CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वक्फ कानून पर आपस में ही क्यों भिड़ रही कश्मीर की दो मुस्लिम पार्टियां

वक्फ कानून पर आपस में ही क्यों भिड़ रही कश्मीर की दो मुस्लिम पार्टियां

By Newsdesk Admin
08/04/2025
Share

सीजी भास्कर 8 अप्रैल जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर दो दिनों से हंगामा बरपा हुआ है. नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के बीच आपसी सहमति नहीं बनते हुए दिखाई दे रही है और दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगा रही हैं. सोमवार को एनसी के विधायकों ने सदन में वक्फ कानून की प्रतियां फाड़ दी थीं और जमकर हंगामा किया. इसी तरह के कुछ हालात मंगलवार को भी देखने को मिले हैं.विधानसभा में पीडीपी की ओर से कानून का विरोध करते हुए एक नया प्रस्ताव मंगलवार को पेश किया गया, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया.

विधानसभा में नेताओं ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर चर्चा की मांग की. पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती ने भी अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए एक्स का सहारा लिया.उन्होंने कहा, ‘वक्फ मुद्दा आस्था के मामलों से परे है. यह भारत में 24 करोड़ मुसलमानों के अधिकारों, विश्वासों और सम्मान पर सीधा हमला है. एकमात्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के नाते, जम्मू और कश्मीर को इस अवसर पर आगे आना चाहिए और अपने लोगों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए.’ उन्होंने मुख्यमंत्री, विधानसभा और जम्मू-कश्मीर सरकार से ‘राजनीतिक संकल्प’ दिखाने और इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की.पीडीपी विधायक को सदन से बाहर निकालावक्फ अधिनियम पर हंगामे के बाद विधानसभा को दूसरे दिन फिर से स्थगित करना पड़ा और एक पीडीपी सदस्य वहीद पारा को मार्शलों के जरिए सदन से बाहर निकाल दिया गया. दरअसल, पीडीपी और अवामी इत्तेहाद पार्टी सहित विपक्षी दलों ने वक्फ अधिनियम पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया था, जिसे नियम 58 के तहत अध्यक्ष ने खारिज कर दिया. इसी बात को लेकर फिर से हंगामा बरपा और विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

बीते दिन नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव लाने की अपनी योजना दोहराई थी. पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन सहित घाटी के प्रमुख नेताओं ने भी इस पर अपना पक्ष रखा. लोन ने अधिनियम पर खुली चर्चा की जरूरत पर जोर दिया और विधेयक पारित होने के तुरंत बाद केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू से मिलने के लिए सीएम अब्दुल्ला की आलोचना की. लोन का कहना था कि उनसे मिलने की कोई जरूरत नहीं थी. इससे बहुत गलत संदेश जाता है.फारूक अब्दुल्ला ने क्या दिया तर्कवक्फ कानून को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि उनकी पार्टी इस कानून के खिलाफ है. इसको लेकर कई पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है इसलिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा स्पीकर इस कानून पर चर्चा नहीं करा रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इंसाफ करेगा. विधानसभा के स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने भी यही तर्क दिया, लेकिन पीडीपी के विधायक आरोप लगा रहे हैं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस केंद्र की सरकार के साथ मिली हुई है. इस बात को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के बीच ठनी हुई है.

Bangladesh Hindu Killing : बांग्लादेश में फिर हिंदू युवक की हत्या, दीपू दास के बाद उसी जिले में बिजेंद्र बिस्वास की जान ली, आरोपी गिरफ्तार
Vande Mataram Controversy in Mumbai: बीजेपी नेताओं ने अबू आजमी के घर के बाहर गाया राष्ट्रगीत, मचा सियासी संग्राम
रेलवे कांट्रेक्टर और दुर्ग के होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के ठिकानों पर ED छापा, देखिए विडियो
Moradabad POCSO Arrest : 13 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के शिकंजे में
BJP की बी टीम कहे जाने पर भड़के ओवैसी, कहा – विपक्ष की विफलता के लिए मैं जिम्मेदार कैसे?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vice President Chhattisgarh
Vice President Chhattisgarh : 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर में 2 सितंबर को होने वाला एम्स…

Mutation Case
Mutation Case : एसडीएम के स्थगन के बाद भी जमीन का नामांतरण, तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जांच के निर्देश

तखतपुर क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को…

Mandagiri Tourism
Mandagiri Tourism : धमतरी की इस पहाड़ी पर छिपा है आस्था और प्रकृति का संगम, मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली बनेगी पर्यटन का नया केंद्र

धमतरी के वनांचल नगरी सिहावा क्षेत्र में एक…

AAP Chhattisgarh : आजादी के 80 साल बाद भी 38 गांवों में नहीं पहुंची बिजली

छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था (Power Supply) को लेकर…

Pesticide Inspection : कीटनाशक दुकानों पर छापा, 3 विक्रेताओं को नोटिस

खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?