CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रामनवमी पर रायपुर में भक्ति का उल्लास : स्वर्ण श्रृंगार में सजे श्रीराम, 1100 किलो मालपुए का भोग…

रामनवमी पर रायपुर में भक्ति का उल्लास : स्वर्ण श्रृंगार में सजे श्रीराम, 1100 किलो मालपुए का भोग…

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल। देश भर के साथ आज रविवार को छत्तीसगढ़ में भी रामनवमी मनाई जा रही है। रायपुर में मठ-मंदिर रंग-बिरंगे फूल और लाइट्स से सजे हैं। दूदाधारी और जैतूसाव मठ में भगवान राम का दूग्धाभिषेक कर स्वर्ण श्रृंगार किया गया। साथ ही 1100 किलो मालपुआ का भोग लगाया गया।

इस दौरान इसके बाद शाम को आतिशबाजी इसके साथ ही बिलासपुर और रायगढ़ में शाम 4 बजे शोभा यात्रा निकाली गई। भिलाई में श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बस्तर, अंबिकापुर समेत प्रदेश भर में रामनवमी में धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिरों में भक्त भी सुबह से पहुंच रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. दत्तात्रेय होस्केरे ने बताया कि भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर के समय हुआ। इसीलिए सभी मंदिरों में दोपहर के समय जन्मोत्सव मनाया जा रहा। इसके बाद शाम को आतिशबाजी हुई।

रामनवमी आठ महायोगों में : भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर के समय हुआ इसीलिए दोपहर के समय जन्मोत्सव मनाया जा रहा।

आज रवि पुष्य योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, मालवी योग, सुलक्ष्मी योग, बुद्धादित्य योग, सुकर्मा योग और श्रीवत्स योग का महायोग है।

1100 किलो मालपुआ का भोग लगाया : पुरानी बस्ती क्षेत्र स्थित जैतुसाव मठ 200 साल पुराना है। यहां अंग्रेजों के समय से मालपुआ बनते आ रहा है। इस बार भी रामनवमी के मौके पर 1100 किलो मालपुआ का भोग लगा।

सदर बाजार के गोपाल मंदिर में दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का पंचामृत स्नान और शाम को भजन-कीर्तन हुआ।

बूढ़ापारा के गिरिराज मंदिर में दोपहर में गुलाब की फूल मंडली के दर्शन हुए। रामनवमी पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया।

राम मंदिर में भव्य आतिशबाजी : VIP रोड स्थित श्रीराम मंदिर में आज 12 बजे राम जन्मोत्सव मनाया गया। उसके बाद भगवान राम का रुद्राभिषेक और सवा मन भोग भी लगाया गया। दोपहर 1 बजे भंडारा और शाम 7 बजे महाआरती के बाद 7.30 बजे भव्य आतिशबाजी की गई।

रामनवमी के मौके पर वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के अलावा शहर के अलग-अलग मोहल्ले से शोभा यात्रा निकाली गई। राम मंदिर के साथ कई जगह हनुमान मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया।

राजधानी में रामनवमी मनाएंगे शंकराचार्य : पुरी शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती रावांभाठा के सुदर्शन संस्थानम आश्रम में रामनवमी उत्सव मनाया। साथ ही धर्म, अध्यात्म और हिंदू राष्ट्र पर धर्मसभा को भी संबोधित किया।

टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में रामकथा के बाद 11 बजे महाभिषेक के बाद वृंदावन से वस्त्रों से राम दरबार का श्रृंगार किया गया।

7 बजे से हनुमान चालीसा का महापाठ : जीई रोड के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में शाम 7 बजे से हनुमान चालीसा महापाठ हुआ।

इस अवसर पर पंडित विजय शंकर मेहता ने ‘हनुमान चालीसा और मानव कल, आज और कल’ विषय पर विशेष व्याख्यान दिया।

बिलासपुर में झांकियों को 500 किलो फूल से सजाया गया

बिलासपुर में राम नवमी के अवसर पर आज शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा व्यंकटेश मंदिर सिम्स चौक से शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे संकट मोचन हनुमान की विशालकाय प्रतिमा रही।

दुर्ग जिले के भिलाई में सैकड़ों मंदिरों से शोभा यात्रा निकल श्रीराम जन्मोत्सव समिति के बैनर तले आयोजित धर्म सभा में सेक्टर-1 पहुंची जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय और श्रीराम जन्मोत्सव समिति की अगुवाई में भव्य कार्यक्रम हुआ।
झारखंड में बारिश बनी ‘आफत’: जोन्हा फॉल में सेल्फी लेना पड़ा महंगा, बहे DPS टीचर का अब तक पता नहीं!
Surguja District Vacancy : CG ग्रामीण आजीविका मिशन भर्ती अपडेट: सरगुजा में संविदा पदों की अनंतिम चयन सूची जारी, 19 जनवरी तक दावा-आपत्ति
CG Rain Alert : उफनते नाले में बाइक समेत गिरा बुजुर्ग, बाल-बाल बची जान
रायपुर में दिन दहाड़े 20 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Awas Yojana Chhattisgarh
PM Awas Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के पक्के मकान

PM Awas Yojana Chhattisgarh : सरकार के मुताबिक,…

Pradeep Mishra Katha Durg
Pradeep Mishra Katha Durg : प्रदीप मिश्रा ने Gen-Z को दिलाई संस्कारों की शपथ, बोले- माता-पिता बच्चों को गाड़ी नहीं, संस्कार दें

Pradeep Mishra Katha Durg :प्रदीप मिश्रा ने माता-पिता…

School Lockdown Protest 
School Lockdown Protest : स्कूल में तालाबंदी के बाद सड़क पर उतरे छात्र, सड़क पर चक्काजाम

School Lockdown Protest : प्रशासन के सामने छात्रों…

Durg Loan Fraud
Durg Loan Fraud : मुद्रा लोन के नाम पर 15 लाख की ठगी, महिलाओं के नाम पर लोन लेकर आरोपी ने हड़पे पैसे

Durg Loan Fraud :पुलिस ने आरोपी के कब्जे…

Labour Welfare
Labour Welfare: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56.83 लाख पंजीकृत, शिक्षा-स्वास्थ्य से रोजगार तक बढ़ी सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?