CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘अल्लाह ने मुझे किसी वजह से जिंदा रखा है’, शेख हसीना ने अपने समर्थकों से कहा- मैं वापस आ रही हूं

‘अल्लाह ने मुझे किसी वजह से जिंदा रखा है’, शेख हसीना ने अपने समर्थकों से कहा- मैं वापस आ रही हूं

By Newsdesk Admin 08/04/2025
Share

बांग्लादेश , 08 अप्रैल 2025 :

Sheikh Hasina targeted Muhammad Yunus: बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से ही शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद युनुस पर निशाना साधा है.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, “अल्लाह ने मुझे किसी वजह से जिंदा रखा है और एक दिन आएगा जब अवामी लीग के नेताओं को निशाना बनाने वालों को इंसाफ के कटघरे में लाया जाएगा.” अवामी लीग की अध्यक्ष ने यह बात उस समय कही जब वो सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी के नेताओं के परिवार के सदस्यों से बात कर रही थीं.

‘लोग नहीं पसंद करते मुहम्मद युनुस को’

उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद युनुस पर सीधा हमला बोला और कहा कि वो ऐसा इंसान है जिसने कभी आम लोगों से सच्चा प्यार नहीं किया.” शेख हसीना ने कहा, “उसने ऊंचे ब्याज पर गरीबों को छोटी-छोटी रकम उधार दी और उस पैसे से खुद विदेश में ऐशो-आराम की जिंदगी जी. उस वक्त हम उसकी असलियत नहीं समझ पाए और उसकी बहुत मदद भी की, लेकिन लोगों को उसका कोई फायदा नहीं हुआ. उसने सिर्फ अपने लिए अच्छा किया. अब उसकी सत्ता की भूख बांग्लादेश को नुकसान पहुंचा रही है.

उन्होंने कहा, ‘विकास के मॉडल के रूप में देखा जाने वाला बांग्लादेश अब एक आतंकवादी देश बन गया है.’ उन्होंने दुख जताते हुए कहा, “हमारे नेता और कार्यकर्ताओं को जिस तरह मारा जा रहा है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. अवामी लीग के लोग, पुलिस, वकील, पत्रकार और कलाकार सभी को निशाना बनाया जा रहा है.”

शेख हसीना ने परिवार की दर्दनाक हत्या को याद कर कही भावुक बात

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पिता और देश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान समेत पूरे परिवार की हत्या को याद करते हुए भावुक होकर कहा, “मैंने एक ही दिन में अपने पिता, मां, भाई और पूरे परिवार को खो दिया. इसके बाद हमें हमारे ही देश लौटने नहीं दिया गया. मुझे अपनों को खोने का गहरा दुख समझ में आता है.”

उन्होंने आगे कहा, “अल्लाह मेरी हिफाजत करता है. शायद वह मेरे जरिए कुछ अच्छा करवाना चाहता है. जिन लोगों ने ये भयानक जुर्म किए हैं, उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए. यही मेरी प्रतिज्ञा है.”

‘मैं जिंदा हूं, बेटा… मैं फिर आउंगी’

बातचीत के दौरान अवामी लीग नेताओं और कार्यकर्ताओं के परिवारों ने बताया कि कैसे उनके अपनों को मारा गया और उन पर जुल्म हुए. इन बातों को सुनकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भावुक होकर कहा, “ये लोग इंसान नहीं हैं. इन्हें एक दिन इंसाफ का सामना करना पड़ेगा. अल्लाह ऐसे जुल्म को कभी माफ नहीं करेगा.”

एक महिला ने जब अपने पिता की हत्या की कहानी बताई, तो हसीना ने जवाब दिया,”आप इंसाफ जरूर करेंगी, जैसे मैंने अपने माता-पिता की हत्या के बाद किया. हम उन गुनहगारों को ढूंढ़ निकालेंगे. वो दिन जरूर आएगा. मुझे इस पर पूरा भरोसा है, नहीं तो मैं आज जिंदा नहीं होती.”

जब एक समर्थक ने पूछा, “आप कैसी हैं?”तो शेख हसीना ने मुस्कुराकर कहा,”मैं जिंदा हूं, बेटा.” दूसरे समर्थक ने कहा, “अल्लाह आपको फिर मौका दे,”तो उन्होंने जवाब दिया, “वो जरूर देगा. इसलिए तो अल्लाह ने मुझे अब तक जिंदा रखा है. मैं आ रही हूं.”

You Might Also Like

Vande Mataram Protocol : वंदे मातरम पर नए नियम, अब राष्ट्रगान के बराबर सम्मान, अपमान करने पर होगी जेल

Big question on Chrome ! क्या Google चुपचाप आपके कंप्यूटर में डाउनलोड कर रहा 4GB की AI फाइल?

Resolve against terrorism remains unwavering : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

Online betting racket busted :नमन जग्गी और आयुष जैन गिरफ्तार, ‘तीन पैनल 777’ से खेल चल रहा था

Phoolbasan Yadav kidnapping case : कांग्रेस ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, सुशील आनंद शुक्ला का हमला

Newsdesk Admin 08/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drinking Water : पहाड़ी बस्तियों में आखिर क्यों बढ़ी उम्मीद, अब पानी के लिए नहीं भटकेंगे ग्रामीण

सीजी भास्कर, 07 मई। सरगुजा के दूरस्थ पहाड़ी…

Kabirdham Child Labour Rescue : खौफनाक दास्तां! 8 साल के बच्चों से कराई जा रही थी मवेशियों की रखवाली, पुलिस ने तोड़ी गुलामी की बेड़ियां

सीजी भास्कर, 07 मई : कबीरधाम के सुदूर…

CG Medical College Recruitment : छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में 175 डॉक्टरों की भर्ती शुरु

सीजी भास्कर, 07 मई : छत्तीसगढ़ के चिकित्सा…

Mavali Hills Kanker : बस्तर की नई पहचान, अब गोला-बारूद नहीं, सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार है ‘मावली हिल्स’

सीजी भास्कर, 07 मई : कांकेर जिले के…

Chhattisgarh Drinking Water News : सुदूर वनांचल क्षेत्रों में पीने का पानी के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम’

सीजी भास्कर, 07 मई : छत्तीसगढ़ के सरगुजा…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Vande Mataram Protocol : वंदे मातरम पर नए नियम, अब राष्ट्रगान के बराबर सम्मान, अपमान करने पर होगी जेल

07/05/2026
टेक्नोलॉजीदेश-दुनियाफीचर्ड

Big question on Chrome ! क्या Google चुपचाप आपके कंप्यूटर में डाउनलोड कर रहा 4GB की AI फाइल?

07/05/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Resolve against terrorism remains unwavering : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

07/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Online betting racket busted :नमन जग्गी और आयुष जैन गिरफ्तार, ‘तीन पैनल 777’ से खेल चल रहा था

06/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?