CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज और उदित राज का बयान शर्मनाक’, भड़के CG के डिप्टी सीएम अरुण साव

‘ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज और उदित राज का बयान शर्मनाक’, भड़के CG के डिप्टी सीएम अरुण साव

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share

08 मई 2025 :

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण और उदित राज की टिप्पणियों को छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने शर्मनाक करार दिया. उन्होंने इसे कांग्रेस नेताओं की मानसिकता का परिचायक बताया.

उन्होंने गुरुवार को कहा कि ऐसे नेता बार-बार अपनी मानसिकता उजागर करते हैं, लेकिन आज पूरा देश सरकार और भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ा है. निःसंदेह आने वाले समय में दुनिया से आतंकवाद का खात्मा हो जाएगा और आतंकवाद को पालने-पोसने वालों को मुंह की खानी पड़ेगी.

उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में जहां हमारी माताओं और बहनों को निशाना बनाया गया और उनके सिंदूर (वैवाहिक गरिमा का प्रतीक) को मिटा दिया गया, निर्दोष, निहत्थे पर्यटकों पर क्रूर हमले हुए. जवाब में, भारत ने पाकिस्तान को एक मजबूत और निर्णायक संदेश देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. भारतीय सेना ने अपनी ताकत और क्षमता का प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय साहस और संयम के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. लेकिन, कांग्रेस के कुछ नेता ऐसे समय में भी अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं.

क्या कहा था पृथ्वीराज चव्हाण ने?

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए विवादित बयान पर भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि मैंने उनका बयान सुना है और यह काफी अफसोसनाक है. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम भावनात्मक लाभ लेने के लिए दिया गया था, लेकिन मेरा मानना है कि यह बहुत शर्मनाक टिप्पणी है.

तुहिन सिन्हा ने आगे कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मतलब बस इतना है कि वर्षों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमारी माताओं और बहनों के सिंदूर को मिटाते आ रहे हैं और अब पहलगाम हमले के बाद कोई भी पाकिस्तानी आतंकवादी किसी भारतीय बेटी या बहन के सिंदूर को मिटाने की हिम्मत नहीं करेगा.

एयर स्ट्राइक के बाद वे ऐसा करने से पहले दस बार सोचेंगे. दूसरी बात यह है कि पृथ्वीराज चव्हाण कह रहे हैं कि सेना कार्रवाई कर रही है तो सबूत दें. उन्हें लगता है कि समझ में नहीं आता है कि हमारी सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. उन्हें फिर भी सबूत चाहिए. मुझे लगता है कि कांग्रेस नेताओं को ऐसी हल्की बयानबाजी से बचना चाहिए.

Thalapathy Vijay : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे विजय, प्रधानमंत्री से मुलाकात में उठाया बड़ा मुद्दा
‘ये ट्रेंड बन गया है, सख्त नियम लागू हों…’, एअर इंडिया की फ्लाइट लेट हुई तो भड़कीं सांसद सुप्रिया सुले
‘अस्पतालों में मुसलमानों के लिए अलग वार्ड हो…’, यूपी की बीजेपी विधायक केतकी सिंह की डिमांड
CM योगी बीजेपी के सदस्य नहीं – अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- केवल चुनाव के लिए…
पीएम बोले- शहडोल का विचारपुर भारत का मिनी ब्राजील:मोदी ने अमेरिकन पॉडकास्टर से कहा-आदिवासी गांव में 4 पीढ़ियों से निकल रहे फुटबॉल प्लेयर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Manufacturing : माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, बदल रही छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान
Chhattisgarh Manufacturing : माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, बदल रही छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान

Chhattisgarh Manufacturing, Chhattisgarh Industrial Policy, छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास,…

Teacher Notice Issue : ऑनलाइन अटेंडेंस पर शिक्षिका का विरोध, बोलीं- अधिकारियों के काम की भी हो निगरानी, मिल गया नोटिस
Teacher Notice Issue : ऑनलाइन अटेंडेंस पर शिक्षिका का विरोध, बोलीं- अधिकारियों के काम की भी हो निगरानी, मिल गया नोटिस

शिक्षिका ने कहा कि जब शिक्षकों की नोटिस…

Dam Collapse : बारिश में बह गए करोड़ों के बांध, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Dam Collapse : बारिश में बह गए करोड़ों के बांध, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

लगातार बारिश के बीच करोड़ों रुपए की लागत…

Nilamdagu Arms Recovery : जंगल में हथियारों का डंप बरामद, 12 बोर कट्टा और जिंदा राउंड समेत गोला-बारूद जब्त
Nilamdagu Arms Recovery : जंगल में हथियारों का डंप बरामद, 12 बोर कट्टा और जिंदा राउंड समेत गोला-बारूद जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी…

Ram Mandir Trust New Trustees
Ram Mandir Trust New Trustees : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा समेत 3 नए ट्रस्टी शामिल

Ram Mandir Trust New Trustees : जांच के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?