CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहली बार समाधि अवस्था में मिला संत का कंकाल, एक हजार साल पुराना है अवशेष, DNA जांच से खुला राज

पहली बार समाधि अवस्था में मिला संत का कंकाल, एक हजार साल पुराना है अवशेष, DNA जांच से खुला राज

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल। Gujrat के मेहसाना जिले के वडनगर में उस वक्त हलचल मच गई, जब जमीन की खुदाई के दौरान एक ऐसा कंकाल मिला, जिसे देखकर विशेषज्ञ भी हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि यह कंकाल करीब 1000 साल पुराना है और योग मुद्रा में बैठा हुआ मिला है। DNA जांच के बाद खुलासा हुआ कि यह कंकाल संभवतः किसी साधु-संन्यासी का है, जिसने जीते-जी समाधि ली होगी।

यह पहली बार है जब भारत में इस प्रकार की मुद्रा में किसी संत का कंकाल मिला है, जिससे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी जुड़ गया है। हालांकि कंकाल को अब तक उचित स्थान नहीं मिल पाया है फिलहाल इसे वडनगर में एक साधारण टेंट में रखा गया है।

वडनगर में हाल ही में करोड़ों की लागत से एक अत्याधुनिक म्यूजियम बनकर तैयार हुआ है, मगर इस ऐतिहासिक कंकाल को उसमें जगह नहीं मिल पाई है। इस पूरे मामले पर गुजरात पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के नियामक डॉ. पंकज शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कंकाल बेहद संवेदनशील अवस्था में है और इसे तुरंत म्यूजियम में रखना तकनीकी रूप से संभव नहीं है।

डॉ. पंकज शर्मा ने कहा कि जमीन में हजारों साल तक सुरक्षित रहा यह कंकाल अब खुले वातावरण में रखने के लिए विशेष तकनीक की आवश्यकता है। अगर यह विशेषज्ञों की निगरानी में नहीं रखा गया, तो इसके नष्ट होने का खतरा बना रहेगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस कंकाल की मिट्टी तक नहीं हटाई गई है, ताकि उसकी संरचना को नुकसान न पहुंचे। फिलहाल, इस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से चर्चा की जा रही है, और आगे की प्रक्रिया उसी के बाद तय की जाएगी।

इस दुर्लभ खोज को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह है, लेकिन सवाल यह भी उठ रहे हैं कि जब करोड़ों की लागत से म्यूजियम बनाया गया है, तो फिर इस ऐतिहासिक विरासत को उचित स्थान और संरक्षण क्यों नहीं मिल पा रहा।

रायपुर पॉश कॉलोनी में बुजुर्ग की अशोभनीय हरकत, महिलाओं की सैंडल के साथ…वीडियो वायरल..
उपभोक्ता मामलों में रिफंड पर ब्याज भी मुआवजा जैसा- कन्ज्यूमर कमीशन ने क्यों कहा ऐसा
अब हर शनिवार भाजपा जिला कार्यालय में विधायक रिकेश कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, ढाई घंटे बैठ कर सुनेंगे “समस्या और सुझाव”
Sabarimala Case : सुप्रीम कोर्ट में में धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के अधिकारों पर बड़ी बहस
प्रेमी के लिए छोड़ा पति, 8 महीने बाद उसी ने ले ली जान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार
Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार

एंटी-पोचिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों…

Ganeshotsav Security
Ganeshotsav Security : त्योहारों के बीच नंदिनी पुलिस अलर्ट, रात में पंडालों और बाजारों में गश्त तेज

गणेशोत्सव, तीज पर्व और विश्वकर्मा जयंती के चलते…

Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक
Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Sixer Record) ने वैभव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?