CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में युवाओं, व्यापारियों और उद्योगों के हित में लिए गए अहम फैसले

Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में युवाओं, व्यापारियों और उद्योगों के हित में लिए गए अहम फैसले

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share
Cabinet Meeting

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सबसे अहम फैसला युवाओं के हित में लिया गया है।

अब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, व्यापमं और विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भाग लेने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। इससे गंभीर अभ्यर्थियों की भागीदारी बढ़ेगी और अपात्र या गैर-गंभीर उम्मीदवारों की संख्या में कमी आएगी, जिससे सरकार की आर्थिक बचत भी होगी।

छोटे व्यापारियों को राहत देते हुए “छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान (संशोधन) अध्यादेश-2025” को मंजूरी दी गई है। इसके तहत 10 साल से पुराने मामलों में 25,000 रुपये तक की वैट देनदारियों को माफ किया जाएगा। इस फैसले से 40,000 से अधिक व्यापारियों को लाभ होगा और मुकदमों की संख्या में लगभग 62,000 की कमी आएगी।

फैशन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर (Cabinet Meeting) में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) का नया परिसर स्थापित किया जाएगा। करीब 271.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस संस्थान से प्रदेश के युवाओं को फैशन डिजाइन, प्रबंधन और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

राज्य सरकार ने बायो-सीएनजी संयंत्रों के लिए नगरीय निकायों को रियायती दरों पर भूमि उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है, जिससे जैव और कृषि अपशिष्टों का बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक आवश्यक शक्कर का क्रय प्रदेश के सहकारी चीनी मिलों से किया जाएगा, जिससे सहकारिता क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

इसके साथ ही (Cabinet Meeting) राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र स्थापित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। इसके लिए 100 एकड़ भूमि टोकन दर पर आबंटित की जाएगी। इन सभी निर्णयों से प्रदेश में युवाओं, व्यापारियों, शहरी निकायों और औद्योगिक क्षेत्र को नई गति मिलने की उम्मीद है।

तिरुपति लड्डू मामला: CBI की कार्रवाई से घी कारोबारियों में हड़कंप, कई दुकानें बंद, मालिक हुए अंडरग्राउंड
स्वाशासी सोसायटी मेडिकल कॉलेज दुर्ग में विधायक रिकेश सेन सहित कुल 8 सदस्य शासन ने किए नामित, देखिए और कौन बने सदस्य
School Tobacco Ban Drive : रायगढ़ में स्कूल-कॉलेज के पास तंबाकू पर सख्त पहरा, 31 मार्च तक चलेगा अभियान
Rajya Sabha Election Chhattisgarh: दो सीटों पर 16 मार्च को मतदान, नामांकन प्रक्रिया शुरू
‘ऑपरेशन सिंदूर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाएगी केंद्र सरकार’, बोले रविशंकर प्रसाद- भारत झुकेगा नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

Akaltara Fire Rescue 
Akaltara Fire Rescue : बड़ा हादसा टला, पुलिस की तत्परता से आग के बीच 14 लोगों को सुरक्षित बचाया

Akaltara Fire Rescue : पुलिस और संबंधित विभाग की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?