CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal occupation of mortgaged house : 26 लाख के बंधक घर में घुसा बेटा, FIR दर्ज

Illegal occupation of mortgaged house : 26 लाख के बंधक घर में घुसा बेटा, FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 जून । दुर्ग में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की बंधक संपत्ति पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारियों की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। (Illegal occupation of mortgaged house)

Contents
  • दो बार सील किया गया मकान
  • हाईकोर्ट से मिली राहत, टली ई-नीलामी
  • निरीक्षण में सामने आया कब्जे का मामला : Illegal occupation of mortgaged house
  • नामांतरण में गड़बड़ी का आरोप
  • पुलिस ने शुरू की जांच : Illegal occupation of mortgaged house

आरोप है कि युवक ने बैंक की ओर से सरफेसी एक्ट के तहत कब्जे में ली गई संपत्ति का सीलबंद ताला दो बार तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया। साथ ही बैंक की ओर से लगाए गए कब्जे संबंधी नोटिस भी मिटा दिए। बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाने और वैधानिक प्रक्रिया में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं।

26 लाख के होम लोन से जुड़ा है विवाद : Illegal occupation of mortgaged house

मोहम्मद कासिम खान और मोहम्मद नसीम खान ने सुभाष नगर, कसारीडीह स्थित 1200 वर्गफीट भूमि और मकान को बंधक रखकर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक से 26 लाख रुपए का आवास लोन लिया था।

मोहम्मद कासिम खान की मौत के बाद सह-ऋणी नसीम खान ने लोन का भुगतान नहीं किया, जिससे खाता एनपीए हो गया। लोन की वसूली नहीं होने पर बैंक ने सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की।

दो बार सील किया गया मकान

जिला दंडाधिकारी दुर्ग के आदेश पर 21 मार्च 2025 को तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में मकान का कब्जा लेकर उसे सीलबंद किया गया था। आरोप है कि उसी दिन मोहम्मद कासिम के बेटे मोहम्मद वसीम खान ने ताला तोड़कर मकान पर कब्जा कर लिया और परिवार सहित वहां रहने लगा।

इसके बाद बैंक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दोबारा प्रशासन से संपत्ति का कब्जा दिलाने का अनुरोध किया। जिला दंडाधिकारी के आदेश पर 10 मार्च 2026 को फिर पुलिस बल की मौजूदगी में मकान बैंक के आधिपत्य में लेकर सीलबंद किया गया। इसके बावजूद वसीम खान ने दोबारा मकान पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद बैंक ने एफआईआर दर्ज कराई।

हाईकोर्ट से मिली राहत, टली ई-नीलामी

बैंक ने 27 अप्रैल 2026 को संपत्ति की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसी दौरान वसीम खान ने बिलासपुर हाईकोर्ट से 15 दिन की राहत हासिल कर ली, जिसके चलते नीलामी स्थगित करनी पड़ी।

निरीक्षण में सामने आया कब्जे का मामला : Illegal occupation of mortgaged house

बैंक अधिकारियों के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को क्षेत्रीय प्रबंधक और एनपीए मैनेजर महिला पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बैंक के लगाए सीलबंद ताले गायब थे और उनकी जगह दूसरे ताले लगे हुए थे।

इसके अलावा बैंक की ओर से दीवारों पर स्प्रे पेंट से लिखी गई भौतिक कब्जे की सूचना को रंग-रोगन कर मिटा दिया गया था। आसपास के लोगों ने मौखिक रूप से बताया कि वसीम खान ने ही ताला तोड़कर मकान पर कब्जा किया है।

नामांतरण में गड़बड़ी का आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बंधक संपत्ति से मृतक कासिम खान का नाम हटाकर वसीम खान ने कथित रूप से अपना, नसीम खान और अपनी दो बहनों का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया।

बैंक का कहना है कि बंधक संपत्ति में किसी भी प्रकार का नामांतरण उसकी अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता। ऐसे में यह कार्रवाई नियमों के विपरीत और छलपूर्वक की गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच : Illegal occupation of mortgaged house

क्षेत्रीय प्रबंधक एनी अंसारी की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अपराध बनते पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329(3) और 324(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब दस्तावेजों की जांच, कब्जे की वैधानिक स्थिति और बैंक के आरोपों की पड़ताल कर रही है।

Heavy Rain Alert : बलौदाबाजार में बारिश का कहर, महानदी-शिवनाथ उफान पर; अमेठी घाट मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट
NQAS Certification : दुर्गम इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के 3 केंद्रों को राष्ट्रीय मान्यता
CG RERA Action 2026 : बिना रजिस्ट्रेशन करोड़ों का खेल! सीजीरेरा का डेला रेसकोर्स प्रोजेक्ट पर ब्रेक
Maharastra Jharkhand इलेक्शन रिजल्ट : रुझानों में महायुति को भारी बढ़त, CM शिंदे-अजित पवार आगे, देवेंद्र फडणवीस पिछड़े, झारखंड में इंडी आगे, बीजेपी 31 सीटों पर आगे
OBC candidates teacher recruitment relief : हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती की मेरिट सूची पर उठाए सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Tax Survey Raipur : मकान के नाम पर दुकान, अब हर संपत्ति की होगी जांच

सीजी भास्कर, 7 सितंबर 2026। संपत्ति कर जांच…

Raipur Chapad Attack Case
Raipur Chapad Attack Case : जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान युवक पर चापड़ से तीन वार, पत्नी से संबंध का शक

Raipur Chapad Attack Case : पुलिस मामले की…

Hospital Cashier Scam
Hospital Cashier Scam : हाईटेक अस्पताल का कैशियर 32 लाख के गबन में गिरफ्तार, बैंक में रकम जमा करने के नाम पर भेजता था फर्जी ई-मेल

Hospital Cashier Scam : जांच में पुलिस ने…

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?