CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बड़ा खुलासा: सगे चाचा ने ही किया, अपनी ही भतीजी का रेप , महानवमी पर कन्या भोज के लिए निकली थी मासूम

बड़ा खुलासा: सगे चाचा ने ही किया, अपनी ही भतीजी का रेप , महानवमी पर कन्या भोज के लिए निकली थी मासूम

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 अप्रैल |

Contents
  • रुला देगा मां का रुदन
  • आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रशासन की प्रतिक्रिया
  • राजनीति भी हुई सक्रिय
  • समाज के सामने खड़े हुए गंभीर सवाल

कन्या भोज के लिए निकली 6 साल की मासूम के साथ रेप हुआ था। पुलिस ने मौत की गुत्थी सुलझा ली है। बच्ची के साथ रेप की इस घिनौनी वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि उसी के सगे चाचा ने ही अंजाम दिया था। गहरे सदमें की वजह से बच्ची की मौत हो गयी। पुलिस इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा कर रही है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुई रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। महज 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने न केवल मानवता को शर्मसार किया, बल्कि पूरे सभ्य समाज पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नवरात्रि जैसे पावन पर्व के दौरान, जब कन्याओं को देवी का रूप मानकर पूजा जाता है, उसी दिन एक मासूम बच्ची हैवानों की दरिंदगी का शिकार बन गई।

रुला देगा मां का रुदन

इस दिल दहला देने वाली घटना का सबसे मार्मिक दृश्य उस मां का रुदन है, जो अपनी बेटी के शव को गोद में लिए न्याय की गुहार लगा रही है। रामनवमी के दिन बच्ची कन्या पूजन के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह कभी घर लौट नहीं सकी। बच्ची के शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले हैं, जिससे घटना की बर्बरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। यह दरिंदगी इतनी वीभत्स थी कि जिसने भी सुना, उसकी रूह कांप उठी।

आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रशासन की प्रतिक्रिया

घटना दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को हिरासत में लिया था। हालांकि पूछताछ में उसका सगा चाचा ही हैवान निकला। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस घटना को दुर्भाग्यजनक बताया और भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने भी आश्वासन दिया कि त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

राजनीति भी हुई सक्रिय

इस दर्दनाक घटना के बाद प्रदेश की राजनीति भी सक्रिय हो गई है। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मामले में सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि बच्चियों की सुरक्षा नवरात्र जैसे पवित्र दिनों में भी नहीं हो पा रही है, तो यह बेहद चिंताजनक है।

समाज के सामने खड़े हुए गंभीर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। एक मासूम, जो देवी के रूप में पूजी जाती है, उसे भी दरिंदों की नजर से नहीं बचाया जा सका। उस बच्ची ने इस समाज से जाते-जाते कई सवाल छोड़े हैं—क्या उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह एक बच्ची थी?यह घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है कि अब समय आ गया है जब हमें सिर्फ कानून पर नहीं, बल्कि अपने सोच और व्यवस्था पर भी मंथन करना होगा।

भारतीय नौसेना में शामिल होने का Golden Chance : बारहवीं पास के लिए नौकिक SSR (मेडिकल असिस्टेंट) भर्ती 2024, मंथली सैलरी है 69 हजार 100 तक, देखिए मौका छूट न जाए…
27 कछुओं की मौत के बाद रतनपुर में उबाल, महामाया ट्रस्ट पर गंभीर आरोप..
Raigarh tractor accident : बेकाबू ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवारों को टक्कर मार फुटपाथ पर चढ़ा
Dehradun Dog Attack : बुजुर्ग पर पालतू कुत्तों का कहर…हरिद्वार में स्वान की बेरहमी से हत्या…इंसान और जानवर दोनों असुरक्षित…?
Meter blast due to high voltage : फैंसी स्टोर में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर राख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh IAS Transfer : 6 जिलों में नए कलेक्टर, एसपी से विवाद के बाद कवर्धा कलेक्टर हटाए गए

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : छत्तीसगढ़ में एक…

Weapon Threat : जामुल में राहगीरों को धमकी, खुर्सीपार में हमला कर फरार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : सार्वजनिक और रिहायशी…

Road Encroachment : सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर दुर्ग पुलिस सख्त, 9 पर कार्रवाई

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : सड़क पर बढ़ते…

Bastar School News : जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे, 124 भवन खस्ताहाल; पंचायत भवन में लगी कक्षाएं
Bastar School News : जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे, 124 भवन खस्ताहाल; पंचायत भवन में लगी कक्षाएं

बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल (Bastar School…

Chhattisgarh Weather  :  फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज भी कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
Chhattisgarh Weather  :  फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज भी कई इलाकों में भारी बारिश के आसार

बारिश (Chhattisgarh Weather) का दौर फिर तेज होने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?