CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला के साथ शर्मनाक घटना , खंबे से बांधकर फाड़े कपड़े, Video वायरल

महिला के साथ शर्मनाक घटना , खंबे से बांधकर फाड़े कपड़े, Video वायरल

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 अप्रैल। मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। Punjab Patiala Case पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा के नजदीकी गांव जनसुआ से गांव के कुछ लोगों ने एक महिला को खंभे से बांधकर सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन यह वीडियो हम आपको नहीं दिखा सकते।

पांच महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज : मिली जानकारी के अनुसार महिला पर आरोप था कि उसके बेटे ने गांव की एक शादीशुदा महिला को घर से भगाने में मदद की थी। महिला दो बच्चों की मां है। इसी आरोप के चलते ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए महिला को बुरी तरह से बेइज्जत किया।

घटना की सूचना मिलते ही पटनाना सदर पुलिस की जनसुआ चौकी की टीम मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से छुड़ाया. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला के पिता-बेटे को भी किया गया अरेस्ट : जिसने महिला को बेइज्जत किया गया, उसके पिता और बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच के लिए उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें खंभे से बांध दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। लोगों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो बहुत मुश्किल से उन्हें छुड़वाया गया।

महिला ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। उनका कहना था कि उस पूरे मामले के बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता है, फिर भी लोगों ने उनके साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया गया।

दोषियों को मिलेगी सजा- पटियाला पुलिस

DSP रशिंदर सिंह थाना सदर राजपुरा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कानून अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों को जल्द ही सजा दिलाने का भरोसा जताया गया है।

Rescue Operation : शबरी नदी में 16 घंटे फंसा रहा तैराक हिड़मा, हेलीकॉप्टर रेस्क्यू से बाहर निकाला गया
Rohtas Ropeway Accident : करोड़ों की लागत वाला रोपवे धराशाई
Steel Price Crash : पांच साल की सबसे बड़ी गिरावट, इस्पात की कीमतें पहुंचीं निचले स्तर पर
वोटर लिस्ट में जिस बदलाव के बाद नीतीश को मिली थी बिहार की सत्ता, इस बार फिर वही प्रयोग, समझिए क्या-क्या होगा
उपचुनाव में AAP का डबल धमाका: केजरीवाल बोले- ‘गुजरात में 30 साल का कुशासन खत्म, जनता बदलाव चाहती है!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rash Driving Incident : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे की पिटाई

Raipur Rash Driving Incident

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद

Durg Panchayat Violence

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?