CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पीएम बोले- शहडोल का विचारपुर भारत का मिनी ब्राजील:मोदी ने अमेरिकन पॉडकास्टर से कहा-आदिवासी गांव में 4 पीढ़ियों से निकल रहे फुटबॉल प्लेयर

पीएम बोले- शहडोल का विचारपुर भारत का मिनी ब्राजील:मोदी ने अमेरिकन पॉडकास्टर से कहा-आदिवासी गांव में 4 पीढ़ियों से निकल रहे फुटबॉल प्लेयर

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

शहडोल , 17 मार्च 2025 :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत के दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने करीब 80 से 100 बच्चों और युवाओं को स्पोर्ट्स कपड़ों में देखा। जब उन्होंने उनसे पूछा कि वे कहां से हैं, तो बच्चों ने जवाब दिया- ‘मिनी ब्राजील’ से हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, जब उन्होंने ‘मिनी ब्राजील’ का अर्थ पूछा तो बच्चों ने बताया कि, उनके गांव में हर परिवार चार पीढ़ियों से फुटबॉल खेल रहा है। गांव से अब तक करीब 80 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल चुके हैं। बच्चों ने यह भी बताया कि, जब गांव में वार्षिक फुटबॉल मैच होता है, तो आसपास के क्षेत्रों से 20 से 25 हजार दर्शक उसे देखने आते हैं।

पीएम मोदी मन की बात में कर चुके हैं जिक्र

30 जुलाई 2023 को प्रसारित हुए मन की बात के 103वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहडोल जिले के बैगा आदिवासी बहुल गांव विचारपुर को लेकर कहा था- यह फुटबॉल के लिए अपनी एक अलग पहचान रखता है। इसे मिनी ब्राजील के नाम से भी जाना जाता है।

यहां हर दूसरे घर में आपको फुटबॉल के नेशनल प्लेयर मिल जाएंगे। इस एपिसोड के पहले जब पीएम मोदी शहडोल दौरे पर आए थे तो उन्होंने इन फुटबॉल खिलाड़ियों से पकरिया गांव में मुलाकात की थी और अब उसे मन की बात में भी बताने के बारे में कहा था।

शहडोल का विचारपुर है ‘मिनी ब्राजील’

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा था कि, मैं आपको मध्य प्रदेश के एक इंस्पायरिंग जर्नी के बारे में बताने जा रहा हूं। यह जर्नी है मिनी ब्राजील की। आप सोच रहे होंगे कि मध्यप्रदेश में मिनी ब्राजील कहां से आ गया तो यही तो ट्विस्ट है। एमपी के शहडोल में एक गांव है विचारपुर। जिसे मिनी ब्राजील कहा जाता है। क्योंकि यह गांव आज के फुटबॉल के उभरते सितारों का गढ़ बन गया है।

शहडोल दौरे के वक्त खिलाड़ियों से मिले थे पीएम मोदी

पीएम ने आगे कहा कि जब कुछ हफ्ते पहले मैं शहडोल गया था तो वहां मेरी मुलाकात ऐसे बहुत सारे फुटबॉल खिलाड़ियों से हुई थी। मुझे लगा कि इस बारे में हमारे देशवासियों को और खासकर युवा साथियों को जरूर जानना चाहिए। विचारपुर के मिनी ब्राजील बनने की यात्रा दो ढाई दशक पहले शुरू हुई थी। उस दौरान ये विचारपुर गांव अवैध शराब के लिए बदनाम था। नशे की गिरफ्त में था।

इस माहौल का सबसे बड़ा नुकसान यहां के युवाओं को हो रहा था। एक पूर्व नेशनल प्लेयर और कोच रईस अहमद ने इन युवाओं की प्रतिभा को पहचाना। रईस जी के पास संसाधन पूरे नहीं थे, लेकिन उन्होंने पूरी लगन से युवाओं को फुटबॉल सिखाना शुरू किया। कुछ साल के भीतर ही यहां फुटबॉल इतनी पॉपुलर हो गई कि विचारपुर गांव की पहचान ही फुटबॉल से होने लगी।

एक गांव से ही निकले 40 से ज्यादा खिलाड़ी

अब यहां फुटबॉल क्रांति नाम से एक प्रोग्राम भी चल रहा है। इस प्रोग्राम के तहत युवाओं को इस खेल से जोड़ा जाता है और उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है। यह प्रोग्राम इतना ज्यादा सफल हुआ है कि विचारपुर में नेशनल और स्टेट लेवल के 40 से ज्यादा खिलाड़ी निकले हैं। यह फुटबॉल क्रांति अब धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल रही है।

पीएम मोदी ने आगे कहा- सोचिए एक आदिवासी इलाका जो अवैध शराब के लिए जाना जाता था। नशे के लिए बदनाम था। वह अब देश की फुटबॉल नर्सरी बन गया है, इसलिए तो कहते हैं जहां चाह वहां राह। हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें तलाशने की और तराशने की। इसके बाद यही युवा देश का नाम भी रोशन करते हैं और देश की विकास को दिशा भी देते हैं।

Bank Robbery : नकाबपोशों ने SBI शाखा से दिनदहाड़े लूटा 21 करोड़ और सोना
Takhatpur Wedding Clash: DJ पर डांस से शुरू हुआ विवाद, बारात में मचा बवाल; मारपीट और तोड़फोड़ में 2 गंभीर
Anjaw Road Accident :  21 मजदूरों से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, 17 लोगों के मरने की आशंका
New avatar X app : Android यूजर्स के लिए तेज स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ रोलआउट शुरू
Chhattisgarh rain alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से रायपुर भीगा, बलरामपुर में ओलावृष्टि से खेतों पर आफ़त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?