CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संभल की जामा मस्जिद के नाम पर विवाद, कमेटी के उप सचिव बोले- मनमानी कर रहा ASI

संभल की जामा मस्जिद के नाम पर विवाद, कमेटी के उप सचिव बोले- मनमानी कर रहा ASI

By Newsdesk Admin
10/04/2025
Share

उत्तर प्रदेश , 10 अप्रैल 2025 :

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल की ऐतिहासिक जामा मस्जिद को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है. इस बार मामला नाम को लेकर है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI ) ने मस्जिद के बाहर लगाए जाने वाले नए बोर्ड पर जुमा मस्जिद लिखवाया है. दस्तावेज़ों और पुराने समझौतों में यह जामा मस्जिद के नाम से दर्ज है. यही नहीं, 1927 में मस्जिद कमेटी और एएसआई के बीच हुए समझौते में भी इसी नाम का उल्लेख किया गया था.

जामा मस्जिद कमेटी के उप सचिव मशहूद अली फारूखी ने स्पष्ट कहा है कि जब ऐतिहासिक रिकॉर्ड और एग्रीमेंट में जामा मस्जिद लिखा है तो एएसआई को मनमाने ढंग से जुमा नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर जल्द ही एएसआई से बात की जाएगी. 1920 से एएसआई द्वारा संरक्षित इस इमारत का बोर्ड पहले मस्जिद परिसर के भीतर लगा था लेकिन अब इसे बाहर लगाया जाना है. यह बोर्ड तैयार हो चुका है, जिस पर जुमा मस्जिद लिखा गया है.

वहीं मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता शकील वारसी ने कहा कि यह मस्जिद शाही जामा मस्जिद के नाम से प्रसिद्ध है. देशभर में इसी नाम से जानी जाती है. उन्होंने एएसआई द्वारा नाम बदलने को एक नई गलत शुरुआत बताया और कहा कि इससे एक और विवाद खड़ा हो सकता है. उन्होंने बताया कि कमेटी की ओर से जल्द ही इस पर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी और मांग की जाएगी कि मस्जिद के ऐतिहासिक नाम से कोई छेड़छाड़ न हो, दूसरी तरफ एएसआई के अधिवक्ता विष्णु कुमार शर्मा का कहना है कि मस्जिद पहले से ही संरक्षित इमारत है और उसका बोर्ड परिसर के भीतर लगा था. अब नया बोर्ड बाहर लगाया जाएगा, लेकिन यह काम एएसआई की सुविधा के अनुसार किया जाएगा.

सपा सांसद को सताया जान जाने का डर! इलाहाबाद हाईकोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार

मस्जिद का नाम वही रहना चाहिए- कमेटी

गौरतलब है कि 24 नवंबर 2024 को मस्जिद परिसर में सर्वे को लेकर हिंसा हो गयी थी जिसमे 4 लोगो की मौत हुई थी. इसके बाद से यह मस्जिद देशभर में सुर्खियों में बनी हुई है. उधर, हिंदू पक्ष द्वारा 19 नवंबर 2024 को चंदौसी स्थित अदालत में दायर याचिका में मस्जिद का नाम जामी मस्जिद लिखा गया था. जिस पर भी मस्जिद कमेटी ने आपत्ति जताई है. उप सचिव फारूखी का कहना है कि जामा उर्दू शब्द है और जामी अरबी से लिया गया है. दोनों का मतलब एक ही होता है, लेकिन जुमा मस्जिद जैसा कोई शब्द प्रचलन में नहीं है.

कमेटी का स्पष्ट कहना है कि मस्जिद का नाम वही रहना चाहिए जो इतिहास और समझौतों में दर्ज है. जामा मस्जिद कमेटी के वकील शकील वारसी ने कहा इस मामले में हम ASI के सामने अपनी आपत्ति दर्ज करायेगे मस्जिद से सम्बंधित कई मामले में कोर्ट में पहले से चल रहे हैं इसलिए हम नहीं चाहते की कोई नया विवाद शुरू हो हम इसे ASI से बात कर सुलझा लेना चाहते हैं.

Tamil Nadu Politics : लंबे इंतजार के बाद साफ हुआ सत्ता का रास्ता, समर्थन मिलते ही जश्न में डूबे कार्यकर्ता
UP: मुरादाबाद में प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका ने किया हंगामा, शादी की जिद पर अड़ी, लगाया ये आरोप
Jhalawar: विवाद के बाद पत्नी ने काट दी पति की जीभ, फिर की आत्महत्या की कोशिश
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्यार में बदली और शादी के बाद मौत
Bangladesh Media Attack : सच्ची खबर लिखना जोखिम बना, बांग्लादेश में पत्रकारों पर बढ़ता खतरा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Police
Durg Police : दुर्ग में 185 पुलिस जवानों ने तड़के मारा छापा, हथियार व शराब जब्त

पुलिस ने मंगलवार तड़के दुर्ग, भिलाई नगर और…

Nursing Recruitment in Chhattisgarh : नर्सिंग-पैरामेडिकल के 6300 से ज्यादा पद खाली, 4 साल से भर्ती अटकी
Nursing Recruitment in Chhattisgarh : नर्सिंग-पैरामेडिकल के 6300 से ज्यादा पद खाली, 4 साल से भर्ती अटकी

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले 6300 से…

Chhattisgarh Salary Crisis : निकाय कर्मचारियों को 4-5 महीने से वेतन नहीं, नौकरी छोड़ने लगे कर्मचारी, उधार से चल रहा घर
Chhattisgarh Salary Crisis : निकाय कर्मचारियों को 4-5 महीने से वेतन नहीं, नौकरी छोड़ने लगे कर्मचारी, उधार से चल रहा घर

चार-पांच महीने से वेतन अटका (Chhattisgarh Salary Crisis)…

Singarpur Medha Road
Singarpur Medha Road : सड़क की हालत नहीं सुधरी तो 16 अक्टूबर को आंदोलन, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

सिंगारपुर से मेढ़ा को जोड़ने वाली सड़क की…

Kharif Girdawari 2026 : अक्टूबर में पूरी होगी खरीफ की गिरदावरी, ड्रोन से खेतों की जियो मैपिंग, गांजा-अफीम पर रहेगी टेढ़ी नजर
Kharif Girdawari 2026 : अक्टूबर में पूरी होगी खरीफ की गिरदावरी, ड्रोन से खेतों की जियो मैपिंग, गांजा-अफीम पर रहेगी टेढ़ी नजर

खरीफ गिरदावरी (Kharif Girdawari 2026) में ड्रोन और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?