CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL Points Table 2025 : आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में इस बार बैकबेंचर्स का जलवा! गुजरात को छोड़कर सभी दिग्गज टीमों की हालत खराब

IPL Points Table 2025 : आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में इस बार बैकबेंचर्स का जलवा! गुजरात को छोड़कर सभी दिग्गज टीमों की हालत खराब

By Newsdesk Admin
10/04/2025
Share
IPL Points Table 2025
IPL Points Table 2025

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल : इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL Points Table 2025) में 9 अप्रैल तक तक कुल 23 मैच हो चुके हैं. IPL के मैच नंबर 23 में गुजरात टाइटंस की टीम ने 58 रनों से अपने नाम किया, मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हार मिली. इस मैच में जीत के साथ गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ टॉप पर है. वहीं राजस्थान की टीम अब 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ सातवें नंबर पर है.

दूसरे नंबर पर द‍िल्ली कैप‍िटल्स, तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स और पांचवें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि इन टॉप 5 टीमों में केवल गुजरात टाइटंस ही ऐसी टीम है जो 2022 में व‍िजेता बनी थी. तब टीम की कमान हार्द‍िक पंड्या ने संभाली थी.

वहीं छठे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स, सातवें पर राजस्थान रॉयल्स है. कोलकाता की टीम 3 बार तो राजस्थान रॉयल्स IPL के सबसे पहले सीजन यानी 2008 में विजेता बनी थी.

वहीं आठवें और नौवें नंबर बार 5-5 बार की आईपीएल चैम्प‍ियन मुंबई इंड‍ियंस और चेन्नई सुपर किंग्स क्रमश: है. सनराइजर्स हैदराबाद सबसे नीचे है. सनराइजर्स हैदराबाद 2024 की रनरअप रही है. वहीं 2016 में उसने डेव‍िड वॉर्नर की कप्तानी में जीता था.

कुल मिलाकर 15 बार (मुंबई, चेन्नई = 10 बार, कोलकाता 3, हैदराबाद 1, राजस्थान 1 ) आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का स‍िंहासन इस बार डोल गया है. प्वाइंट्स टेबल में इन पूर्व चैम्प‍ियन की हालत खराब है.

क्या नई टीम बनेगी आईपीएल व‍िजेता

अब तक के आईपीएल सीजन को देखा जाए तो अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैप‍िटल्स टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. खास बात यह है भी है कि द‍िल्ली ही ऐसी टीम है जो अब तक टूर्नामेंट में अजेय और उसने अपने 3 में 3 मैच जीते हैं. वह फ‍िलहाल दूसरे नंबर पर है.

दिल्ली की टीम गुरुवार (10 अप्रैल) को एम च‍िन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भ‍िड़ेगी. वैसे एक बात तो साफ है कि इस बार उन टीमों का प्रदर्शन शानदार है, जो आईपीएल का ख‍िताब नहीं जीती हैं.

ऐसे में यह देखना होगा कि क्या आईपीएल 2025 में कोई नहीं टीम व‍िजेता बनेगी, या व‍िजेता कोई पुराना होगा. पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और द‍िल्ली कैप‍िटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस बार आईपीएल में कमाल कर सकती हैं.

किस टीम ने क‍ितनी बार जीता IPL का ख‍िताब

चेन्नई सुपर किंग्स : 5 (2010, 2011, 2018, 2021, 2023)
मुंबई इंडियंस : 5 (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
कोलकाता नाइट राइडर्स : 3 (2012, 2014, 2024)
सनराइजर्स हैदराबाद : 1 (2016)
राजस्थान रॉयल्स : 1 (2008)
गुजरात टाइटन्स : 1 (2022)
डेक्कन चार्जर्स : 1 (2009)

Rohit Virat Comeback: नए साल में लौटेंगे मैदान पर, फैंस का इंतजार अब खत्म होने को
Abujhmadh Peace Marathon 2026 : अबूझमाड़ की धरती पर शांति की दौड़, 31 जनवरी को मुख्यमंत्री साय करेंगे फ्लैग-ऑफ
India Fast Bowler Yorker Specialist : 5 साल बाद वापसी का मौका! IPL 2026 में चमकेंगे ‘यॉर्कर किंग’ टी. नटराजन, Team India में एंट्री की फिर उम्मीद
विराट कोहली की RCB पर मंडराया बिक्री का साया! 17,000 करोड़ हो सकती है फ्रैंचाइजी की कीमत
Smriti Mandhana : पलाश मुच्छल से नहीं होगी क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी, पोस्ट से मची खलबली…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?