CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला के दूसरा दिन संपन्न विशेषज्ञों ने स्क्रिप्ट लेखन की तकनीक, पात्र निर्माण और संवाद लेखन पर प्रशिक्षण के साथ प्रायोगिक अभ्यास भी

केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला के दूसरा दिन संपन्न विशेषज्ञों ने स्क्रिप्ट लेखन की तकनीक, पात्र निर्माण और संवाद लेखन पर प्रशिक्षण के साथ प्रायोगिक अभ्यास भी

By Newsdesk Admin
08/04/2025
Share

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “स्क्रिप्ट लेखन एवं स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला के दूसरे दिन विद्यार्थियों को तकनीकी पक्ष की बारीकियाँ सिखाई गईं। विशेषज्ञों ने कहानी लेखन की प्रक्रिया, पात्र निर्माण, संवाद लेखन और प्रस्तुति कौशल पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।विशेषज्ञों द्वारा सिखाई गई तकनीकी सत्रों में दी उल्टी खोपड़ी के संस्थापक श्री अंकित दुबे ने कहानी की रचना, प्लॉट बनाना तथा पात्र की भूमिका बनाने की तकनीक विस्तार से बताई। उन्होंने समझाया कि कहानी के मूल विचार को कैसे खोजा जाता है, कथानक को किस तरह आकार दिया जाता है और पात्रों की रचना करते समय किन बारीकियों का ध्यान रखा जाता है।

इसके साथ ही डायलॉग लिखने की व्यावहारिक तकनीक भी सिखाई, जिसमें संवादों की संक्षिप्तता, प्रभावशीलता और पात्रों की अनुकूलता को मुख्य आधार बताया।तत्पश्चात तीसरे सत्र में कहानी कहने के विशेषज्ञ श्री राजकुमार दास नें दृश्यात्मक लेखन और कहानी कहने की प्रभावी तरीके की बारीकियाँ बताईं। उन्होंने उदाहरणों के साथ यह भी सिखाया कि किसी घटना या दृश्य को कैसे प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहानी की प्रस्तुति शैली पर विद्यार्थियों को अभ्यास करवाया।

कार्यशाला के तीसरे दिन पटकथा कौशल और कहानी को कहने की कला पर प्रशिक्षण देने के लिए 94.3 माय एफ एम के रेडियो जॉकी अनिमेश शुक्ला और राजकुमार दास अंतिम तकनीकी सत्र में उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला के समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि जनसंचार संस्थान दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो (डॉ.) के.जी. सुरेश तथा विशिष्ट अतिथि दिल्ली से ऑल इंडिया रेडियो समाचार के अनुभवी विशेषज्ञ राजेन्द्र चुग मौजूद रहेंगे।

NITI Aayog Meeting 2026 : प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं बैठक, विकास और रोजगार पर हुआ मंथन
Supreme Court Verdict India : संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत: नियमितीकरण पर सुप्रीम कोर्ट की अंतिम मुहर, वर्षों की कानूनी लड़ाई का हुआ अंत
WhatsApp को लेकर ईरान का चौंकाने वाला दावा: ‘यूज़र्स का डेटा चुपके से जा रहा इज़राइल
Family Pension Case : वैवाहिक विवाद के बीच पति की हुई मृत्यु तो पत्नी को मिलेगी पेंशन
Raipur Technical Trade Tower Project : मेट्रो सिटीज की तर्ज पर रायपुर को मिलेगा 8 मंजिला टेक्नीकल टॉवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?