CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ACB Arrested 2 Patwari’s : एसीबी के हत्थे चढ़े दो रिश्वतखोर पटवारी, फ्री में होने वाले इस काम के लिए मांगें थे पैसे

ACB Arrested 2 Patwari’s : एसीबी के हत्थे चढ़े दो रिश्वतखोर पटवारी, फ्री में होने वाले इस काम के लिए मांगें थे पैसे

By Newsdesk Admin
04/04/2025
Share
ACB Arrested 2 Patwari’s
ACB Arrested 2 Patwari’s

सीजी भास्कर, 04 अप्रैल : सरगुजा की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को बलरामपुर जिले में एक पटवारी को 8,000 रुपए की रिश्वत (ACB Arrested 2 Patwari’s) लेते हुए गिरफ्तार किया। इसी तरह, अंबिकापुर में भी एक पटवारी को 7,000 रुपए की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

बलरामपुर में पटवारी ने सीमांकन के लिए 10,000 रुपए की मांग की थी, जिसमें से 2,000 रुपए एडवांस में दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद वह सीमांकन नहीं कर रहा था। सरगुजा में एक अन्य पटवारी ने सीमांकन और ऋण पुस्तिका प्रदान करने के लिए 20,000 रुपए की मांग की थी, जिसमें से 7,000 रुपए की किश्त लेते समय ACB ने उसे पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार, अंबिकापुर तहसील के लालमाटी क्षेत्र के पटवारी नीरज वर्मा ने शिकायतकर्ता पवन पांडेय से सीमांकन और ऋण पुस्तिका की दूसरी प्रति देने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। पवन पांडेय ने नीरज वर्मा को 10 हजार रुपए की रिश्वत दी, लेकिन वह बिना शेष 10 हजार रुपए लिए सीमांकन करने और ऋण पुस्तिका देने के लिए तैयार नहीं हुआ।

पवन पांडेय ने सरगुजा ACB में शिकायत दर्ज कराई। बातचीत के दौरान रिश्वत की राशि 17 हजार रुपए तय हुई। शुक्रवार को योजना के अनुसार, पवन पांडेय ने महुआ पारा में पटवारी नीरज वर्मा के घर जाकर शेष 7 हजार रुपए की रिश्वत दी।

पटवारी नीरज वर्मा ने इस राशि को अपने सहयोगी करमू राम को देने के लिए कहा। जैसे ही करमू राम ने रिश्वत की रकम प्राप्त की, ACB के डीएसपी प्रमोद कुमार खेस की टीम ने पटवारी नीरज वर्मा और करमू राम को गिरफ्तार (ACB Arrested 2 Patwari’s) कर लिया। दोनों को ACB ने हिरासत में ले लिया है।

सीमांकन के लिए मांगी गई 10 हजार की रिश्वत (ACB Arrested 2 Patwari’s)

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील के परसडीहा निवासी शिकायतकर्ता राजेश पटेल ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने के लिए आवेदन किया था। सीमांकन का आदेश जनवरी में जारी किया गया था। इस प्रक्रिया के लिए बरतीकला के पटवारी हेमंत कुजूर ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। राजेश पटेल ने पटवारी को 2 हजार रुपए दिए थे।

राजेश पटेल ने सरगुजा एसीबी से रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद, एसीबी की टीम शुक्रवार को बरतीकला पहुंची। योजना के अनुसार, जैसे ही राजेश पटेल ने पटवारी हेमंत कुजूर को 8 हजार रुपए की रिश्वत दी, एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया। पटवारी को एसीबी ने हिरासत में ले लिया है।

इन दोनों मामलों में, सरगुजा एसीबी (ACB Arrested 2 Patwari’s) ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों पटवारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उन्हें शाम तक कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Bilaspur Crime News : Instagram Friendship Turns Fatal, Breakup के बाद युवती ने प्रेमी की चाकू मारकर ली जान
Bastar Dairy Development : महिलाओं को डेयरी फार्मिग से जोड़ा , अनुदान और बैंक ऋण की सुविधा भी…!
Swine Flu Alert : स्वाइन फ्लू के मरीजों की 3 कैटेगरी, किसे घर पर इलाज और कब जाना है अस्पताल
Chhattisgarh Power Company : अब छत्तीसगढ़ में भी चमकेंगी जापान-कोरिया जैसी स्मार्ट बिल्डिंग्स – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Keshkal School Inspection : छात्रावासों और स्कूलों में मिली कमियां, कलेक्टर ने लगाई अधिकारियों की क्लास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, MP समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट
Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, MP समेत 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड समेत 13 राज्यों में बारिश…

UN General Assembly : 193 देशों के नेता आज UN में जुटेंगे, ट्रंप-ईरान राष्ट्रपति की संभावित मुलाकात पर दुनिया की नजर
UN General Assembly : 193 देशों के नेता आज UN में जुटेंगे, ट्रंप-ईरान राष्ट्रपति की संभावित मुलाकात पर दुनिया की नजर

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) की जनरल…

Asian Games 2026 News : भारत को लगा बड़ा झटका, क्वार्टर फाइनल में जापान की यामागुची से हारीं पीवी सिंधु
Asian Games 2026 News : भारत को लगा बड़ा झटका, क्वार्टर फाइनल में जापान की यामागुची से हारीं पीवी सिंधु

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026 News) के…

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?