CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राम जन्मभूमि संघर्ष के माध्यम से पूरे देश में सनातन धर्म और आस्था की लहर जागृत हुई- Dr रमन सिंह

राम जन्मभूमि संघर्ष के माध्यम से पूरे देश में सनातन धर्म और आस्था की लहर जागृत हुई- Dr रमन सिंह

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share
  • श्रीरामनवमी उत्सव -40वें वर्ष भगवामयी हुई इस्पात नगरी
  • श्रीरामलीला मैदान में जुटी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, गुंजायमान हुआ जय श्रीराम का नारा
  • जनसहयोग से बने महाप्रसाद को प्राप्त करने हजारों श्रद्धालु पहुंचे कार्यक्रम स्थल

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल। श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा आयोजित श्रीरामनवमी के भव्य 40वें वर्ष के आयोजन में आज पूरी इस्पात नगरी भगवामय हो गयी। चारों दिशाओं से हजारों की संख्या में भगवा ध्वज और जय श्रीराम के नारों के साथ उत्साह से ओतप्रोत रामभक्त श्रीरामलीला मैदान पावर हाउस पहुंचे।

कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने जनसहयोग से बने महाप्रसाद को ग्रहण किया, वहीं लेजर लाईट शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा आकर्षक स्वचलित झांकियों का भी आनंद लिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के संरक्षक व पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, अतिविशिष्ट अतिथि विजय बघेल सांसद, विशिष्ट अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार ने सभा को संबोधित किया। मुख्य वक्ता बाल योगेश्वर राम बालक दास महात्यागी श्री पाटेश्वर धाम जिला बालोद छत्तीसगढ़ ने विशाल धर्मसभा को संबोधित किया।

प्रभु श्रीराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई, तत्पश्चात हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान विभिन्न प्रखण्डों से आने वाली झांकियां एवं शोभायात्राएं सभास्थल पर पहुंची।

सभास्थल पर रामभक्तों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त सम्मिलित हुए। वहीं भिलाई के प्रत्येक घर से संग्रहित अन्न से बने महाप्रसाद को ग्रहण करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु सभास्थल पर पहुंचे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित चालीसवें वार्षिक कार्यक्रम ने भक्ति, प्रेरणा और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस आयोजन में समिति के संरक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय की टीम को विशेष बधाई और शुभकामनाएँ दी गईं, जिन्होंने चार दशकों से इस भक्तिमय वातावरण को बनाए रखा है। यह कार्यक्रम न केवल भिलाईवासियों, बल्कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी जोड़ने में सफल रहा है।

डॉ रमन सिंह ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के संघर्ष, त्याग और मर्यादा के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि से जुड़ा पाँच सौ वर्षों का संघर्ष, जो 1528 में शुरू हुआ और 2020 में मंदिर के भूमि पूजन तक चला, भारतीय समाज की दृढ़ता और संकल्प का प्रतीक बताया। राम जन्मभूमि संघर्ष के माध्यम से पूरे देश में सनातन धर्म और आस्था की लहर जागृत हुई है, जो वर्तमान में भी भारतीय समाज को एकजुट कर रही है। उन्होंने समिति और उनकी टीम को इस अद्भुत और प्रेरणादायक आयोजन के लिए विशेष रूप से सराहा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने समिति द्वारा 40 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाया।

उन्होंने बताया कि जब यह आयोजन शुरू हुआ था, तब धार्मिक रीति-रिवाजों और त्योहारों का सार्वजनिक प्रदर्शन करना सामाजिक चुनौती थी। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को तिलक या धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए असहजता का अनुभव होता था। लेकिन समाज में बढ़ती जागरूकता और प्रयासों ने इस सोच में परिवर्तन लाया। उन्होंने बताया कि पीपल के पेड़ के ऑक्सीजन उत्पादन और नीम को प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में वर्णित किया गया। इस प्रकार की मान्यताओं को आधुनिक विज्ञान द्वारा भी समर्थन मिल रहा है, जो कि कोरोना महामारी के दौरान स्पष्ट हुआ।

श्री पाण्डेय ने बताया कि श्रीरामनवमी आयोजन के प्रारंभिक दिनों में सीमित संसाधनों के बावजूद समिति ने इसे सफलतापूर्वक संचालित किया। एक समय था जब साइकिल रैली और साधारण मंचन के माध्यम से इस आयोजन को जनता तक पहुंचाया गया। आज, मंचीय कार्यक्रम और संसाधन जुटाना अपेक्षाकृत सरल हो गया है। समिति ने “एक मुठ्ठी अनाज” अभियान की पहल की है, जिससे समाज के बीच आत्मनिर्भरता और परस्पर सहयोग का संदेश दिया जा सके। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक और धार्मिक जागरूकता के बढ़ते स्तर को प्रदर्शित करता है। इसने समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने और युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं के प्रति गर्व का अनुभव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि ने कहा कि समिति के संरक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय और उनकी टीम ने पिछले चालीस वर्षों से इस आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया है। इस कार्यक्रम ने भिलाई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भक्तिमय वातावरण से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके गुणों को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन संघर्ष, त्याग और तपस्या का प्रतीक है। राम कथा केवल राज्यसत्ता के संघर्ष की कथा नहीं है, बल्कि यह भाईचारे, प्रेम और त्याग की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने वर्तमान समाज में बढ़ती स्वार्थपरता और पारिवारिक विघटन पर चिंता व्यक्त की।

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि श्रीरामनवमी के इस भव्य कार्यक्रम का मुख्य संदेश यह है कि राम जन्मोत्सव केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह अपने अंदर संकल्प लेने का अवसर है। यदि हम श्रीराम के किसी एक गुण को अपने जीवन में धारण कर सकें, तो यह आयोजन सफल होगा।

मुख्य वक्ता योगेश्वर राम बालक दास महात्यागी श्री पाटेश्वर धाम ने कहा कि श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई में एक अभिनव कार्यक्रम है जहां श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। उन्होंने श्रीरामलला और माता कौशल्या के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। यह बताया गया कि आने वाले साल, 2026 तक, भगवान श्रीरामलला और माता कौशल्या की पूजा अर्चना छत्तीसगढ़ के 36,000 मंदिरों में की जाएगी। उन्होंने कहा कि 40 वर्षों से आयोजित यह आयोजन धार्मिक समरसता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश जाता है।

स्वागत भाषण देते हुए समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पांडेय ने श्री रामनवमी के आयोजन के 40वें वर्ष का जिक्र किया। 1986 से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में प्रारंभिक वर्षों में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिनअब यह आयोजन भिलाई और आसपास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन में से एक बन गया है। इस आयोजन में 1150 से अधिक मंदिरों से भक्तजन सम्मिलित होते हैं और श्रीरामलीला मैदान में इसका आयोजन होता है। इस कार्यक्रम का आयोजन समिति द्वारा किया जाता है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी इस कार्य को निरंतरता से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि श्रीरामनवमी का यह आयोजन भिलाई में एकता और धार्मिक भावना को मजबूत बनाने का काम करता है, जहां लोग एक धागे में बंधे हुए दिखाई देते हैं।

इस आयोजन के माध्यम से सनातन धर्म की परंपराओं को संजोए रखने का प्रयास किया जाता है। यह आयोजन भिलाई के लिए एक सांस्कृतिक धरोहर के रूप में देखा जाता है और हर वर्ष इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। तत्पश्चात समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। आभार प्रदर्शन बद्धन ठाकुर तथा संचालन श्रीमति ज्योति धारकर एवं सुनील मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज सहित समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, जिलाध्यक्ष मदन सेन उपस्थित थे।

हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद : श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित श्रीरामनवमी उत्सव में एक मुट्ठी दान,श्रीराम के नाम अभियान में भिलाईवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों के घर-घर जाकर समिति के सदस्यों ने अनाज संग्रहण किया जिससे बने महाप्रसाद को प्राप्त करने आज हजारों रामभक्तों, श्रद्धालुओं और आमजनों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। समिति के अंतर्गत सभी प्रखण्डों से श्रीरामनवमी के लिए भव्य आकर्षक स्वचलित झांकियां निकाली गई।

जबलपुर में होटल के बाथरूम में मिला अधेड़ का शव, एक मार्च को लिया था कमरा..
NEET paper leak protests : छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की सुनवाई से शीर्ष अदालत ने क्यों किया इनकार, मुख्य न्यायाधीश ने कही बड़ी बात
School Exam Order Update : परीक्षा व्यवस्था पर शिक्षा विभाग का यू-टर्न, पुराने आदेश में किया गया अहम बदलाव
बागपत: चादर ओढ़कर चारपाई पर सोया था युवक और ऊपर रेंग रही थी मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
China Taiwan Conflict 2026 : ईरान युद्ध में उलझा अमेरिका, इधर चीन ने ताइवान में चला ‘विपक्ष’ वाला दांव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Crime News
Chhattisgarh Crime News : बिलासपुर-दुर्ग में एक रात में तीन हत्याएं ,रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी 4 महीने बाद गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News :छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में…

Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट
Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) का दौर…

Bhilai Knife Attack Death
Bhilai Knife Attack Death : लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला

Bhilai Knife Attack Death :पुलिस की शुरुआती जांच…

Hanuman Ansh Movie Review
Hanuman Ansh Movie Review : 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 32 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Hanuman Ansh Movie Review : हर दिन काम…

Mainpat River Accident : बाइक से नदी पार करने की कोशिश, एनआइटी का छात्र बहा, रस्सी से छात्रा को बचाया
Mainpat River Accident : बाइक से नदी पार करने की कोशिश, एनआइटी का छात्र बहा, रस्सी से छात्रा को बचाया

मैनपाट में नदी हादसा (Mainpat River Accident) सामने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?