CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग” पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग” पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

सीजी भास्कर 7 अप्रैल कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा तीन दिवसीय “स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फिल्म लेखक एवं निर्देशक श्री सतीश जैन उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में जैन ने कहा कि एक अच्छी कहानी वही होती है जो दर्शकों या पाठकों के दिल को छू जाए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीक भले ही उन्नत हो गई हो, लेकिन कहानी में भावनात्मक गहराई और मानवीय संवेदनाएँ ही उसे प्रभावशाली बनाती हैं।

एक लेखक को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ मानवीय भावनाओं की समझ भी विकसित करनी चाहिए, तभी वह एक सार्थक और सजीव कथा रच सकता है।कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ श्री राजकुमार दास ने कहा कि किसी भी कहानी की आत्मा उसकी सरलता, सच्चाई और भावनाओं में निहित होती है। एक सफल कथाकार वही है जो समाज और जीवन के हर रंग को गहराई से समझे और उसे अपनी कहानी में समाहित करे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति श्री महादेव कवरे ने कार्यशाला को विद्यार्थियों के रचनात्मक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि कहानी कहने की कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का भी सशक्त साधन है।

कार्यशाला के संयोजक एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मोहंती ने बताया कि विभाग का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया जाए। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय सहित, अग्रसेन महाविद्यालय, महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय, शासकीय दिग्विजय कॉलेज (राजनांदगांव), शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज (भानुप्रतापपुर, कांकेर) सहित विभिन्न संबंध महाविद्यालय से 110 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।उद्घाटन सत्र के अंत में जनसंचार विभाग के अतिथि व्याख्याता श्री गुलशन वर्मा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

तकनीकी सत्र में विशेष चर्चा:कार्यशाला के तकनीकी सत्र में “कहानी कहने की कला और विज्ञान” विषय पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस सत्र में कहानी के मूल तत्वों – कथानक, चरित्र निर्माण, संवाद लेखन और प्लॉट स्ट्रक्चर – पर गहन चर्चा की गई। सत्र के अंत में प्रतिभागियों के लिए एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसके आधार पर उन्हें पटकथा लेखन की बारीकियों को समझाया गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अतिथि व्याख्याता, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Devuthani Ekadashi 2025 Date : देवउठनी एकादशी 2025 कब मनाई जाएगी? जानें क्या रहेगा शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
BMW F 450 GS Launch India : एडवेंचर के शौकीनों का इंतजार खत्म, 23 को लॉन्च होगी नई BMW F 450 GS
Labour Inspector Murder : पूर्व मंगेतर से टूटी सगाई, बदले की आग में जवान ने निरीक्षक को दिनदहाड़े गोलियों से भूना
आयोग की शिकायत पर बिलासपुर जेल प्रहरी Suspend, पत्नी और बच्चों का नहीं कर रहा था पालन पोषण
Gold-Silver Price : आज भी 9000 रुपये टूटी चांदी, सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट, दो दिन में इतने सस्ते हुए दाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Department Raid
Forest Department Raid : रायगढ़ में गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिराई का आरोप

Forest Department Raid : वन विभाग यह भी…

Chhattisgarh Teacher Protest
Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल

Chhattisgarh Teachers Protest : आंदोलन के दौरान शिक्षक…

Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

Jagdalpur Court Verdict :साक्ष्यों के आधार पर सत्र…

Durg Kotwali TI Case
Durg Kotwali TI Case : TI समेत 8 के खिलाफ परिवाद, कोर्ट के आदेश पर SSP करेंगे जांच

Durg Kotwali TI Case : परिवाद के मुताबिक,…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Theft Case :पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?