट्र में रहने वाले हर व्यक्ति को मराठी भाषा सीखनी चाहिए और स्थानीय लोगों के साथ इसी भाषा में संवाद करना चाहिए।हालांकि, इस तरह के जबरदस्ती वाले अभियान और हिंसक घटनाओं पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र में भाषा की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले पर क्या कदम उठाता है और क्या MNS की यह मुहिम और विवाद खड़े करेगी या कोई समाधान निकलकर सामने आएगा।
Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव
Instructor Salary Increase : शिक्षा मित्रों को 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपये महीना, सीएम का बड़ा ऐलान
Initiative simple hearted MLA Rikesh : भिलाई के कैंप में झुलसे दिव्यांश की सर्जरी के लिए विधायक रिकेश की एक और पहल
ईरान की तरह हूती कमांडरों को क्यों नहीं मार पा रहा इजराइल?
छत्तीसगढ़ की अनविका 10 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंची, रचा इतिहास

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sahibzada Farhan
Sahibzada Farhan : पाकिस्तान की कप्तानी मिलते ही फरहान का बड़ा ऐलान, श्रीलंका के खिलाफ अपनाएंगे आक्रामक रुख

पाकिस्तान की टी-20 टीम के नए कप्तान साहिबजादा…

Online Betting Racket : मुंबई में बैठकर चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा पैनल, दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को पकड़ा
Online Betting Racket : मुंबई में बैठकर चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा पैनल, दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को पकड़ा

मुंबई में किराए के अपार्टमेंट से ऑनलाइन सट्टा…

Delhi Protest
Delhi Protest : दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी, पुलिस की अनुमति नहीं मिलने से बढ़ी हलचल

दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर…

Champa Katghora NH : 10 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री से हटा बैन, 51 गांवों को मिलेगी राहत
Champa Katghora NH : 10 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री से हटा बैन, 51 गांवों को मिलेगी राहत

चांपा से उरगा और आगे कटघोरा तक बनने…

Durga Puja
Durga Puja :  दुर्गा उत्सव, पुलिस ने 150 आयोजकों को दी एसओपी, सुरक्षा मानकों के सख्त पालन के निर्देश

दुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?