CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई निगम ने कलेक्टर को खुश करने की खानापूर्ति : महिंद्रा शोरूम का आधा अधूरा अतिक्रमण तोड़ा, शाम को फिर पार्क हुई गाड़ियां

भिलाई निगम ने कलेक्टर को खुश करने की खानापूर्ति : महिंद्रा शोरूम का आधा अधूरा अतिक्रमण तोड़ा, शाम को फिर पार्क हुई गाड़ियां

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। भिलाई नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता ने शनिवार को दुर्ग कलेक्टर के निर्देश पर सुपेला स्थित महिंद्रा शो-रूम में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

निगम Bhilai Nagar Nigam की टीम ने शो-रूम के सामने गार्ड रूम और लोहे की ग्रिल को तोड़ दिया और फिर वहां से चली गई लेकिन इसके कुछ ही समय बाद, शाम को शो-रूम की गाड़ियां फिर से पहले की तरह पार्क हो गईं।

बता दें कि कार्रवाई से 15 दिन पहले दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला (Lal Bahadur Shastri Hospital Supela Bhilai) का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान उन्हें शिकायत मिली थी कि अस्पताल के बगल में स्थित महिंद्रा शो-रूम के बिल्डिंग ओनर ने अस्पताल और सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा कर पार्किंग और अन्य निर्माण कार्य किए हैं।

कलेक्टर ने उसी समय निगम कमिश्नर को निर्देश दिया था कि वे बिल्डिंग की आबंटित जमीन की नापजोख करें और अतिक्रमण किए गए हिस्से को हटवाएं।

इसके बाद, निगम के आरआई और पटवारी नापजोख करने पहुंचे, लेकिन इसके बाद मामला ठंडा पड़ गया। फिर कलेक्टर ने निगम को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद निगम की टीम आज दोपहर को तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने पहुंच गई।

कार्रवाई के बाद गाड़ियां फिर की गई पार्क : जब आयुक्त अजय सिंह ने आरआई से शो-रूम के आवंटन के कागज मांगे, तो पटवारी ने बताया कि यह कागज निगम के भवन अनुज्ञा विभाग के पास हैं लेकिन निगम के अधिकारी कागज नहीं दिखा पाए।

इसके बाद, बिल्डिंग परमिशन के कागजों को देखकर शो-रूम के सामने बने गार्ड रूम और लोहे की ग्रिल को तोड़ा गया। हालांकि शाम होते-होते शो-रूम की गाड़ियां फिर से उसी स्थान पर पार्क कर दी गई।

बेदखली कार्रवाई के दौरान शासकीय राजस्व निरीक्षक नरसिंह साहू, सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, बसंत देवांगन, अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा, चंदन निर्मलकर, राजस्व निरीक्षक शशांक शेखर, तोड़फोड़ अधिकारी हरिओम गुप्ता, सुपरवाइजर इनाम सिंह कन्नौज, निरंजन असाटी, नंदू सिन्हा, राजेश गुप्ता, तोसेंद्र साहू, राजेंद्र सिंह, हेमलाल यादव, मंगल जांगड़े, और विष्णु सोनी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

नहीं हटा शेड और ट्रांसफार्मर : नापजोख के दौरान पाया गया कि शो-रूम का 5 फीट चौड़ा और 134 फीट लंबा हिस्सा शासकीय (Govt Land) जमीन पर बना है। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने शेड को हटाने का निर्देश दिया और बिना उसे तोड़े चले गए।

इतना ही नहीं शो-रूम का व्यक्तिगत ट्रांसफार्मर शासकीय जमीन पर लगा है, लेकिन उसको हटाने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया गया।

एक पर कार्रवाई बाकी को छोड़ा : निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान पाया कि महिंद्रा शो-रूम के बगल से रेनॉल्ट कार, सुधीर एक्सरे और एक अन्य भवन के मालिकों द्वारा शासकीय जमीन पर कब्जा कर उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जोन कमिश्नर अजय सिंह का कहना है कि उन्हें केवल महिंद्रा पर कार्रवाई का निर्देश मिला है, इसलिए वो केवल उसी पर कार्रवाई करने आए हैं।

Elephant Alert Chhattisgarh : गरियाबंद में दो जंगली हाथियों का कहर, 30 गांव अलर्ट पर, जंगल की ओर न जाने की अपील
Bats die due to heat in Balrampur : हजारों चमगादड़ों की मौत से मचा हड़कंप
कर्नल सोफिया पर मंत्री विजय शाह का विवादित बयान, हाई कोर्ट ने FIR को बताया कमजोर, गिरफ्तारी पर सवाल…!
इज्जत लूट रहे युवक का महिला ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, कर्ज देकर जबरन बना रहा था शारीरिक संबंध
Chhattisgarh IPS Promotion : छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने IPS
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?