CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, दी गई चेतावनी, लोगों को दी गई ये सलाह

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, दी गई चेतावनी, लोगों को दी गई ये सलाह

By Newsdesk Admin
12/04/2025
Share

उत्तराखंड , 12 अप्रैल 2025 :

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है. बीते दो दिनों से पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने शनिवार को भी पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. खासकर चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ हिस्सों में आज तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन इलाकों में कई दौर की झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक के बीच बारिश हो सकती है. वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी तेज गर्जना के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. हालांकि मैदानों में यह बारिश गर्मी से राहत लेकर आई है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में यह राहत की बारिश अब मुसीबत का कारण बनती दिख रही है.

अलर्ट मोड पर प्रशासन

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलें और बागवानी को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को जरूरी सतर्कता बरतने और मौसम की जानकारी लेकर ही सफर करने की हिदायत दी गई है. इसके अलावा प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि यह अस्थिर मौसम प्रणाली 12 अप्रैल तक सक्रिय रह सकती है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 13 अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है. इससे लोगों को एक बार फिर सामान्य जनजीवन की ओर लौटने का अवसर मिलेगा

Rajasthan Road Accident : भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में जा घुसा टेंपो ट्रेवलर, 15 की दर्दनाक मौत, सात एक ही परिवार के
PAK पर हमले के बाद हलचल, अमित शाह ने बुलाई सीमावर्ती राज्यों की बैठक
AI से रोजगार जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, EV नीति पर सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब
CG News : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई MLA देवेंद्र यादव से पुलिस ने डेढ़ घंटे की पूछताछ 🛑 ASP बोले – “जरूरत पड़ी तो फिर बुलाएंगे”
Akasa Air : तकनीकी खामी के कारण अकासा की फ्लाइट रोकी गई, यात्रियों का हंगामा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Rain
Bastar Rain : बस्तर में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, सड़कें डूबीं और घरों में घुसा पानी; स्कूल बंद

बस्तर में तीन दिनों से हो रही तेज…

Sanju Devi Asian Games Gold : छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने जीता गोल्ड, मुख्यमंत्री साय ने फोन कर दी बधाई
Sanju Devi Asian Games Gold : छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने जीता गोल्ड, मुख्यमंत्री साय ने फोन कर दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने अंतरराष्ट्रीय खेल…

Chhattisgarh 1500 Crore Controversy : 1500 करोड़ की कथित वसूली पर कांग्रेस का सवाल, CBI जांच की मांग
Chhattisgarh 1500 Crore Controversy : 1500 करोड़ की कथित वसूली पर कांग्रेस का सवाल, CBI जांच की मांग

छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक बदलाव के बाद कथित…

Mahasamund Flood
Mahasamund Flood : बाढ़ के पानी में घिरी शराब दुकान, अंदर फंसे दो सुरक्षाकर्मी; रेस्क्यू कर बचाया

जलस्तर बढ़ (Mahasamund Flood) गया है। इसी बीच…

Human Trafficking
Human Trafficking : महासमुंद में मजदूरों की तस्करी का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापा और डेढ़ करोड़ के करीब नकदी बरामद

महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और कथित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?