CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जोधपुर-जयपुर हाईवे पर ट्रक में लगी आग, पंप मैनेजर की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

जोधपुर-जयपुर हाईवे पर ट्रक में लगी आग, पंप मैनेजर की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

By Newsdesk Admin
10/04/2025
Share

राजस्थान , 10 अप्रैल 2025 :

Rajasthan News: जोधपुर जयपुर हाईवे के डांगियावास क्षेत्र स्थित जिओ पंप समराथल फिलिंग स्टेशन के पास खड़े एक सामान से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई. गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे हुई इस घटना से हाईवे पर हड़कंप मच गया. ट्रक में आग लगने से न सिर्फ उसमें रखा लाखों रुपए का सामान जल गया, बल्कि पास स्थित पेट्रोल पंप भी खतरे में आ गया था.

पंप मैनेजर अपनी जान जोखिम में डालते हुए बड़ी बहादुरी से ट्रक का कांच तोड़कर अंदर घुसा. गाड़ी को स्टार्ट कर पंप से दूर ले गया और एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई, वरना पेट्रोल पंप भी इस आग की चपेट में आ जाता, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू

इस ट्रक में अलग-अलग व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान लदा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया. घटना की सूचना मिलते ही बासनी फायर स्टेशन से दमकल रवाना की गई. स्थिति बिगड़ती देख और आग के विकराल रूप लेने पर पांच अतिरिक्त दमकलों को मौके पर भेजा गया. आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

आग इतनी विकराल थी कि उसे पूरी तरह बुझाने में कई घंटे लग गए. यह पूरी घटना जिओ पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना का लाइव वीडियो अब सामने आया है, जिसमें पंप मैनेजर की साहसिक कार्रवाई स्पष्ट देखी जा सकती है.

आउट ऑफ कंट्रोल होने पर बुलाए गए और फायर ब्रिगेड

बासनी फायर स्टेशन के एएफओ हेमराज शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना बुधवार करीब 4:30 बजे मिली थी. सूचना मिलते ही दमकल रवाना की गई और स्थिति गंभीर होने पर अतिरिक्त दमकलों को बुलाया गया. फायर ब्रिगेड की तत्परता और पंप मैनेजर की बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे से आने जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया. राजस्थान हाई कोर्ट की तरफ से आने वाले वाहनों की आवाजाही को बंद करवाया गया. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया, जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक ट्रक में भरा सामान जलकर खाक हो गया था.

87 करोड़ की लागत से बदलेगी खाटूश्याम धाम की तस्वीर, जानिए क्या-क्या होगा खास
PM Narendra Modi Birthday : 16 दिन, 1 मिशन! BJP का ‘सेवा पखवाड़ा’, हर बूथ तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं
पुष्पा 2 – भगदड़ से महिला की गई जान, 9 साल का बच्चा हुआ बेहोश, थिएटर संचालक और एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज
Haridwar Kumbh 2027, Uttarakhand News : हरिद्वार 2027 कुंभ की तैयारी तेज, CM पुष्कर सिंह धामी ने संतों-आचार्यों संग की गंगा तट पर विशेष बैठक
Mamata Banerjee loses in Bhawanipur : आखिरी राउंड में पलटा चुनावी समीकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Solar Eclipse 2026 
Solar Eclipse 2026 : आज का सूर्य ग्रहण क्यों है खास, जानें किन बातों का रखें ध्यान

Solar Eclipse 2026 :ग्रहण से जुड़े ज्योतिषीय प्रभाव…

रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन, PM मोदी बोले- देश को चाहिए उनके जैसे जुझारू युवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति…

Mirzapur The Movie Starcast Fees
Mirzapur The Movie Starcast Fees : किसने ली कितनी फीस? पंकज त्रिपाठी सबसे आगे, जानिए पूरी स्टारकास्ट की कमाई

Mirzapur The Movie Starcast Fees :फिल्म की रिलीज…

Kawardha Fake Currency Case
Kawardha Fake Currency Case : 12.50 लाख के नकली नोट बरामद, बड़े नेटवर्क का खुलासा

Kawardha Fake Currency Case : पुलिस की इस…

Bhupesh Baghel on E20 Petrol
Bhupesh Baghel on E20 Petrol : भूपेश का BJP पर पलटवार: ‘अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल लाएं’

Bhupesh Baghel on E20 Petrol :मुद्दे पर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?