CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पांच बहनें करती थीं एक ही लड़के से प्यार, मुकम्मल नहीं हुई मोहब्बत तो… रहस्यमयी है इस झरने के पीछे की कहानी

पांच बहनें करती थीं एक ही लड़के से प्यार, मुकम्मल नहीं हुई मोहब्बत तो… रहस्यमयी है इस झरने के पीछे की कहानी

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

सीजी भास्कर 11 अप्रैल गर्मियों के मौसम में अगर झरने के पास जाने का मौका मिल जाए तो ऐसा लगता है मानो जन्नत में पहुंच गए हों. तपती गर्मी में राहत पाने के लिए लोग न सिर्फ पहाड़ों का रुख करते हैं. बल्कि, झरनों में भी उतना ही जाना पसंद करते हैं. आज हम आपको एक ऐसे अनोखे झरना स्थल के बारे में बताएंगे जहां एक साथ पांच धाराएं बहती हैं. झरने को लेकर स्थानीय लोगों की मान्यता है कि यहां पांच बहनों ने एक साथ सुसाइड कर लिया था.दरअसल, पांचों बहनें एक ही लड़के से प्यार करती थीं. जब उन्हें इस बात का पता चला तो पांचों बहनों ने झरने में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

इसी के बाद से यहां पांच धाराएं बहने लगीं. जबकि, पहले एक ही धारा बहती थी. इस झरने का नाम है पंचघाग फॉल. पंचघाघ जलप्रपात एक बेहद सुंदर और प्राकृतिक स्थल है, जो अपनी अनूठी विशेषताओं के लिए जाना जाता है. यह झरना घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है, जो इसे और भी आकर्षक बनातापंचघाघ वाटरफॉल झारखंड के खूंटी जिले में स्थित है, जो रांची से लगभग 57 किमी दूर है. यह खूंटी से चाईबासा जाने वाली सड़क पर पड़ता है और खूंटी से इसकी दूरी करीब 14 किमी है. रांची से सिमडेगा जाने वाले रास्ते में भी यह झरना दिखाई देता है. इस जलप्रपात की ऊंचाई करीब 600 मीटर (लगभग 2 हजार फीट) है, और इसके चारों ओर साल, बांस, और पलाश के घने वृक्षों का घेरा है. यह हरा-भरा वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता हैPanchझरने से गिरने वाला पानी बेहद साफ और स्वच्छ होता है.

क्योंकि इसमें मिट्टी की मिलावट नहीं होती. झरने के आसपास का इलाका चट्टानी है, जहां भूरे रंग के पत्थर बिखरे हुए हैं. ये पत्थर इस क्षेत्र की सुंदरता को और भी बढ़ा देते हैं. पंचघाघ जलप्रपात की यह प्राकृतिक बनावट और इसके आसपास का शांत माहौल इसे पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है.पर्यटकों की पसंदीदा जगहहर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पंचघाघ जलप्रपात पर आते हैं, खासकर अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है, और भारतीय जवान हमेशा तैनात रहते हैं. हालांकि, इलाके की पथरीली जमीन और गहरे गड्ढों की वजह से सावधान रहना जरूरी है.

जलप्रपात का बहाव तेज हो सकता है, इसलिए नहाने के लिए स्वीमिंग पूल का निर्माण किया गया है. चढ़ने-उतरने के लिए सीढ़ियों का उपयोग करें. पंचघाघ जलप्रपात की यात्रा के लिए सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक का समय सुरक्षित रहता है, क्योंकि यह जंगलों के बीच स्थित है.झरने के पास एक व्यूप्वाइंट है, जहां से झरने की सुंदरता को अच्छे से देखा जा सकता है. झरने के ठीक सामने एक सुंदर तालाब भी है. जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है. तालाब में लोग नहाते हैं, और आप भी यहां नहा सकते हैं.

1,396 करोड़ रुपये धोखाधड़ी मामले में ED ने पोर्श, BMW और जेवर किए जब्त
BJP की बी टीम कहे जाने पर भड़के ओवैसी, कहा – विपक्ष की विफलता के लिए मैं जिम्मेदार कैसे?
नाबालिग से दुष्कर्म : आरोपी जम्मू-कश्मीर से पकड़ा गया, बहला-फुसलाकर ले गया था साथ…
Israel PM Direct Election Law : इजराइल में अरब पार्टियों को सत्ता से दूर रखने की तैयारी, PM चुनाव के नियम बदलने पर विचार
Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में युवाओं, व्यापारियों और उद्योगों के हित में लिए गए अहम फैसले

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Station Inspection
Railway Station Inspection : बिल्हा से दुर्ग तक रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण, रायपुर और दुर्ग के पुनर्विकास कार्यों की भी हुई समीक्षा

Railway Station Inspection : अपर महाप्रबंधक ने भविष्य…

Cold Wave Weather Update
Cold Wave Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, बलरामपुर 8.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा; अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं

Cold Wave Weather Update : मौसम विभाग के…

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar : बिग बॉस 20 में स्काउट और गुल्लू पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘कॉन्फिडेंस इतना ज्यादा नहीं होना चाहिए’

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar : खबरों…

Mahadev Betting Case
Mahadev Betting Case : 15 करोड़ लेने के आरोप में हिमांशु शेखर जेल भेजे गए, 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत

Mahadev Betting Case : हिमांशु ने पूछताछ के…

Korba Child Marriage
Korba Child Marriage : कोरबा में नाबालिग की शादी रुकवाई, परिजनों को दिलाई बाल विवाह न कराने की शपथ

Korba Child Marriage : सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?