CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गैंगस्टर के निशाने पर एक्टर! मुंबई पुलिस ने हत्या को अंजाम देने से पहले हथियारों के साथ पकड़े 5 बदमाश

गैंगस्टर के निशाने पर एक्टर! मुंबई पुलिस ने हत्या को अंजाम देने से पहले हथियारों के साथ पकड़े 5 बदमाश

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share

मुंबई , 03 अप्रैल 2025 :

Maharashtra Latest News: मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक बड़े गैंगस्टर के इशारे पर सेलिब्रिटी की हत्या की साजिश रचने आए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. डीएन नगर पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 55, 61(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मौके से 7 पिस्टल, 21 जिंदा कारतूस, मोबाइल हैंडसेट, दो सिम कार्ड और एक डोंगल बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को एक बड़े गैंगस्टर के निर्देश पर मुंबई में नामचीन व्यक्ति की हत्या करने के लिए भेजा गया था. सूत्रों ने बताया कि पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने निशाने पर एक इंडस्ट्रियलिस्ट और एक अभिनेता भी था, जिसके किसी फिल्म के प्रीमियर पर उसे निशाना बनाना था.

क्राइम ब्रांच को गोपनीय सूचना मिली थी कि यह गिरोह मुंबई में सक्रिय है और हत्या की योजना बना रहा है. हाल की दो गोलीबारी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इस सूचना को गंभीरता से लिया. वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद एक विशेष टीम गठित की गई और जांच शुरू की गई.

पुलिस ने होटल में मारा छापा

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरोह का एक सदस्य अंधेरी के प्लैटिनम होटल में ठहरने वाला है. इसके आधार पर पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 16 में छापा मारा और पांच आरोपियों को हिरासत में लिया. उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने हत्या की पूरी योजना बना ली थी और इसके लिए हथियारों का इंतजाम भी कर लिया था.

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि एंटी एक्सटॉर्शन सेल बड़े उद्योगपतियों, चर्चित हस्तियों और अन्य लोगों को मिलने वाली धमकियों पर कार्रवाई करती है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना को टाल दिया गया. जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

कौन है वो गैंगस्टर?

पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि यह गैंगस्टर कौन है और उसका नेटवर्क कितना फैला हुआ है. आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि साजिश के पीछे के मकसद और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाया जा सके. आरोपियों की पहचान विकाश ठाकुर उर्फ ​​विक्की, सुमित कुमार दिलावर, श्रेयस यादव, देवेंद्र सक्सेना और विवेक गुप्ता के रूप में हुई है. ये राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. अधिकारी ने कहा कि सुमित कुमार और विकास हिस्ट्रीशीटर हैं.

मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एंटी-एक्सटॉर्शन सेल विभिन्न आपराधिक गिरोहों से बड़े उद्योगपति चर्चित लोगों और अन्य को मिली धमकियों पर कार्रवाई करता है.

महिला वॉशरूम में मोबाइल कैमरा छिपाकर करता था रिकॉर्डिंग, स्कूल हेडमास्टर के खिलाफ FIR दर्ज
छत्तीसगढ़ Big Breaking : CGPSC के पूर्व चेयरमैन IAS टामन सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार, और भी अफसर निशाने पर, कोई बख्शा नहीं जाएगा – श्रीवास
अयोध्या की बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सेना रखेगी…’, अब बिलावल की पार्टी की सांसद का उकसाने वाला बयान
Kolkata Accident : दोपहर में अचानक मचा कोहराम, निर्माणाधीन ढांचा गिरते ही मलबे में दबे कई लोग
Typo Error Case: शहडोल में एक टाइपो ने छीन लिया युवक का एक साल—रिहाई पर फूटा दर्द, बोला—‘समय कौन लौटाएगा?’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Online Fraud  : बैंक में गिरवी सोना सस्ते में दिलाने का झांसा, 90 लाख की ठगी में महिला समेत तीन गिरफ्तार
Online Fraud  : बैंक में गिरवी सोना सस्ते में दिलाने का झांसा, 90 लाख की ठगी में महिला समेत तीन गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 07 अगस्त : सक्ती जिले में…

BJP
BJP : मध्यप्रदेश और बिहार के उपचुनाव के नतीजों के बाद क्यों तेज हुई सियासी बयानबाजी

मध्यप्रदेश और बिहार के उपचुनाव के नतीजे सामने…

Priyanka Gandhi News  : मोहन भागवत के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, बोलीं- 'उन्हें किसी प्रमाण की जरूरत नहीं'
Priyanka Gandhi News  : मोहन भागवत के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, बोलीं- ‘उन्हें किसी प्रमाण की जरूरत नहीं’

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi News) ने कहा कि…

Middle East Tension  : यमन और सऊदी पर हूती का बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा
Middle East Tension  : यमन और सऊदी पर हूती का बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़…

PM Modi New Video : प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर जारी किया नया वीडियो, इस बार इन्हें किया संबोधित
PM Modi New Video : प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर जारी किया नया वीडियो, इस बार इन्हें किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi New Video) ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?