CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हिमाचल में कांग्रेस के प्रदर्शन में बोले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, ‘राहुल गांधी पर बदले की भावना से…’

हिमाचल में कांग्रेस के प्रदर्शन में बोले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, ‘राहुल गांधी पर बदले की भावना से…’

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

15 अप्रैल , 2025 :

Himachal Pradesh News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार (15 अप्रैल) को पहली चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं. इसके विरोध में बुधवार (16 अप्रैल) कांग्रेस पार्टी ने देशभर में ईडी दफ्तरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इसी कड़ी में शिमला में भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगवाई में कांग्रेसी ईडी दफ्तर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी प्रदर्शन में मौजूद रहीं.

प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा, “केंद्र सरकार ईडी का डर दिखाकर अपने विरोधियों को कमजोर करने की साजिश कर रही है. नेशनल डेराल्ड अखबार कांग्रेस की अखबार है उसमें कही गड़बड़ नहीं हुई है. राहुल गांधी बीजेपी का घेरते हैं इसलिए बदले की भावना से उनपर करवाई की जा रही है. लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है देश की जनता सब देख रही है.”

‘विरोधियों को तंग करने के लिए ईडी का इस्तेमाल’

सीएम सुक्खू ने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं के साथ खड़ी है. ईडी की झूठी चार्जशीट कोर्ट में खारिज हो जाती है. ऐसे में सिर्फ अपने विरोधियों को तंग करने लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है.” वहीं हिमाचल में नेशनल हेराल्ड को दो करोड़ से ज्यादा के विज्ञापन देने पर सुक्खू ने कहा कि ये हमारा अखबार है इसको हम खूब विज्ञापन आगे भी देते रहेंगे.

कांग्रेस नेताओं को डरा रही केंद्र सरकार- प्रतिभा सिंह

मुख्यमंत्री के अलावा हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, “केंद्र सरकार उनके नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है. 12 साल पुराने मामले को उलझाकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी को तंग करने की साजिश की जा रही है. कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी.”

25 अप्रैल को होगी सुनवाई

बता दें कि फिलहाल इस मामले की सुनवाई अब 25 अप्रैल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी. कोर्ट ने ईडी से मामले की केस डायरी भी मांगी है. 2012 में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल और उनकी सहयोगी कंपनियों से जुड़े लोगों के खिलाफ इस मामले की शिकायत की थी.

भाठागांव में पाइपलाइन फूटी, सड़क पर घंटों बहता रहा पानी, अमला नदारद
CM योगी आदित्यनाथ Action Mode पर : यूपी में 28 चकबंदी अधिकारियों पर गिरी गाज
गांव-गांव में साफ-सफाई की नई तस्वीर, योगी सरकार की इस योजना से 90 हजार से ज्यादा गांव हुए स्वच्छ
आवभगत नहीं पड़ी लाठियां : गायब दूल्हे का बदला, छोटे भाई की बारात को चुकानी पड़ी कीमत
EPFO Withdrawal Rules 2025 : ईपीएफ खाते से अब न्यूनतम बैलेंस के अलावा निकाल सकेंगे शेष 100 प्रतिशत रकम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?