CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गर्लफ्रेंड को होटल में मिलने बुलाया, कमरे में घुसते ही करने लगा ऐसी डिमांड, प्रेमिका नहीं मानी तो खुद को लगा ली आग

गर्लफ्रेंड को होटल में मिलने बुलाया, कमरे में घुसते ही करने लगा ऐसी डिमांड, प्रेमिका नहीं मानी तो खुद को लगा ली आग

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

सीजी भास्कर 9 अप्रैल उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने होटल के कमरे में खुद को आग लगा ली. वो गर्लफ्रेंड की शादी फिक्स होने से नाराज था. जब युवक ने होटल में यह खौफनाक कदम उठाया, तब उसकी गर्लफ्रेंड भी साथ में थी. गर्लफ्रेंड ने आग बुझाने की कोशिश की, जिससे वो भी झुलस गई.मामला किंग पार्क एवेन्यू होटल का है. यहां मंगलवार को एक युवक अपनी प्रेमिका को लेकर पहुंचा और पिता को फोन कर किसी दूसरे युवक से होने वाली शादी तोड़ने के लिए कहा. युवती ने युवक को समझाने की कोशिश की.

इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती युवक ने ऐसी हरकत कर दी कि युवती की चीख निकल गई. युवती की चीख सुनकर कर्मचारी ही नहीं होटल में ठहरे गेस्ट भी दहल गए.कर्मचारी भागकर कमरे पर पहुंचे तो देखा कि युवक आग की लपटों में घिरा हुआ है. युवती उसे बुझाने की कोशिश कर रही है. इस प्रयास में युवती के दोनों हाथ भी बुरी तरह जल गए, युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से आहत था. घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है. सुबह सवा ग्यारह बजे 30 वर्षीय चंद्रशेखर और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचा.इंस्पेक्टर आलोक कुमार के अनुसार, दोनों ने होटल वालों को कहा था कि वो पति-पत्नी हैं. इसके बाद होटल वालों ने उनसे ID ली और कमरा नंबर 201 दे दिया. दोनों दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पहुंचे. युवती फ्रेश होने चली गई.

करीब पांच मिनट बाद कमरे से बाहर आई. कमरे में ज्वलनशील पदार्थ की गंध आ रही थी. युवती ने चंद्रशेखर से पूछा यह दुर्गंध कहां से आ रही है? तब देखा कि चंद्रशेखर के हाथ में माचिस थी. चंद्रशेखर ने तब गर्लफ्रेंड से कहा- अपने पिता को फोन मिला. उनसे बोल की शादी नहीं करना चाहती है.बॉयफ्रेंड की बात सुन घबराई गर्लफ्रेंडयह सुनते ही गर्लफ्रेंड घबरा गई. बोली- घर चलकर बात करते हैं. यहां होटल में तमाशा मत करो. लेकिन चंद्रशेखर ने गुस्से में माचिस से खुद को आग लगा ली. ज्वलनशील पदार्थ उसने अपने सिर से उड़ेला था. आग ने कुछ ही पल में विकराल रूप धारण कर लिया. यह देख युवती की चीख निकल पड़ी. उसने शोर मचाया. पलंग पर पड़ा कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. इससे उसके हाथों में आग लग गई. शोर सुनकर होटल के कर्मचारी आए. आग देख उनके होश उड़ गए.80 प्रतिशत तक जल गया है प्रेमीअग्नि शामक यंत्र (सिलेंडर) से आग बुझाने का प्रयास किया गया.

कुछ कर्मचारियों ने चंद्रशेखर के ऊपर कंबल डाले. तब तक सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. युवक और युवती को तत्काल अस्पताल भेजा. सूचना पर युवती के पिता आ गए. वह बेटी को अपने साथ ले गए. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. वह 80 प्रतिशत जल गया है. बोल भी नहीं पा रहा है. चेहरा, गला और धड़ से चमड़ी गायब हो गई है.चंद्रशेखर शादीशुदा नेहा तलाकशुदापुलिस ने बताया- चंद्रशेखर चांदी की ढलाई का काम करता है. दस साल पहले उसकी शादी अंजली से हुई थी. उसके दो बच्चे हैं. वह पिछले तीन-चार दिनों से परेशान था. करीब डेढ़ साल पहले उसकी पहचान फेसबुक पर नेहा शर्मा (काल्पनिक नाम) से हुई थी. नेहा शर्मा की 2022 में शादी हुई थी. कुछ महीने वह अपने पति के साथ रही. उसके बाद पति के उत्पीड़न से परेशान होकर मायके आ गई थी. कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था.फेसबुक पर हुई नेहा-चंद्रशेखर की दोस्तीउधर, नेहा-चंद्रशेखर की दोस्ती भी गहरी हो गई थी वह तलाक के केस में उसकी मदद करने लगा

. यही नहीं, दोनों में प्यार भी हो गया. पुलिस के अनुसार कुछ महीने पूर्व नेहा शर्मा और उसके पति के बीच तलाक हो गया. फिर नेहा के परिजन उसके लिए रिश्ता देखने लगे. चंद्रशेखर से उसकी शादी संभव नहीं थी. वह पहले से शादीशुदा है. पिछले दिनों एक जगह परिजनों ने नेहा का रिश्ता लगभग तय कर दिया. यह जानकारी चंद्रशेखर को पांच-छह दिन पहले हुई थी. तभी से वह उस पर मिलने का दबाव बना रहा था.

Raigarh Fertilizer Raid : खाद व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई: 9 टन यूरिया जब्त
Minor Rape Case : सौतेला पिता करता नाबालिग से दुष्कर्म, मां बनी मूकदर्शक
17 साल, एक परिवार और 10 सुसाइड, बीते 21 दिन में चाचा-भतीजे ने दे दी जान, क्या है वजह..?
Bangladesh Nationwide Shutdown : बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी बंद, पूर्व मंत्री और अभिनेत्री गिरफ्तार; BNP के 2 नेताओं की हत्या
Dead Body Found Raipur: दफन मिली लाश से मचा हड़कंप, टैटू से हुई पहचान; दूसरे मामले में मिला नरकंकाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SEBI Pre IPO Exchange Proposal
SEBI Pre IPO Exchange Proposal : IPO से पहले शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए बनेगा अलग एक्सचेंज! सेबी कर रहा नई व्यवस्था पर विचार

SEBI Pre IPO Exchange Proposal: सेबी का कहना…

Railway Station Inspection
Railway Station Inspection : बिल्हा से दुर्ग तक रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण, रायपुर और दुर्ग के पुनर्विकास कार्यों की भी हुई समीक्षा

Railway Station Inspection : अपर महाप्रबंधक ने भविष्य…

Cold Wave Weather Update
Cold Wave Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, बलरामपुर 8.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा; अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं

Cold Wave Weather Update : मौसम विभाग के…

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar : बिग बॉस 20 में स्काउट और गुल्लू पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘कॉन्फिडेंस इतना ज्यादा नहीं होना चाहिए’

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar : खबरों…

Mahadev Betting Case
Mahadev Betting Case : 15 करोड़ लेने के आरोप में हिमांशु शेखर जेल भेजे गए, 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत

Mahadev Betting Case : हिमांशु ने पूछताछ के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?