CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बॉयफ्रेंड की रंजिश में बर्बर हमला : 6 लड़कियों ने युवती को पीटा, कैश-चेन लेकर फरार…

बॉयफ्रेंड की रंजिश में बर्बर हमला : 6 लड़कियों ने युवती को पीटा, कैश-चेन लेकर फरार…

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। रायपुर में बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने मिलकर एक युवती को जमकर पीटा।

बताया जा रहा है कि, जब वो बाथरूम में नहा रही थी, तब लड़कियां चाकू लेकर घर के अंदर घुसी। बाथरूम के दरवाजे को लात मार कर खोला, फिर बाल पकड़ा और घसीट-घसीटकर पीटा। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता का नाम रहनुमा है, वह फैशन डिजाइनर है। भावना नगर में किराए के मकान में रहती है। मारपीट के दौरान से घर से कैश, सोने की अंगूठी और चेन भी गायब है।

बाथरूम से निकाला, बाल पकड़कर घसीटा

FIR के मुताबिक, रायपुर में उसकी 6 लड़कियों से पिछले 4 साल से दोस्ती थी। 3 अप्रैल को रहनुमा के पास कोमल का फोन आया। उसने कहा कि, वह उसके घर आ रही है। इसके बाद वह बाथरूम में नहाने चली गई।

इसी बीच शाम करीब 6 बजे मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थे, उसने दरवाजा खोला, तभी अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर के अंदर घुस गए।लड़कियां हाथ में चाकू भी रखी थीं।

आईफोन तोड़ा और गोल्ड ज्वेलरी गायब

पीड़िता ने बताया कि, मारपीट के बाद उसके गले में पहनी सोने की चेन गिर गई। इसके अलावा 5 सोने की अंगूठी और घर से करीब 30 हजार कैश गायब है। आरोपी लड़कियों ने उसका आईफोन को भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया। रहनुमा ने आरोपी लड़कियों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई है।

Boyfriend के चक्कर में पिटाई की चर्चा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चर्चा है कि यह मारपीट बॉयफ्रेंड के चक्कर में हुई है। लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ।

हालांकि, विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव बताया गया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस जल्द मारपीट की असल वजह का खुलासा करेगी।

BRICS Meeting : ब्रिक्स बैठक में आखिर क्यों भड़का ईरान, अमेरिका और इजरायल को लेकर की बड़ी मांग
Krishak Unnati Yojana 2.0 : धान से आगे की सोच: कृषक उन्नति योजना 2.0 से छत्तीसगढ़ की खेती में ऐतिहासिक बदलाव
Train Cancelled : बिलासपुर जोन के यात्रियों को बड़ा झटका, 5 ट्रेनें कई दिनों तक रहेंगी रद्द, कुछ का बदलेगा रूट
HPV Vaccine Free India : देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 14 वर्ष की 1.15 करोड़ किशोरियों को मिलेगा मुफ्त टीका
Gariaband Police Corruption : घूसखोरी और राजनीतिक दबाव में दबा केस? महिला का फट पड़ा गुस्सा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?